Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mohammed Shami Hits Back Hard at chief selector Ajit Agarkar about his fitness comment after Bengal performance
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को दनादन जवाब दे रहे मोहम्मद शमी, टीम से बाहर होने पर हैं भड़के

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को दनादन जवाब दे रहे मोहम्मद शमी, टीम से बाहर होने पर हैं भड़के

संक्षेप:

मोहम्मद शमी ने शनिवार को अजीत अगरकर के उस बयान पर जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि तेज गेंदबाज चयन के लिए अनफिट है। शमी ने कहा कि वह फिट हैं और सब उनकी आंखों के सामने है।

Oct 18, 2025 06:11 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर द्वारा उनके फिटनेस को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया है। मोहम्मद शमी को आगामी ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम का ऐलान करते समय बताया कि शमी की फिटनेस को लेकर उनके पास कोई अपडेट नहीं है। हालांकि शमी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि वह पूरी तरह फिट हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अगरकर ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि मोहम्मद शमी को इंग्लैंड सीरीज के लिए इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि वह फिट नहीं थे और पिछले छह से आठ महीनों में उनकी सामान्य मैच फिटनेस ठीक नहीं रही। अगरकर ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘अगर शमी यहां होते तो मैं उन्हें जवाब देता। अगर वह फिट हैं तो हमारे पास शमी जैसा गेंदबाज क्यों नहीं है? मैंने उनसे कई बार बात की है। पिछले छह से आठ महीनों में हमें पता चला कि वह फिट नहीं थे। वह इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने के फिट नहीं थे।’’

उत्तराखंड के खिलाफ बंगाल के रणजी ट्रॉफी मैच से पहले शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एकदिवसीय मुकाबलों के लिए नजरअंदाज किए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि अगर वह रणजी ट्रॉफी के लिए फिट हैं तो 50 ओवर का क्रिकेट भी खेल सकते थे।

ये भी पढ़ें:संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं कोहली, सचिन के बाद ऐसा करने वाले पहले बैटर

मोहम्मद शमी ने ईडन गार्डन्स में तीसरे दिन के खेल के बाद कहा, ''वो जो भी कहना चाहते हैं कहें। आपने देखा कि मैं कैसी गेंदबाजी कर रहा। सब कुछ आपकी आंखों के सामने है।'' मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में बंगाल के लिए खेलते हुए पहली पारी में तीन विकेट चटकाए। उन्होंने एक ही ओवर में तीनों विकेट लिए। रणजी में शमी ने 90 मैच खेले हैं और 340 विकेट लिए हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |