मोहम्मद शमी हार मानने को तैयार नहीं, बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने कहा-5 वजन किलो घटाया
मोहम्मद शमी के बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने बताया है कि तेज गेंदबाज भारतीय टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शमी ने पिछले घरेलू सीजन के बाद 5 किलो वजन भी कम किया है।

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय तक टीम के लिए प्रमुख गेंदबाज बने रहे थे लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह टीम से बाहर चल रहे हैं और कई सीरीज में उन्हें चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज भी कर दिया है। उनका इंटरनेशनल करियर खत्म होने के कगार पर है। हालांकि तेज गेंदबाज अब भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। टीम में जगह नहीं मिलने के बावजूद वह लगातार खुद को फिट रख रहे हैं और उम्मीद लगाए बैठे हैं कि चयनकर्ता उनके प्रदर्शन पर भी गौर करेंगे। शमी के बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने बताया है कि तेज गेंदबाज ने पिछले सीजन के बाद से पांच किलो वजन घटाया है और खुद को शानदार फिटनेस में वापस लाने के लिए पहले से कहीं ज्यादा कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
सितंबर में 36 साल के होने वाले मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद मौके की तलाश में है। उन्हें चयनकर्ताओं ने लगातार सीरीज में नजरअंदाज किया है। 2015 से लेकर 2025 तक भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के भरोसेमंद गेंदबाज के लिए टीम में वापसी के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा। उन्होंने पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी में सात मैचों में 37 विकेट लिए थे और विजय हजारे ट्रॉफी के सात मैचों में 15 विकेट चटकाए थे। लेकिन इसके बावजूद वह टीम में जगह नहीं बना सके।
मोहम्मद शमी के बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ''शमी का मूड पॉजिटिव है। वह अगले सीजन में खेलने के लिए मोटिवेटेड नजर आ रहे हैं। अभी उसमें क्रिकेट बचा है। वह तैयार है और अगर देश को उसकी जरूरत है तो वह खेलने के लिए तैयार है। इंग्लैंड में भारत की गेंदबाजी अच्छी नहीं रही, जबकि वहां तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। शमी वहां बहुत उपयोगी साबित हो सकते थे। दक्षिण अफ्रीका में गेंदबाजी करना आसान नहीं होता। वहां अनुभव की बहुत जरूरत पड़ती है।''
भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी यूनिट खिलाड़ियों के चोट से परेशान है। हर्षित राणा ने हाल ही में चोट से वापसी की थी लेकिन इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ 14 ओवर गेंदबाजी करने के बाद वह एक बार फिर चोटिल हो गए। वह चोट के कारण टी20 विश्व कप का भी हिस्सा नहीं थे। जसप्रीत बुमराह भी इंग्लैंड के खिलाफ वापसी के बाद चोटिल हो गए हैं और श्रीलंका टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे।
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले टीम चयन के दौरान अजीत अगरकर ने शमी की टीम में जगह को लेकर कहा था, ''मैं जानता हूं उन्हें इस साल घरेलू सीजन खेला है लेकिन मेरे पास जो जानकारी है उसके हिसाब से अभी वह टी20 क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है।''
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



