मोहम्मद रिजवान को पूर्व क्रिकेटर ने जमकर लताड़ा, कहा- बस लर्न ही लर्न हो रहा है...

Mar 17, 2026 10:21 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मोहम्मद रिजवान बांग्लादेश के खिलाफ एक बार फिर से फेल हो गए। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने उनकी क्लास लगा दी और कहा कि बस लर्न ही लर्न हो रहा है। 

मोहम्मद रिजवान को पूर्व क्रिकेटर ने जमकर लताड़ा, कहा- बस लर्न ही लर्न हो रहा है...

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने पाकिस्तान की टीम के मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को जमकर लताड़ा है। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में मोहम्मद रिजवान ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। पाकिस्तान को 2-1 से सीरीज में हार मिली। सीरीज डिसाइडर मैच में पाकिस्तान 11 रन से हार गया था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 से आगे नहीं जाने के बाद ये पहली सीरीज पाकिस्तान के लिए थी, जिसमें उन्होंने बहुत घटिया प्रदर्शन किया। इस पर अहमद शहजाद ने मोहम्मद रिजवान के उसी बयान का जिक्र किया, जो वे कप्तान रहते हुए देते थे कि हम या तो विन करेंगे या लर्न करेंगे।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अहमद शहजाद ने कहा कि रिजवान की टेक्निक में काफी समय से कमियां हैं और बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले लंबे ब्रेक के बावजूद, पूर्व ODI कप्तान उन्हें ठीक करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा, “रिजवान साहब, गेंदें अब आपकी रेंज में आ रही हैं। बहुत समय बीत गया है। हम यह काफी समय से कह रहे हैं। टेक्निक अब नहीं रही। आपका गेम लेग साइड पर आधारित है। लर्न ही लर्न शुरू हो गया है। इतने सालों से बस लर्न ही लर्न आप कर रहे हैं।”

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, "आप बातें मत बनाइए। आपको ग्राउंड पर खेलने के पैसे मिल रहे हैं। हम यहां बातें करते रहने के लिए हैं। जो लोग आपको चुन रहे हैं, वे सीख नहीं रहे हैं। ग्राउंड पर परफॉर्म करें, बातें न करें। बैट और बॉल के बीच बहुत बड़ा गैप है। आप लाइन में क्यों नहीं आ रहे हैं? बॉल आपकी रेंज में नहीं आएगी। बड़े दिल से खेलिए। खुद से पूछिए, क्या आप बॉल की लाइन में आ रहे हैं?”

शहजाद ने यह भी कहा कि रिजवान बीच में नाच रहा है, क्योंकि उसके पैर कहीं नहीं जा रहे हैं। अहमद शहजाद इसी वीडियो में आगे कहते हैं, “आपने क्या सुधार किया है? आप T20 वर्ल्ड कप टीम में भी नहीं थे; आपको बहुत आराम मिला। आपने क्या किया? आपका काम बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरी बनाना और टीम को जीत दिलाना था। आप सिलेक्टर को दिखा सकते थे कि उन्होंने आपको बाहर रखकर क्या गलती की। आप पिच पर नाच रहे हैं, आपके पैर कहीं नहीं जा रहे हैं। आप बस बात करने पर ध्यान दें। अगर यह चलता रहा तो आप लर्न ही करते रहेंगे।”

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।