मोहम्मद रिजवान ऑस्ट्रेलिया में हुए फुस्स, BBL के 4 मैचों में बनाए सिर्फ इतने रन
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ऑस्ट्रेलिया में जाकर फुस्स हो गए। BBL के 4 मैचों में उन्होंने कुल 58 रन बनाए हैं। उनका औसत साढ़े 14 का है। उनका बेस्ट स्कोर इस टूर्नामेंट में 32 रन है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इस समय ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग यानी बीबीएल में खेल रहे हैं। पहली बार वे इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं, लेकिन अभी तक पूरी तरह से फुस्स साबित हुए हैं। BBL के 4 मैचों में कुल स्कोर उनका 60 भी नहीं है। उनके साथ बाबर आजम भी इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। हालांकि, वे पहले चार मैचों में एक अर्धशतक जड़ चुके हैं, लेकिन बाकी के तीन मैचों में फ्लॉप रहे हैं। बड़ी उम्मीदों से मोहम्मद रिजवान को मेलबर्न रेनेगेड्स ने अपने साथ जोड़ा होगा, लेकिन उनकी उम्मीदों को मोहम्मद रिजवान ने पलीता लगा दिया।
मोहम्मद रिजवान ने बीबीएल में 4 मैच खेले हैं और उनका औसत साढ़े 14 का है। कुल उन्होंने 58 रन चार पारियों में बनाए हैं। मोहम्मद रिजवान का बेस्ट स्कोर इस टूर्नामेंट में सिर्फ 32 रन है। वे यहां टी20 क्रिकेट को टेस्ट क्रिकेट की तरह खेल रहे हैं। ऐसा फैंस मानते हैं, क्योंकि चौथे मैच में उन्होंने क्लीन बोल्ड होने से पहले 10 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाए थे। सोशल मीडिया पर इसी तरह के कमेंट्स मोहम्मद रिजवान को सुनने पड़ रहे हैं।
एक शख्स ने लिखा है कि आप इस फॉर्मेट को छोड़ दीजिए।
कुछ समय पहले तक मोहम्मद रिजवान T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान टीम के बैटिंग यूनिट का अहम हिस्सा थे, जिन्होंने बाबर आजम के साथ एक मजबूत जोड़ी बनाई। दोनों ने 2522 रन मिलकर बनाए और T20I इतिहास में पाकिस्तान की सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी बन गई। हालांकि, इसके बाद टीम और इन दोनों दिग्गजों की फॉर्म खराब होती चली गई। ओपनिंग से मिडिल ऑर्डर तक इन्हें धकेल दिया गया, लेकिन परफॉर्मेंस अच्छी नहीं रही। बाद में बाबर और रिजवान को टीम से ही बाहर कर दिया गया।
रिजवान टीम से रहेंगे बाहर
पाकिस्तान टीम से बाहर होने से पहले मोहम्मद रिजवान ने T20I क्रिकेट में 47.42 की एवरेज और 125.38 के स्ट्राइक रेट से 3414 रन बनाए। हालांकि, BBL ने रिजवान को अपनी काबिलियत साबित करने और पाकिस्तान की T20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने के लिए एक मजबूत दावेदारी पेश करने का एक शानदार मौका दिया, लेकिन वे इस मौके को भुना नहीं पाए। ऐसे में उनकी एंट्री पाकिस्तान की टीम में नामुमकिन लग रही है।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





