मोहम्मद रिजवान ने बांग्लादेशी टीम संग की ये 'गंदी हरकत', लिटन दास ने पाकिस्तानी की खोली कलई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने बांग्लादेश दौरे पर मेजबान टीम से हाथ नहीं मिलाया था। लिटन दास ने पाकिस्तानी प्लेयर रिजवान को लेकर अब खुलकर बात की है।

मोहम्मद रिजवान ने बांग्लादेशी टीम संग की ये 'गंदी हरकत', लिटन दास ने पाकिस्तानी की खोली कलई

पाकिस्तान के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने पिछले महीने बांग्लादेश दौरे पर एक 'गंदी हरकत' की थी। वह बांग्लादेशी टीम से हाथ मिलाने के लिए नहीं आए थे। बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास ने अब पाकिस्तानी प्लेयर की कलई खोली है। उन्होंने दावा किया कि रिजवान ने दोनों टेस्ट के बाद विरोधी टीम से हाथ नहीं मिलाया। लिटन ने रिजवान की हरकत को 'अनप्रोफेशनल व्यवहार' करार दिया। दोमई में बांग्लादेश ने पाकिस्तान का दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ किया था। बांग्लादेश ने पहली बार घर पर पाकिस्तान को टेस्ट में रौंदा।

'कितना भी बड़ा खिलाड़ी क्यों न हो...'

लिटन ने प्रोथोम एलो से कहा, ''मुझे एक बात पसंद नहीं आई। मैदान पर चाहे कुछ भी हो, गेम खत्म होने के बाद सभी को हाथ मिलाना चाहिए। पहले टेस्ट में हार के बाद, रिजवान हमसे हाथ मिलाने नहीं आया, जो बहुत बुरी बात है। वह कितना भी बड़ा खिलाड़ी क्यों न हो, ऐसा नहीं होना चाहिए था, चाहे आप हारें या जीतें। उसने दूसरे टेस्ट में भी यही किया। हो सकता है उसे मुझसे दिक्कत हो, लेकिन पूरी बांग्लादेश टीम ने उसके साथ कुछ नहीं किया। जब वे अगली बार हमारे खिलाफ खेलेंगे तो क्या उन्हें हमसे कोई उम्मीद रखनी चाहिए? आपने बांग्लादेश टीम का सम्मान नहीं किया।''

लिटन ने उड़ाया रिजवान का मजाक

पहले टेस्ट में लिटन की रिजवान से तीखी बहस हुई थी। लिटन को लगा कि रिजवान समय बर्बाद कर रहे हैं। लिटन ने पाकिस्तानी बल्लेबाज का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि रिजवान की अपने देश में ''खराब रेप्युटेशन' है। यह स्टंप माइक में कैद हो गया था। लिटन ने कहा, ''पूरी पाकिस्तान टीम ने हमसे हाथ मिलाया। सिर्फ उसने (रिजवान) ऐसा नहीं किया। यह उसकी पूरी तरह से अनप्रोफेशनल व्यवहार था। दोनों टीमें सम्मान के लिए खेल रही हैं। जब लिटन से पूछा गया कि उन्होंने रिजवान को क्यों टारगेट गिया तो बांग्लादेशी प्लेयर ने कहा कि सिर्फ दो पाकिस्तानी बल्लेबाजों में बांग्लादेशी प्लेयर्स को रोकने की काबिलियत है।

‘मुझे अपनी टीम को जिताने की फिक्र’

लिटन ने कहा, ''मुझे पता है कि पाकिस्तान टीम में सिर्फ दो बल्लेबाज हैं जो हमें परेशान कर सकते हैं। बाबर आजम और रिजवान। रिजवान का औसत ज्यादा है। मेरे दिमाग में यही बात चल रही थी। मैं एक फॉर्मेट का कप्तान हूं, और मुझे सिर्फ अपनी टीम को जिताने की फिक्र है। पहले टेस्ट से पहले एक घटना हुई थी। वह पाकिस्तान में एक आइडल है। मुझे वह घटना पसंद नहीं आई। वहां से मेरे मन में उसके बारे में एक सवालिया निशान था। सभी जानते हैं कि उसे टाइम बर्बाद करना पसंद है। मैं स्टंप्स के पीछे था, और मौसम बहुत गर्म था। मुझे एक बड़ी प्रॉब्लम हो रही थी। उस समय मैंने कुछ करने का फ़ैसला किया।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।