मुश्किल में फंसे मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक, बैंक लेन-देन की जांच जारी, साइबर एजेंसी ने 4 घंटे की पूछताछ

लाहौर, 11 सितंबर (भाषा)
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक पर शिकंजा कस दिया है। इन दोनों क्रिकेटरों को ड्रेसिंग रूम की सूचना लीक करने के आरोप में पाकिस्तान की साइबर एजेंसी द्वारा 4 घंटे तक पूछताछ की गई है। बैंक लेन-देन की भी जांच जारी है।

Imam Ul Haq and Mohammad Rizwan
इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान (फाइल फोटो)

ड्रेसिंग रूम की कथित जानकारी लीक होने के मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की शिकायत पर पाकिस्तान की राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी (एनसीसीआईए) ने अनुभवी खिलाड़ियों मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक से करीब चार घंटे तक पूछताछ की है। यह भी खबर आई है कि इस दौरान उनके बैंक के लेन-देन की भी जांच की जा रही है। मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं।

यह घटनाक्रम इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट दौरे पर पाकिस्तान के बेहद खराब प्रदर्शन के बीच हुआ है। अनुशासन संबंधी मामलों के कारण रिजवान और इमाम समेत सात खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के दो सदस्यों को दौरे से वापस भेज दिया गया है। दोनों खिलाड़ी अभी जांच के दायरे में हैं इसलिए शनिवार से शुरू होने वाले देश के प्रमुख घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

मोबाइल फोन पहले ही कर लिए गए हैं जब्त

इस अभूतपूर्व घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान टीम के सुरक्षा प्रबंधक ने दोनों अनुभवी खिलाड़ियों के मोबाइल फोन पहले ही एनसीसीआईए को सौंप दिए हैं। पीसीबी के प्रमुख मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और एनसीसीआईए उनके मंत्रालय के अधीन काम करती है। पीसीबी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि एनसीसीआईए ड्रेसिंग रूम से कथित जानकारी लीक होने के मामले की जांच कर रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया अभी जारी है और इस मामले में फिलहाल कोई अतिरिक्त टिप्पणी नहीं की जाएगी। यह पहली बार है जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ किसी साइबर एजेंसी में शिकायत दर्ज कराई है।

वित्तीय लेन-देन की भी हो रही है जांच

जियो न्यूज की एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी खिलाड़ियों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच के साथ-साथ वित्तीय लेनदेन, संचार और संपर्कों की समीक्षा भी कर रही है। उसी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जांचकर्ता वर्तमान में इंग्लैंड सीरीज से पहले और बाद में खिलाड़ियों की वित्तीय गतिविधियों की जांच कर रहे हैं। उनके बैंक खातों और लेनदेन की समीक्षा की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या किसी लेन-देन की आगे जांच की आवश्यकता है।

रिजवान और इमाम ने मांगा है समय

रिजवान और इमाम दोनों ने एनसीसीआईए के सवालों के लिखित जवाब देने के लिए और समय मांगा है। पीसीबी पहले ही घोषणा कर चुका है कि उसने ''अनुशासन और आचरण से संबंधित मीडिया रिपोर्टों के बाद आंतरिक अनुशासनात्मक जांच शुरू की है, जिसकी फिलहाल आंतरिक स्तर पर समीक्षा की जा रही है।'' एक सूत्र के अनुसार दोनों खिलाड़ियों ने कथित तौर पर एनसीसीआईए को अपने मोबाइल उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराने की अनुमति देने की बात कही है। सूत्र ने कहा, ''जांच का मुख्य मुद्दा इंग्लैंड शृंखला के दौरान ड्रेसिंग रूम से कथित तौर पर जानकारी लीक होने पर रहेगा।''

बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद लचर रहा। तीन मैचों की इस सीरीज में मेहमान टीम पहले ही दो मुकाबले हार चुकी है तीसरे में हार की कगार पर है। लॉर्ड्स टेस्ट में 194 रनों से मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सबसे पहले इमाम-उल-हक को निकाला था। उसके बाद मोहम्मद रिजवान के भी स्वदेश वापसी की खबर आई थी। बाद में यह कन्फर्म हुआ कि इन दोनों क्रिकेटर के अलावा 5 और खिलाड़ियों को भी स्वदेश बुला लिया गया है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़मुश्किल में फंसे मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक, बैंक लेन-देन की जांच जारी