Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mohammad Kaif makes a shocking Claim On Andre Russell's KKR exit Says straight answer to his release is Abhishek Nayar
आंद्रे रसेल किसकी वजह से KKR से हुए बाहर? मोहम्मद कैफ ने किया चौंकाने वाला दावा

आंद्रे रसेल किसकी वजह से KKR से हुए बाहर? मोहम्मद कैफ ने किया चौंकाने वाला दावा

संक्षेप: आंद्रे रसेल का आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से नाता टूट गया है। केकेआर ने रसेल को हाल ही में रिलीज कर दिया। वह आईपीएल 2014 में केकेआर में शामिल हुए थे।

Mon, 17 Nov 2025 06:54 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले अपने स्क्वॉड से 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया। लिस्ट में सबसे हैरान करने वाला नाम आंद्रे रसेल का था। वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर रसेल आईपीएल 2014 में केकेआर में शामिल हुए थे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। रसेल के केकेआर से बाहर होने पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने चौंकाने वाला दावा किया है। कैफ ने उस शख्स का नाम बताया, जिसकी वजह से 37 वर्षीय रसेल का केकेआर से पत्ता कटा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कैफ ने कहा कि रसेल के रिलीज होने का सीधा कारण केकेआर के हेड कोच कारण अभिषेक नायर हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि नायर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों वाली एक नई टीम बनाने के इच्छुक हैं। नायर ने चंद्रकांत पंडित की जगह ली है, जिन्होंने तीन सीजन तक यह जिम्मेदारी संभाली। नायर 2018 से केकेआर से जुड़े हुए हैं और उनके टीम प्रबंधन के अहम सदस्यों में से एक रहे। टीम चयन के मामले में ड्रेसिंग रूम में उनका काफी दबदबा रहा है। नायर लगभग नौ महीने तक भारतीय टीम में गौतम गंभीर के कोचिंग दल का हिस्सा थे लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:सब डरकर खेल रहे हैं, ये खिलाड़ी होता तो…टीम इंडिया को लेकर ये क्या बोल गए कैफ?

कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “रसेल को रिलीज करना सही नहीं है। आपने उन्हें 12 करोड़ में खरीदा था और उनके जैसे खिलाड़ी के लिए यह कोई बड़ी रकम नहीं है। उनका जैसे खिलाड़ी पीढ़ी में एक ही होता है। हां, वह फॉर्म में नहीं थे लेकिन बाद में उन्होंने रन बनाए। जैसे-जैसे कोच बदलते हैं, वे कुछ बदलाव भी लाते हैं। मुझे लगता है कि यह एक बड़ा फैसला था। आप कह सकते हैं कि रसेल अपने पीक पर नहीं थे लेकिन मुझे लगता है कि यह एक ऐसा फॉर्मेट है, खासकर आईपीएल में जहां अनुभवी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं और इसके कई उदाहरण हैं। मुझे लगता है कि उन्हें रिलीज करने का सीधा जवाब अभिषेक नायर हैं। वह अब अपनी टीम बनाना चाहते हैं। लेकिन यह एक आश्चर्यजनक फैसला था।”

ये भी पढ़ें:IPL रिटेंशन के बाद किस टीम के पास कितने पैसे बचे? KKR का छप्पर फाड़ पर्स

रसेल के रिलीज होने के बाद अटकलें लग रही हैं कि केकेआर नीलामी में उनके रिप्लेसमंटे के रूप में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को ले सकती है। हालांकि, कैफ का मानना है कि ग्रीन कभी रसेल की कमी पूरी नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा, ''"रसेल में जो क्षमता और ताकत है, उसे कैमरन ग्रीन जैसे चार खिलाड़ी भी कवर नहीं कर सकते। वह जिस तरह से खेलते हैं, वह अपनी इच्छानुसार 100 मीटर छक्के लगा सकते हैं। उन्होंने कई बार ऐसे हालात में मैच जिताए हैं, जब मैच हाथ से निकलता दिख रहा था। इसी काबिलियत के कारण उन्हें यह सम्मान मिला है। सातवें नंबर पर उनके जैसे बहुत कम खिलाड़ी हैं। अगर आप ग्रीन को सातवें नंबर पर खिलाते हैं तो वह रसेल के आधे रन भी नहीं बना पाएंगे, वह ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें रसेल को वापस खरीदना चाहिए।" मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा।

आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले केकेआर द्वारा रिलीज प्लेयर्स: आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, मोइन अली, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, स्पेंसर जॉनसन, एनरिक नॉर्खिया, चेतन सकारिया, लवनीथ सिसोदिया, मयंक मार्कंडे (मुंबई इंडियंस में ट्रेड)।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |