Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mohammad Azharuddin On Mustafizur Rahman Issue BCCI has not done anything wrong
मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर करने पर क्या बोले मोहम्मद अजहरुद्दीन? BCCI ने जो किया…

मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर करने पर क्या बोले मोहम्मद अजहरुद्दीन? BCCI ने जो किया…

संक्षेप:

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि बोर्ड ने कुछ भी गलत नहीं किया है। बांग्लादेश में जो हो रहा है वह अच्छा नहीं है। लेकिन खेल में मामला अलग होता है।

Jan 04, 2026 01:20 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर करने का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर को आईपीएल 2026 की नीलामी में 9.2 करोड़ रुपए का खरीदा था, मगर बीसीसीआई के फैसले के बाद उन्हें इस बांग्लादेशी खिलाड़ि को रिलीज करना बड़ा। बीसीसीआई के इस फैसले पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। इस कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि बीसीसीआई ने जो किया वह सही है, बीसीसीआई ने कुछ गलत नहीं किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:रूट का ‘बल्ला’ फिर बोला ‘हल्ला’, सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड से अब सिर्फ एक कदम दूर

मोहम्मद अजहरुद्दी ने ANI से कहा, “बोर्ड ने कुछ भी गलत नहीं किया है। बांग्लादेश में जो हो रहा है वह अच्छा नहीं है। लेकिन खेल में मामला अलग होता है। हालांकि, बोर्ड ने जो भी फैसला लिया है, वह विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से सलाह लेने के बाद ही लिया होगा।”

मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड हिला हुआ है। अब वह आगे एक्शन लेने पर विचार कर रहा है। महीने टी20 वर्ल्ड वर्ल्ड कप शुरू होना है, जिसकी मेजबानी भारत-श्रीलंका के साथ कर रहा है।

ये भी पढ़ें:बांग्लादेश को मिलेगा ICC से झटका, भारत में T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने को होगा मजबूर

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए आईसीसी को लैटर लिखने पर विचार कर रहा है कि उनके मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट कर दिए जाए। हालांकि इतने कम समय में ऐसा करना संभव नहीं है।

बांग्लादेश को भारत में ग्रुप स्टेज के सभी चार मैच खेलने है। उनके पहले तीन मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर है, वहीं आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।