‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन पर भड़ास निकाली है। उनका कहना है कि यह आईपीएल नहीं है, जहां आप हर गेंद पर छक्का लगा सकते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि टीम इंडिया को जल्द परिस्थितियों में ढलना होगा।

Shreyas Iyer also Admitted it as turning point of the match

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 5 मैच की टी20 सीरीज पहले ही 0-3 से गंवा चुकी है। आज यानी शनिवार, 11 जुलाई को सीरीज का आखिरी मुकाबला साउथहैंप्टन में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया इज्जत बचाने उतरेगी। अगर आखिरी टी20 में भी भारत को हार का सामना करना पड़ता है तो सीरीज में तो उनका सूपड़ा साफ होगा ही, साथ ही आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 का ताज भी छिन जाएगा। ऐसे में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन पर अपनी भड़ास निकाली है।

ANI से बात करते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि खिलाड़ियों को यह समझना होगा कि इंग्लैंड में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए फ्रैंचाइजी क्रिकेट से अलग नजरिया चाहिए और टीम को नाकामियों से जल्दी सीखने और फाइनल T20I में अपना कैरेक्टर दिखाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "इंग्लैंड बिल्कुल अलग है। यह IPL में खेलने जैसा नहीं है। भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले, उतना अच्छा है। IPL में, जब आप खेलते हैं, तो आप लगभग हर गेंद को पार्क के बाहर मारने की कोशिश करते हैं। लेकिन यहां ऐसा नहीं होता क्योंकि गेंद स्विंग करती है, हालात अलग होते हैं, और विकेट में बाउंस होता है।"

अज़हरुद्दीन ने आगे कहा, “इंग्लैंड के बॉलर्स ने सच में समझ लिया है कि हर बैट्समैन को कैसे बॉलिंग करनी है। हमें सच में बहुत मेहनत करनी होगी। यह बहुत अच्छा परफॉर्मेंस नहीं है, लेकिन मुझे यकीन है कि वे सीखेंगे। आयरलैंड के खिलाफ दो हार और फिर लगातार तीन हार। यह भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं है। मुझे उम्मीद है कि वे बहुत जल्दी सीखेंगे और कम से कम अगले गेम में कुछ गर्व दिखाएंगे।”

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5वां टी20 भारतीय समयानुसार 7 बजे शुरू होगा। भारतीय फैंस इस मैच का मजा जियोहॉटस्टा और सोनलिव दोनों पर उठा सकते हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।