
पाकिस्तान में कप्तान को हटाने के लिए एक सीरीज ही काफी है, पूर्व क्रिकेटर ने PCB पर साधा निशाना
मोहम्मद रिजवान से वनडे टीम की कप्तानी छीनकर पीसीबी ने शाहीन अफरीदी को सौंप दी है। इस फैसले से मोहम्मद आमिर नाखुश हैं और उन्होंने कहा है कि कप्तान रातोंरात नहीं बनता है। एक खराब सीरीज से किसी को आंकना गलत है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद रिजवान को वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया है। पीसीबी के इस फैसले को पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पूरी तरह अनुचित बताया है। पीसीबी ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी है। आमिर का मानना है कि रिजवान एक चतुर रणनीतिकार होने के नाते लंबे समय तक कप्तानी के हकदार थे, जबकि अगर पीसीबी को उनकी नेतृत्व क्षमता का आकलन करना था तो शाहीन अफरीदी को पहले ही उप-कप्तान बना देना चाहिए था।
मोहम्मद रिजवान ने अपने वनडे कप्तानी करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी, क्योंकि पाकिस्तान ने उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रचा था। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप-स्टेज से पाकिस्तान बाहर हो गया था और न्यूजीलैंड से ट्राई सीरीज में टीम को हार मिली थी। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। इस पर पीसीबी ने ऐक्शन लिया और उनसे कप्तानी छीनकर शाहीन अफरीदी को सौंप दी।
आमिर ने कहा है कि एक खराब सीरीज के लिए पीसीबी को रिजवान की लीडरशिप क्वालिटी पर संदेह नहीं करना चाहिए था। उन्होंने जीयो सुपर पर कहा, "मुझे नहीं लगता कि मोहम्मद रिजवान के साथ उचित व्यवहार किया गया है। रिजवान बुरे वनडे कप्तान नहीं थे। उन्होंने पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जिताईं—ऐसा कुछ जो हमारे कुछ बड़े कप्तान भी नहीं कर पाए। हमें यह नहीं भूलना चाहिए था।"
पूर्व पेसर ने आगे कहा कि लगातार कप्तानी में बदलाव से पाकिस्तान क्रिकेट को नुकसान होगा। उन्होंने आगे कहा, "कप्तानी सिर्फ एक अच्छी या बुरी सीरीज पर निर्भर नहीं होनी चाहिए। हम सभी इसके लिए जिम्मेदार हैं—पूर्व क्रिकेटर और विश्लेषक भी। हम अपने क्रिकेट में स्थिरता नहीं आने देते। कप्तान रातोंरात नहीं बनते; उसे बनाने में दो-तीन साल लगते हैं, लेकिन यहां, एक खराब सीरीज ही कप्तान बदलने के लिए काफी है। मुझे नहीं लगता कि यह सही फैसला है। रिजवान एक चतुर कप्तान हैं और उनमें नेतृत्व करने की क्षमता है।"

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





