मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया को लेकर की नई भविष्यवाणी, पहले झेल चुके हैं खूब आलोचना

Mar 03, 2026 10:44 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टीम इंडिया को लेकर भविष्यवाणी करने वाले मोहम्मद आमिर की सोशल मीडिया पर खूब खिंचाई हुई थी। बावजूद इसके उन्होंने फिर से टीम इंडिया को लेकर भविष्यवाणी कर दी है कि भारत टूर्नामेंट की फेवरेट टीम नहीं है। 

मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया को लेकर की नई भविष्यवाणी, पहले झेल चुके हैं खूब आलोचना

अभिषेक शर्मा स्लॉगर हैं...टीम इंडिया सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी...इस तरह की दावे और भविष्यवाणी करने वाले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने अब एक और भविष्यवाणी टीम इंडिया को लेकर की है। मोहम्मद आमिर ने अब दावा किया है कि भारतीय टीम भले ही वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है, लेकिन टीम इंडिया टूर्नामेंट की फेवरेट नहीं है। अपने बयान और प्रिडिक्शन को लेकर मोहम्मद आमिर को खूब आलोचना भी झेलनी पड़ी, लेकिन नई भविष्यवाणी करके फिर से उन्होंने अपने लिए मुश्किलें खड़ी कर ली हैं।

पाकिस्तानी टीवी शो हारना मना है शो में मोहम्मद आमिर ने कहा, "अगर मैं क्रिकेट के नजरिए से एनालाइज करूं, तो इंडिया अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहा है। उनकी फील्डिंग देखो। उन्होंने कम से कम 3-4 कैच छोड़े हैं और फील्ड पर फंबल किया है। (जसप्रीत) बुमराह को छोड़कर हर बॉलर ने रन दिए हैं। मैंने तुमसे कहा था कि (हार्दिक) पांड्या कभी भी बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छा परफॉर्म नहीं करते। उन्होंने अपने 4 ओवर में 40 रन दिए। वेस्टइंडीज ने भी वरुण चक्रवर्ती को आउट किया और सेमीफाइनल में टीमें स्पिनरों के खिलाफ अच्छा खेलती हैं। मेरा मानना ​​है कि इंडिया अभी भी टूर्नामेंट में हॉट फेवरेट नहीं है।"

भारतीय टीम को गुरुवार 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में खेलना है। टीम इंडिया ने 2024 के सेमीफाइनल में इस टीम को हराया हुआ है। हालांकि, 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने एकतरफा मैच में भारत को मात दी थी। मोहम्मद आमिर ने इस शो में शिमरोन हेटमायर के आउट होने पर भी सवाल खड़े किए थे और कहा था कि वे आउट नहीं थे। अगर वे देर तक खेलते तो वेस्टइंडीज की टीम 220-230 रनों तक पहुंच सकती थी और भारतीय टीम सेमीफाइनल से पहले बाहर हो सकती थी। भारत ने 5 विकेट से वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।