MIW vs UPW WPL 2026 live update: यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया
लगातार तीन हार के बाद मुंबई इंडिंयस को 7 विकेट से हराया। हरलीन देओल ने अर्धशतक जड़कर सुनिश्चित की टीम की जीत।


up vs mi
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के रोमांचक सफर में आज मुंबई इंडियंस (MIW) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में मुकाबला खेला गया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम शानदार फॉर्म में थी लेकिन आज उसे यूपी वारियर्स के हाथों 7 विकेट से कड़ी हार का सामना करना पड़ा। लगातार तीन मैचों से हार का सामना करती आ रही यूपी वारियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी। इस जीत में हरलीन देओल ने अर्धशतक जड़कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
टॉस जीतकर यूपी की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई इंडियंस को 161 रनों के स्कोर पर रोकने में सफल रही। पिछली दो मैचों में बड़ी पारियां खेलकर इनफॉर्म बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को यूपी के गेंदबाजों ने टिकने नहीं दिया जिसकी वजह से एमआई की टीम सिर्फ 162 रनों का ही लक्ष्य देने में सफल रही।
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी की टीम ने धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत की। कप्तान मैग लेनिंग बेहतर नजर आ रही थीं, लेकिन पावरप्ले के बाद अचानक यूपी के दोनों सलानी बल्लेबाज पविलियन चले गए। जिसके बाद पिछले मैच में रिटायर आउट होने वाली हरलीन देओल ने इस मैच में अपना जलवा बिखरते हुए 39 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 64 रन बनाए और टीम की जीत को सुनिश्चित किया। इस दौरान उनका साथ ट्रॉन ने दिया जिन्होंने 11 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। यूपी वारियर्स की यह चार मैचों में पहली जीत थी, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम ने 4 मैचों में से 2 में जीत हासिल की है और उसे आरसीबी और यूपी वारियर्स के हाथों हार का भी सामना करना पड़ा है।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया
लगातार तीन हार के बाद मुंबई इंडिंयस को 7 विकेट से हराया। हरलीन देओल ने अर्धशतक जड़कर सुनिश्चित की टीम की जीत।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: मैच टाई
छक्के के साथ स्कोर बराबर
MIW vs UPW WPL 2026 live update: 12 गेंदों में 7 रनों की जरूरत, यूपी पहली जीत के बेहद करीब
यूपी अपनी पहली जीत के बेहद करीब है। उसे दो ओवरों में 7 रन चाहिए और दोनों बल्लेबाज पूरी तरह सेट हैं।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: 3 ओवर में 18 रनों की जरूरत
यूपी को जीत के लिए 3 ओवर में 18 रनों की जरूरत है, जबकि उसके पास अभी 7 विकेट शेष है।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: यूपी को 4 ओवर में 29 रनों की जरूरत
UPW 133-3(16) यूपी को 4 ओवर में 29 रनों की जरूरत
MIW vs UPW WPL 2026 live update: हरलीन देओल का अर्धशतक, यूपी जीत के करीब
हरलीन देओल ने अर्धशतकीय पारी खेली है। टीम और जीत के करीब पहुंचती हुई।
.MIW vs UPW WPL 2026 live update: लिचफील्ड आउट, 73 रनों की साझेदारी टूटी
UPW 118-3(15) लिचफील्ड के रूप में यूपी ने खोया अपना बड़ा विकेट। बड़ा सवाल क्या जीत के करीब पहुंचा पाएंगी हरलीन देओल।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: 13 ओवर के बाद यूपी का स्कोर
13 ओवर के बाद यूपी ने 106 रन बना लिए हैं। उसे 42 गेंदों में 56 रनों की दरकार है।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: संस्कृति का शानदार ओवर, 2 रन दिए सिर्फ
संस्कृति ने 11वां ओवर शानदार डाला और लिचफील्ड को बांधे रखा। इस ओवर में सिर्फ दो रन आए और स्कोर 81 रन 11 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: 60 गेंदों में 79 का स्कोर
UPW 83-2(10) मजबूत स्थिति में यूपी की टीम दिख रही है। लिचफील्ड कमाल की बैटिंग कर रही हैं। हरलीन भी आज अच्छी लय में लग रही हैं। टीम को 60 गेंदों में जीत के लिए 79 रनों की दरकार है और 8 विकेट शेष है।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: हरलीन और लिचफील्ड पारी को संभालती हुईं
UPW 74-2(9.1) हरलीन और लिचफील्ड पारी को संभालती हुईं। अच्छी लय में दिख रही हैं दोनों बल्लेबाज।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: कप्तान के बाद अब किरण भी आउट
UPW 50-2(7) कप्तान मेग लेनिंग के बाद अब किरण भी पवेलियन लौट गई हैं और यूपी वारियर्स अब फिर एक बार फंसती हुई नजर आ रही है।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: पावर प्ले में यूपी 42 बिना किसी विकेट
बिना कोई भी विकेट खोए यूपी वारियर्स ने पावरप्ले में 42 रन बना लिए हैं।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: रिस्क फ्री क्रिकेट खेल रहे यूपी के बैटर
यूपी के दोनों सलामी बल्लेबाज आक्रामक और रक्षात्मक दोनों तरह का रवैया बनाकर खेल रही हैं। जोखिम लेने से बच रही हैं।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: रफ्तार पकड़ती हुई यूपी की पारी
UPW 39-0(5) कप्तान मेग लेनिंग 21 गेंदों में 23 रन बनाकर खेल रही हैं। वे अच्छी लय में दिख रही हैं। साथी बल्लेबाज किरन 9 गेंदों में 9 रन बनाकर खेल रही हैं।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: यूपी की धीमी लेकिन सधी शुरुआत
UPW 23-0(3.5) कप्तान मेग लेनिंग अपने साथी बल्लेबाज के साथ मैदान पर। उन पर अपनी टीम को पहली जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है इसलिए काफी संभलकर बल्लेबाजी कर रही हैं और अभी तक 15 गेंदों में 11 रन बनाए हैं।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: मुंबई इंडियंस ने यूपी को दिया 162 रनों का लक्ष्य
मुंबई इंडिंयस ने ब्रंट के 65, अमनजोत कौर के 38 और निकोला कैरी के ताबड़तोड़ 20 गेंदों में 32 रनों की बदौलत 161 रन बनाए हैं और यूपी के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा है।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: मुंबई इंडियंस 150 के पार
MIW 154-3(19) आखिरी ओवर में बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए दोनों बल्लेबाज और तेज गति से खेलेंगी और कोशिश रहेगी की स्कोर 170 से ऊपर हो।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: ब्रंट ने जड़ा अर्धशतक
MIW 138-3(17.2) नैट ब्रंट 34 गेंदों में 55 रन बनाकर खेल रही हैं। उनका आखिरी तक मैदान पर टिकना मुंबई को बड़े स्कोर की ओर ले जाएगी। साथी बल्लेबाज निकोला कैरी 16 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रही हैं।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: मुंबई खराब स्थिति में
MIW 101-3(14.4) मुंबई सम्मानजनक स्कोर की ओर अग्रसर है। ब्रंट 36 रन बनाकर खेल रही हैं। उनसे अच्छे फिनिश की टीम को उम्मीद है।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: कप्तान कौर आउट
मुंबई इंडियंस ने अपना बेशकीमती विकेट खो दिया है। लगातार दो अर्धशतक जड़कर टीम को जिताने वाली कप्तान कौर 11 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 11 गेंदों पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं। उन्हें शोफी एलकिस्टन ने आउट किया।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: मुंबई इंडियंस ने दोनों सलामी बल्लेबाज खोए
MIW 49-2(9.2) यूपी वारियर्स की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई के बल्लेबाजों पर अब तक अंकुश लगाया है और दो विकेट भी चटकाए हैं। कप्तान कौर अभी अभी मैदान पर आई हैं, जिन्हें यूपी की टीम जल्द पवेलियन भेजना चाहेगी क्योंकि वे शानदार फॉर्म में हैं और चल गईं तो मैच का नक्शा पलटने का माद्दा रखती हैं।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: मुंबई की धीमी लेकिन सधी शुरुआत
MIW 24-0(4.3) मुंबई इंडियंस की दोनों सलामी बल्लेबाज मैदान पर हैं। अमनजोत कौर 21 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रही हैं, जबकि कमिलिनी स्ट्रगल करती नजर आ रही हैं और 6 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 2 रन बनाए हैं।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: मुंबई इंडियंस की धीमी शुरुआत
MIW 8-0(2) सलामी बल्लेबाज कमलिनी और अमनजोत कौर ने मुंबई इंडियंस को धीमी शुरुआत दिलाई है।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: यूपी वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
यूपी वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को इस मैदान पर फायदा मिलता है।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: पिच रिपोर्ट
नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में अब तक सात मैच खेले जा चुके हैं, जिसके कारण पिचें अब कुछ थकी हुई हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में धीमे गेंदबाजों को पिच से अधिक मदद मिलने की उम्मीद है। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो इस सीजन में यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, जिन्होंने 4 बार जीत दर्ज की है, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें 3 बार जीती हैं।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: यूपी वॉरियर्स विमेन (UPW) संभावित प्लेइंग 11
स्रोतों के अनुसार, पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करीबी हार के बावजूद यूपी वॉरियर्स की टीम अपने उसी संयोजन (combination) के साथ मैदान पर उतर सकती है।
यूपी वॉरियर्स विमेन (UPW) संभावित प्लेइंग 11
मेग लैनिंग (c), फोबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, क्लो ट्रायोन, श्वेता सहरावत (wk), सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़
MIW vs UPW WPL 2026 live update: मुंबई की संभावित प्लेइंग 11
मुंबई की टीम में नट साइवर-ब्रंट की वापसी की संभावना है। यदि वह बीमारी से पूरी तरह उबर चुकी हैं, तो वह टीम में अमेलिया केर की जगह ले सकती हैं। पिछले मैच में कंधे की चोट के बाद लौटीं हेली मैथ्यूज भी टीम का हिस्सा रहेंगी।
मुंबई इंडियंस विमेन (MIW):
हेली मैथ्यूज, गुणांलन कमलिनी (wk), नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (c), निकोला केरी, सजीवन सजाना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ
MIW vs UPW WPL 2026 live update: 7 बजे होगा टॉस
7 बजे मैच का टॉस होगा। उससे पहले पिच रिपोर्ट और परिस्थितों को जानने के लिए हमारे साथ बने रहिए।
MIW vs UPW WPL 2026 live update: मुंबई इंडियंस विमेन (MIW) स्क्वॉड:
गुणालन कमलिनी (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, अमेलिया केर, सजीवन सजाना, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नट साइवर-ब्रंट, साइका इशाक, मिली इलिंगवर्थ, रहीला फिरदौस, नल्ला क्रांति रेड्डी
MIW vs UPW WPL 2026 live update: यूपी वॉरियर्स विमेन (UPW) स्क्वॉड:
मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, क्लो ट्रायोन, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़, डिएंड्रा डॉटिन, त्रिशा गोंगाड़ी, प्रतिका रावल, शिप्रा गिरी, सुमन मीणा, सिमरन शेख, चार्ली नॉट।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।