मिताली राज ने बताया कौन-कौन बने भारतीय टीम का कप्तान? 22 वर्षीय प्लेयर का भी लिया नाम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान अभी हरमनप्रीत कौर के पास है। मिताल राज ने बताया कि हरमनप्रीत के बाद कौन-कौन कप्तान बने। उन्होंने 22 वर्षीय प्लेयर का भी नाम लिया।

भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज का मानना है कि हरमनप्रीत कौर के बाद 29 वर्षीय स्मृति मंधाना को वनडे क्रिकेट में और 22 वर्षीय शेफाली वर्मा को टी20 में भारत की कप्तानी सौंपी जानी चाहिए। 37 वर्ष की हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीता लेकिन 2018 से अब तक टी20 प्रारूप में आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है।
'आप चाहेंगे कि कप्तान फिट और हमेशा…'
मिताली ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ''हम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके लेकिन सिर्फ इसी आधार पर यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि कप्तान बदलने की जरूरत है। मेरा मानना है कि कई मानदंडों को देखना चाहिए कि खिलाड़ी उन पर खराब उतरा है या नहीं।'' उन्होंने कहा, ''एक तो फिटनेस है जो काफी अहम है। पिछले दो तीन साल में आपने देखा होगा कि हरमन को फिजियो की मैदान पर जरूरत पड़ी है। कुछ मैचों में वह उपलब्ध नहीं रहीं। आप चाहेंगे कि आपका कप्तान फिट और हमेशा उपलब्ध हो। हम सभी की उम्र तो बढ़नी ही है और इसलिए वह सबसे फिट नहीं है।''
क्या वह अगला वर्ल्ड कप मेंखेल सकेंगी?
उन्होंने कहा, ''पिछले तीन वर्ल्ड कप में उसके फॉर्म को देखें तो वह 15, 20 रन बनाती हैं और अर्धशतक बनाने के लिए तीन चार मैच इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा आपको यह भी देखना होगा कि अगले वनडे या टी20 वर्ल्ड कप में क्या वह खेल सकेंगी। फैसला लेने वालों को इन चीजों को ध्यान में रखना होगा।'' मिताली ने कहा, ''अगर आपको ऐसा लगता है कि टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के कारण ही बदलाव जरूरी है। कोच (अमोल मजूमदार) भी जवाबदेह है क्योंकि अंतिम एकादश पर फैसला कप्तान और कोच दोनों लेते हैं।''
'दो-तीन साल पहले कप्तानी संभाल लेंगी'
भविष्य के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ''मुझे तो लगता था कि स्मृति दो-तीन साल पहले ही वनडे प्रारूप की कप्तानी संभाल लेंगी। लेकिन अब भी उनके अपार अनुभव को देखते हुए कम से कम वनडे और टेस्ट प्रारूप की कप्तानी तो उन्हें ही दी जानी चाहिए और शायद टी20 प्रारूप किसी युवा खिलाड़ी को सौंपा जा सकता है। लेकिन वनडे के लिए तो साफ तौर पर अनुभव की जरूरत होती है।'' उन्होंने कहा, ''टी20 में शेफाली कप्तान हो सकती है। वह अंडर 19 वर्ल्ड कप में कप्तान रह चुकी है। जेमिमा भी डब्ल्यूपीएल में कप्तान रही है लेकिन मेरा मानना है कि जिसे भी कप्तान बनाये, उसे कुछ समय दें।''
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



