Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mitchell Starc took a flying catch with one hand in Ashes vs England Zak Crawley pair a duck in Perth
मिचेल स्टार्क ने एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच, पूरे मैच में नहीं खुला इस बल्लेबाज का खाता

मिचेल स्टार्क ने एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच, पूरे मैच में नहीं खुला इस बल्लेबाज का खाता

संक्षेप:

35 की उम्र में मिचेल स्टार्क ने एक ऐसा हैरतअंगेज कैच पकड़ा, जिसे देखकर एक युवा खिलाड़ी भी शर्मा जाए। यही वजह रही कि पूरे मैच में एक बल्लेबाज का खाता तक नहीं खुल पाया। स्टार्क ने दोनों बार उसे आउट किया। 

Nov 22, 2025 11:00 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

35 साल के मिचेल स्टार्क जब गेंदबाजी करते हैं तो ऐसा लगता है कि वे 20-25 साल के युवा खिलाड़ी हैं। सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि फील्डिंग में भी वे योगदान देते हैं। मिचेल स्टार्क ने एशेज सीरीज 2025-26 के पहले मैच में एक ऐसा खतरनाक कैच पकड़ा कि आज का युवा फील्डर भी शर्मा जाए। खतरनाक कैच की बदौलत एक बल्लेबाज का पर्थ टेस्ट मैच में खाता तक नहीं खुल पाया। वह बल्लेबाज पहली पारी में भी शून्य पर आउट हुआ और दूसरी पारी में भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटा। ये बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि इंग्लैंड के दाएं हाथ के ओपनर जैक क्राउले थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जैक क्राउले पहली पारी में सिर्फ 6 गेंद खेल सके थे और स्लिप में मिचेल स्टार्क की गेंद पर उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट हो गए थे। दूसरी पारी में जैक क्राउले ने संभलकर खेलने की कोशिश की, लेकिन इस बार वे पांचवीं गेंद पर ही आउट हो गए। इस बार भी गेंदबाज मिचेल स्टार्क थे, लेकिन कैच भी मिचेल स्टार्क ने ही पकड़ा, जो वाकई में बहुत ज्यादा खतरनाक था। मिचेल स्टार्क आमतौर पर गेंद फेंकने के बाद पिच के साइड में जाते हैं, लेकिन कैच पकड़ने के लिए उन्होंने पिच पर अपने बाएं ओर छलांग लगाई और एक हाथ के कैच पकड़ा। आप भी देखिए वीडियो…

मिचेल स्टार्क अपने डेब्यू के बाद से टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अपने इस रिकॉर्ड को उन्होंने और भी मजबूत इस पारी में कर लिया है। मिचेल स्टार्क अब तक टेस्ट क्रिकेट में 25 विकेट पारी के पहले ओवर में चटका चुके हैं, जबकि उनके बाद जेम्स एंडरसन का नाम दर्ज है। उन्होंने 19 विकेट टेस्ट क्रिकेट में पहली पारी में निकाले हैं। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के केमार रोच हैं। उनके नाम स्टार्क के डेब्यू के बाद से पहले ओवर में 10 विकेट दर्ज हैं।

स्टार्क के कंधों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी इस टेस्ट मैच में है, क्योंकि उनके साथी गेंदबाज जोश हेजलवुड और पैट कमिंस पर्थ टेस्ट मैच में खेल नहीं रहे हैं। उनको स्कॉट बोलैंड और ब्रैंडन डोगेट और कैमरोन ग्रीन के साथ गेंदबाजी करनी पड़ रही है। लंबे समय के बाद ऐसा है कि वे अकेले खेल रहे हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |