स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड या जो रूट…कौन बना POTM? Ashes प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड ले गया ये सीनियर खिलाड़ी

Jan 08, 2026 10:04 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ एशेज 2025-26 का अंत हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से इस सीरीज को अपने नाम किया। सिडनी टेस्ट में ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ, जैकब बैथल और जो रूट ने शतक जड़े थे।

स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड या जो रूट…कौन बना POTM? Ashes प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड ले गया ये सीनियर खिलाड़ी

सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ एशेज 2025-26 सीरीज का अंत हो गया है। कंगारुओं ने एक बार फिर अपनी धाक जमाते हुए 4-1 से सीरीज को अपने नाम किया। सिडनी में हुए आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत में ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ चमके, जिन्होंने पहली पारी में शतक जड़े। वहीं इंग्लैंड के लिए जैकब बेथल और जो रूट ने शतकीय पारी खेलीं, मगर वह टीम के काम नहीं आ सकी। वहीं इस सीरीज में ट्रैविस हेड सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, तो मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाई। आईए ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड 5वें टेस्ट के प्लेयर ऑफ द मैच और Ashes 2025-26 के प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड किसी मिला उनके बारे में जानते हैं-

ट्रैविस हेड बने प्लेयर ऑफ द मैच

इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट में 163 रनों की धुआंधार पारी खेलने वाले ट्रैविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। उनकी इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड पर दबाव बनाने में कामयाब रही और कंगारुओं ने अपनी पहली पारी में 567 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। हालांकि स्टीव स्मिथ ने भी इस पारी में शतक जड़ते हुए 138 रन बनाए थे, मगर हेड की पारी का मैच पर अधिक इंपैक्ट पड़ा जिस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मिचेल स्टार्क बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

Ashes 2025-26 के पहले ही मैच से अपना लोहा मनवाने वाले मिचेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। 35 साल की उम्र में स्टार्क ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी के दम पर यह अवॉर्ड जीता। उन्होंने इस सीरीज में सर्वाधिक 31 विकेट चटकाए। उनके अलावा इस सीरीज में कोई 25 विकेट तक नहीं चटका पाया। ब्रायडन क्रॉस 22 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर रहे। स्टार्क ने इस सीरीज में सर्वाधिक 153.1 ओवर डाले, जिसमें उनका औसत सबसे कम 19.93 का रहा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।