Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mitchell Starc reveals why he retired from only T20I cricket there is a connection to the India tour
मिचेल स्टार्क का खुलासा, बताया क्यों लिया सिर्फ T20I से संन्यास; भारत दौरे से है कनेक्शन

मिचेल स्टार्क का खुलासा, बताया क्यों लिया सिर्फ T20I से संन्यास; भारत दौरे से है कनेक्शन

संक्षेप:

मिचेल स्टार्क ने कहा कि उम्मीद है कि 2027 में इंडिया और इंग्लैंड का टूर कर पाऊंगा। शायद इसी वजह से मैंने T201 क्रिकेट छोड़ दिया। तो हां, यही प्लान है। ऐसा हो या न हो, मेरा शरीर मुझे बता देगा।

Dec 13, 2025 01:56 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टी20 क्रिकेट के इस दौरा में जहां खिलाड़ी टेस्ट और वनडे जैसे फॉर्मेट से दूरी बनाने लगते हैं, ताकि वह इस फॉर्मेट के लिए हमेशा उपलब्ध रह सके, वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। स्टार्क ने सितंबर 2025 में इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। उनका फोकस अब सिर्फ वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर रहेगा। हाल ही में स्टार्क ने खुलासा किया है कि उन्होंने सिर्फ T20I क्रिकेट से ही क्यों संन्यास लिया है। इसके पीछे भारत दौरे का एक खास कनेक्शन है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:1000 इंटरनेशनल मैच जीतने से कितना दूर भारत? अभी तक सिर्फ 1 टीम कर पाई है ऐसा

मिचेल स्टार्क ने कॉफी विद COGS से कहा, “उम्मीद है कि 2027 में इंडिया और इंग्लैंड का टूर कर पाऊंगा। शायद इसी वजह से मैंने T201 क्रिकेट छोड़ दिया। तो हां, यही प्लान है। ऐसा हो या न हो, मेरा शरीर मुझे बता देगा। लेकिन मैं ज़रूर करना चाहूंगा।”

मिचेल स्टार्क टेस्ट और वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियम बॉलर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी एशेज टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतकर उन्होंने इस बात को साबित भी किया है।

ये भी पढ़ें:U19 एशिया कप में भारत का अगला मैच पाकिस्तान से; जानें कब और कैसे देखें LIVE

स्टार्क एशेज 2025 के पहले दो टेस्ट मैचों में ही 18 विकेट चटका चुके हैं, वहीं अन्य कोई गेंदबाज अभी तक 10 विकेट के आंकड़े तक नहीं पहुंचा है। स्टार्क ने पहले टेस्ट में करियर बेस्ट परफॉर्मेंस देते हुए एक पारी में 7 विकेट चटकाने के साथ कुल 10 विकेट लिए थे। वहीं दूसरे मुकाबले में उन्होंने 8 शिकार किए थे।

स्टार्क की नजरें 2027 में भारत और इंग्लैंड दौरे के अलावा वनडे वर्ल्ड कप पर भी होगी। यह निश्चित रूप से उनका आखिरी वनडे वर्ल्ड कप हो सकता है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |