Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mitchell Starc now has Best strike rate in an Ashes series record with minimum 30 wickets beat Mitchell Johnson
मिचेल स्टार्क ने तोड़ा जॉनसन का 'विराट' रिकॉर्ड, एशेज के इतिहास में की सबसे खतरनाक गेंदबाजी

मिचेल स्टार्क ने तोड़ा जॉनसन का 'विराट' रिकॉर्ड, एशेज के इतिहास में की सबसे खतरनाक गेंदबाजी

संक्षेप:

मिचेल स्टार्क ने मिचेल जॉनसन का एक 'विराट' रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एशेज सीरीज के इतिहास में सबसे खतरनाक गेंदबाजी मिचेल स्टार्क ने की। उनका स्ट्राइक रेट एक एशेज सीरीज में सबसे बेहतरीन है।

Jan 08, 2026 07:40 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मिचेल स्टार्क ने एशेज सीरीज 2025-26 में अपनी टीम के लिए सबसे पहला विकेट भी निकाला और सबसे आखिरी विकेट भी उन्हीं को मिला। कुल 31 विकेट एशेज में मिचेल स्टार्क ने अपने नाम किए और इस दौरान एक विशाल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मिचेल स्टार्क ने अपने हमवतन मिचेल जॉनसन का रिकॉर्ड खतरनाक गेंदबाजी एशेज सीरीज में करने का धराशायी कर दिया है। मिचेल स्टार्क से बेहतरीन स्ट्राइक रेट गेंदबाजी में एक एशेज सीरीज में किसी अन्य गेंदबाज का नहीं है, जिन्होंने 30 या इससे ज्यादा विकेट चटकाए हों।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क पूरी तरह फिट रहते हुए एशेज सीरीज के पांचों मैचों में खेले और एशेज सीरीज 2024-25 में कुल 31 विकेट निकालने में सफल हुए। उनका स्ट्राइक रेट 29.6 का था, जो एक एशेज सीरीज में 30 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे अच्छा है। किसी अन्य गेंदबाज का स्ट्राइक रेट 30 से कम का एशेज सीरीज के इतिहास में एक सीरीज में नहीं है। दूसरे नंबर पर अब मिचेल जॉनसन खिसक गए हैं, जो बीते 12 साल से शीर्ष पर थे। जॉनसन ने 2013-14 की एशेज सीरीज में 30.5 के स्ट्राइक रेट से 37 विकेट निकाले थे।

लिस्ट में तीसरे नंबर पर विल्फ्रेड रोड्स हैं, जिन्होंने 1903-04 की एशेज सीरीज में 33.2 के स्ट्राइक रेट से कुल 31 विकेट चटकाए थे। चौथे नंबर पर ग्लेन मैकग्रा हैं, जिन्होंने 2001 की एशेज सीरीज में 36.4 के स्ट्राइक रेट से 32 विकेट अपने नाम किए थे और पांचवें नंबर पर 1956 में जिम लैकर ने 37 के औसत से 46 विकेट अपने नाम किए थे। उसी सीरीज में जिम लैकर ने 10 विकेट भी एक पारी में चटकाए थे। इसके अलावा मिचेल स्टार्क 2000 के बाद से एशेज सीरीज में 30 से ज्यादा विकेट लेने वाले 5वें गेंदबाज बन गए हैं। दो बार शेन वॉर्न और एक-एक बार मिचेल जॉनसन और ग्लेन मैक्ग्रा ने ये कमाल किया है, जबकि मिचेल स्टार्क इस लिस्ट में नए हैं।

एशेज सीरीज में सबसे अच्छा स्ट्राइक-रेट (कम से कम 30 विकेट)

29.6 - 31 विकेट - मिचेल स्टार्क 2025/26 में

30.5 - 37 विकेट - मिचेल जॉनसन 2013/14 में

33.2 - 31 विकेट - विल्फ्रेड रोड्स 1903/04 में

36.4 - 32 विकेट - ग्लेन मैकग्रा 2001 में

37 - 46 विकेट - जिम लेकर 1956 में

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।