Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mitchell Starc became first bowler in Ashes history to achieve this feat Joe root His 100th wicket
मिचेल स्टार्क ने एशेज में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज; जो रूट के विकेट के साथ हासिल की बड़ी उपलब्धि

मिचेल स्टार्क ने एशेज में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज; जो रूट के विकेट के साथ हासिल की बड़ी उपलब्धि

संक्षेप:

मिचेल स्टार्क ने एशेज के इतिहास में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले 21वें गेंदबाज बने हैं। वह इस लिस्ट में शामिल होने वाले पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।

Nov 21, 2025 11:19 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एशेज 2025 का आगाज शानदार अंदाज में किया। अपने पहले स्पेल में उन्होंने 6 ओवर में 17 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए। पहले मैच के पहले ही ओवर में उन्होंने जैक क्रॉली को आउट किया, इसके बाद उन्होंने बेन डकेट और जो रूट के रूप में दो और बड़ी मछलियां फंसाई। स्टार्क ने इन्हीं तीन विकेट के साथ एशेज में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। मिचेल स्टार्क एशेज में 100 विकेट लेने वाले 21वें गेंदबाज बन गए हैं। इसी के साथ वह एशेज में इतिहास भी रचने में कामयाब रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:स्टार्क की आग उगलती बॉलिंग, तोड़ एंडरसन का रिकॉर्ड; एशेज में पूरे किए 100 विकेट

मिचेल स्टार्क एशेज के इतिहास में 100 विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बने हैं। जी हां, उनसे पहले एशेज में 20 गेंदबाजों ने 100 या उससे अधिक विकेट चटकाए, मगर उनमें एक भी बाएं हाथ का तेज गेंदबाज नहीं था। स्टार्क ने जो रूट के रूप में अपना 100वां एशेज विकेट लिया।

एशेज के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज-

शेन वॉर्न- 195

ग्लेन मैक्ग्रा- 157

स्टुअर्ट ब्रॉड- 153

ह्यू ट्रम्बल- 141

डेनिस लिली- 128

इयान बॉथम- 128

बॉब विलिस- 123

जेम्स एंडरसन- 117

मोंटी नोबल- 115

रे लिंडवॉल- 114

नाथन लायन- 110

विल्फ्रेड रोड्स- 109

सिडनी बार्न्स- 106

क्लेरी ग्रिमेट- 106

एलेक बेडसर- 104

बिल ओ'रेली- 102

चार्ली टर्नर- 101

बॉबी पील- 101

जॉर्ज गिफेन- 101

टेरी एल्डरमैन- 100

मिशेल स्टार्क- 100*

मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में 9वीं बार जो रूट का शिकार किया। उन्होंने पारी के 9वें ओवर में उन्हें स्लिप में आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। जो रूट का यह 2025 में पहला डक था, स्टार्क इसी के साथ जो रूट को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले संयुक्त रूप से तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।

जो रूट को स्टार्क के अलावा रवींद्र जडेजा ने भी 9 बार आउट किया है। वहीं जोश हेजलवुड ने 10 तो जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस ने 11-11 बार उनका शिकार किया है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |