न्यूजीलैंड को आज मजबूरी में मिलेगा 32वां टेस्ट कप्तान, बोर्ड ने इस धाकड़ ऑलराउंडर को सौंपी जिम्मेदारी

Varta हरारे
Follow us on Google News
share

मिचेल सैंटनर आज से बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में नियमित कप्तान टॉम लैथम की जगह लेंगे, जो कंधे की चोट के कारण बाहर हैं। सैंटनर न्यूजीलैंड के 32वें टेस्ट कप्तान बनने जा रहे हैं। 

न्यूजीलैंड को आज मजबूरी में मिलेगा 32वां टेस्ट कप्तान, बोर्ड ने इस धाकड़ ऑलराउंडर को सौंपी जिम्मेदारी

मिचेल सैंटनर आज यानी 30 जुलाई से बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में नियमित कप्तान टॉम लैथम की जगह लेंगे, जो कंधे की चोट के कारण इस मैच से बाहर हैं। ब्लैककैप्स के सीमित ओवरों के कप्तान सैंटनर, हरारे में हाल ही में हुई टी20 ट्राई-सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद, लाल गेंद से कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जहां उन्होंने न्यूजीलैंड को खिताब दिलाया था। इस ऑलराउंडर के पास 30 टेस्ट मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 1066 रन बनाए हैं और 74 विकेट लिए हैं।

न्यूजीलैंड टीम प्रबंधन ने पुष्टि की है कि लैथम, जिन्हें इंग्लैंड में एक घरेलू टी20 मैच के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लगी थी, अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं और अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। हालांकि, वह दूसरे टेस्ट से पहले फिटनेस हासिल करने की उम्मीद के साथ जिम्बाब्वे में टीम के साथ बने रहेंगे। इस बीच मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड की टीम के 32वें कप्तान होंगे, जो टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे।

मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने लैथम की अनुपस्थिति पर निराशा व्यक्त की, लेकिन कहा कि टीम उनकी वापसी को लेकर आशावादी है। वाल्टर ने कहा, ''जब आप अपने कप्तान को खो देते हैं, जो एक विश्वस्तरीय सलामी बल्लेबाज और एक बेहतरीन टीम मैन हैं, तो यह कभी भी अच्छा नहीं लगता। हम यह आकलन करते रहेंगे कि क्या किसी रिप्लेसमेंट की आवश्यकता है, लेकिन इस समय हमें उम्मीद है कि वह समय पर ठीक हो जाएंगे।''

सैंटनर के प्रमोशन पर कोच वाल्टर ने कहा, ''मिच(मिचेल सैंटनर) ने हालिया सीरीज में टी20 टीम के साथ शानदार काम किया। हालांकि, ये फॉर्मेट अलग है, लेकिन खिलाड़ियों का उस पर पूरा सम्मान है और कुछ बेहद अनुभवी टेस्ट क्रिकेटरों का भी उसे समर्थन मिलेगा, इसलिए मुझे विश्वास है कि वह शानदार प्रदर्शन करेगा।''

न्यूजीलैंड का आखिरी लाल गेंद वाला मैच इंग्लैंड के खिलाफ एक प्रतिस्पर्धी घरेलू सीरीज थी, जिसमें वे 2-1 से हार गए थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैचों की सीरीज ब्लैक कैप्स के लिए खुद को फिर से संगठित करने और पुनर्निर्माण का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। जिम्बाब्वे की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। ऐसे में ये सीरीज भी WTC के तहत नहीं खेली जाएगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।