मिचेल मार्श ने किया कमाल, सचिन-कोहली को पछाड़ा; यहां शाहिद अफरीदी नंबर-1
Mitchell Marsh Record: मिचेल मार्श ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 36 गेंदों पर 60 रनों की धुआंधार पारी खेली। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया 67 रन से हारा।

ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 67 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि उनके कप्तान मिचेल मार्श ने एक ऐसी कमाल की पारी खेली कि सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली जैसे दिग्गज पिछड़ गए। जी हां, साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 298 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मार्श ने ऑस्ट्रेलिया को धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने मात्र 36 गेंदों पर 5 चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 60 रनों की धुआंधार पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 230 रनों पर ही ढेर हो गई।
मिचेल मार्श ने सचिन तेंदुलकर-विराट कोहली को पछाड़ा
यह लिस्ट है वनडे क्रिकेट के इतिहास में 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 50 प्लस स्कोर करने का। मिचेल मार्श के वनडे करियर की यह 5वीं ऐसी पारी है। जबकि विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 4-4 बार यह कारनामा किया है। कोहली-सचिन के अलावा ब्रायन लारा और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
शाहिद अफरीदी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 50 प्लस स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। अफरीदी ने यह कारनामा अपने वनडे करियर में रिकॉर्ड 21 बार किया था, जबकि लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने ऐसा अभी तक 13 ही बार किया है।
वीरेंद्र सहवाग नंबर-1 भारतीय
वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में नंबर-1 भारतीय हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में 7 फिफ्टी प्लस स्कोर 150 के अधिक स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। वहीं पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने ऐसा अपने करियर में 5 बार किया था।
ODI में 150+ SR के साथ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
21 - शाहिद अफरीदी (PAK)
13 - ग्लेन मैक्सवेल (AUS)
12 - ब्रेंडन मैकुलम (NZ)
12 - जोस बटलर (ENG)
10 - एबी डेविलियर्स (SA)
9 - सनथ जयसूर्या (SL)
9 - एडम गिलक्रिस्ट (AUS)
7 - डेविड मिलर (SA)
7 - वीरेंद्र सहवाग (IND)
7 - क्रिस गेल (WI)
7 - मार्क बाउचर (SA)
6 - हेनरिक क्लासेन (SA)
6 - माइकल लीस्क (SCO)
6 - केविन ओ'ब्रायन (IRE)
6 - शेन वॉटसन (AUS)
6 - थिसारा परेरा (SL)
5 - 𝗠𝗶𝘁𝗰𝗵𝗲𝗹𝗹 5 - कुसल मेंडिस (SL)
5 - जॉनी बेयरस्टो (ENG)
5 - MS धोनी (IND)
5 - इयोन मोर्गन (ENG)
5 - अब्दुल रज्जाक (PAK)
5 - विव रिचर्ड्स (WI)
4 - विराट कोहली (IND)
4 - सचिन तेंदुलकर (IND)
4 - ट्रैविस हेड (AUS)
4 - श्रेयस अय्यर (IND)
4 - ब्रायन लारा (WI)
4 - युवराज सिंह (IND)
4 - नजीबुल्लाह ज़दरान (AFG)
4 - पथुम निसांका (SL)
4 - जैकब ओरम (NZ)
4 - सलीम मलिक (PAK)
4 - डैरेन सैमी (WI)
कैसा रहा SA vs AUS पहला वनडे
टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के परखच्चे उड़ाते हुए 67 रनों से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलियाई टीम 52 गेंद पहले ही ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका ने डरबन के मैदान पर 298 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 41.2 ओवर में 230 रन जुटाए। साउथ अफ्रीका की ओर से स्पिनर केशव महाराज ने चार विकेट चटकाए। ब्योर्न फोर्टुइन और कॉर्बिन बॉश ने दो-दो जबकि मार्को यान्सेन और गेराल्ड कोएत्जी ने एक-एक शिकार किया। ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर वनडे क्रिकेट में लगातार चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका ने इससे पहले घर पर तीन वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 100 प्लस रन से शिकस्त दी।


