मिशेल मार्श ने ट्रॉफी पर पैर रख मारी ऑस्ट्रेलिया की किस्मत पर ठोकर? यहां से शुरू हुआ कंगारुओं का डाउनफॉल
ऑस्ट्रेलिया के 2023 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद उनके खिलाड़ी ‘मिशेल मार्श’ ने जो आईसीसी ट्रॉफी का अपमान किया शायद उसकी सजा पूरी टीम भुगत रही है।

6 वनडे वर्ल्ड कप, 2 चैंपियंस ट्रॉफी, 1 टी20 वर्ल्ड कप और 1 WTC ट्रॉफी…किसी भी टीम के पास इतना सबकुछ हो तो उसे ‘आईसीसी टूर्नामेंट’ का किंग कहना गलत नहीं होगा। यह खिताब किसी भी टीम की शान में चारचांद लगा सकती है। मगर विरासत में मिली इतनी ट्रॉफी कई बार 'घमंड' पैदा कर देती है। यहां हम बात और किसी की नहीं बल्कि कभी आईसीसी टूर्नामेंट में राज करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने ही यह सभी खिताब जीते हैं, मगर 2023 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद उनके खिलाड़ी ‘मिशेल मार्श’ ने जो आईसीसी ट्रॉफी का अपमान किया शायद उसकी सजा पूरी टीम भुगत रही है।
2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के हाथ नहीं लगा कोई खिताब
पैट कमिंस की अगुवाई में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेजबान टीम इंडिया को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद वह 2024 में टी20 वर्ल्ड कप, 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 में ही WTC फाइनल और अब 2026 में एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने से चूक गई है। टी20 वर्ल्ड कप में तो इस बार हद ही हो गई। जिम्बाब्वे जैसी छोटी टीम से हारकर ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
मिचेल मार्श ने 2023 में किया था ट्रॉफी का अपमान
ऑस्ट्रेलिया के 2023 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद उनके खिलाड़ियों में काफी घमंड दिखाई दे रहा था। मैदान पर मौजूद लगभग एक लाख भारतीय फैंस को उन्होंने शांत कर दिया था। पैट कमिंस इस खामोशी से काफी खुश थे। वहीं ड्रेसिंग रूप में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस जीत का खूब जश्न मना रहे थे। 2015 के बाद उन्होंने यह पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इस जीत की खुशी में मार्श इतना बह गए कि वह ट्रॉफी को वो सम्मान नहीं दे पाए जिसकी वह हकदार थी।
मिचेल मार्श की एक तस्वीर उस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें उनके एक हाथ में बीयर की बोतल दिखाई दे रही थी, वहीं दोनों पैर ट्रॉफी के ऊपर रखे हुए थे। उस समय कहा जा रहा था कि ट्रॉफी की कीमत वही लोग जानते हैं जो इसके लिए तरस रहे होते हैं, जिनके हाथ लगातार ट्रॉफी लग रही हो वो ऐसा ही करते हैं।
अब शायद मिचेल मार्श की इस गलती की सजा पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम भुगत रही है। इसे ही ‘KARMA’ कहा गया है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


