0,4,4,4,4…मिचेल मार्श ने श्रीलंका के गेंदबाज महीश तीक्षणा की बजाई बैंड, लगातार 5 गेंदों पर जड़े चौके
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सोमवार को महीश तीक्षणा के एक ओवर में 20 रन बटोरे। इस दौरान उन्होंने लगातार पांच गेंदों पर पांच चौके लगाए। विश्व कप 2026 में अपना पहला मैच खेल रहे मार्श 29 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के दौरान धमाकेदार पारी खेली। मार्श ने पालेकल में खेल गए मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद में 54 रन की दमदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श जारी टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच खेलने उतरे थे। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में कूपर कॉनोली और जेवियर बार्टलेट को भी शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 181 रन बनाए। मार्श ने अपनी पारी के दौरान महीश तीक्षणा के एक ओवर में जमकर रन बटोरे।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई। ट्रेविस हेड ने 29 गेंद में 56 रन की पारी खेली। पहला विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 77 रन बनाते हुए नौ विकेट गंवा दिए। कैमरन ग्रीन सात गेंद में तीन रन ही बनाए। कप्तान मिचेल मार्श 27 गेंद में 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और दो छक्के लगाए। मार्श ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के छठे ओवर में महीश तीक्षणा को जमकर कूटा।
मिचेल मार्श ने तीक्षणा के इस ओवर में लगातार पांच गेंदों पर पांच चौके लगाए। इस ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। इसके बाद मार्श ने अंतिम 5 गेंदों पर 5 चौके जड़े और 20 रन बटोरे।
ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप मैच में सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नौ विकेट पर 181 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 56 और मिचेल मार्श ने 54 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दुशान हेमांथा ने तीन जबकि दुष्मंथा चमीरा ने दो विकेट लिए।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





