पाकिस्तान में वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे मिचेल मार्श, ऑस्ट्रेलिया को अचानक बदलना पड़ा कप्तान
Mitchell Marsh out of Pakistan Series: मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर होना पड़ा है।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 30 मई से रावलपिंडी में तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को मिचेल मार्श के रूप में बड़ा झटका लगा है। वह चोटिल होने के कारण आगामी सीरीज में नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया को अचानक कप्तान बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। ऑलराउंडर मार्श के बाहर होने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस को ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिली है। मार्श की जगह वनडे स्क्वॉड में किसी और खिलाड़ी को शामिल नहीं लिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इंग्लिस नवंबर 2024 में भी पाकिस्तान के खिलाफ यह भूमिका निभा चुके हैं। तब भी ऑस्ट्रेलिया टीम के कई मुख्य खिलाड़ी अनुपस्थित थे। ऑस्ट्रेलिया के पास एलेक्स कैरी के रूप में कप्तानी का एक और विकल्प था। कैरी ने 2020 में वेस्टइंडीज दौरे पर तीन वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली थी।
IPL 2026 के दौरान चोटिल हुए मिचेल मार्श
मार्श को आईपीएल 2026 के दौरान टखने में चोट लगी। वह लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के आखिरी लीग मैच में भी नहीं खेले थे। एलएसजी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। मार्श ने आईपीएल के 19वें सीजन में लखनऊ की ओर से सर्वाधिक रन (13 मैचों में 563) बनाए। मार्श 19 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलएसजी के मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया वापस चले गए थे। उन्हें वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान जाना था लेकिन चोट की वजह से ऐसा नहीं करेंगे। उन्हें पहले भी टखने में चोट लग चुकी है। मार्श बांग्लादेश में 9 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद 17 जून से तीन मैचों की टी20 सीरीज में उपलब्ध रहेंगे या नहीं, अभी कंफर्म नहीं है।
कमिंस समेत ये खिलाड़ी दौरे पर नहीं जाएंगे
मार्श की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया को अपने चौथे पसंदीदा कप्तान के तौर पर इंग्लिस को चुनना पड़ा। नियमित कप्तान कमिंस और टेस्ट के जॉइंट वाइस कैप्टन ट्रैविस हेड सीरीज में नहीं खेलेंगे। दोनों आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कमिंस की कप्तानी वाली एसआरएच को 27 मई को राजस्थान रॉयल्स से एलिमिनेटर मैच खेलना है। कमिंस के बाहर रहने की सूरत में मार्श को ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम का कार्यवाहक कप्तान नियुक्त किया गया था। कमिंस के साथ-साथ जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क भी पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरों से बाहर रहेंगे। हालांकि, आईपीएल के बाद हेड बांग्लादेश में ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ जुड़ेंगे।
पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: जोश इंग्लिस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मैट शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, एडम जम्पा, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



