Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Millions lost as sold out Perth Stadium falls silent with Australia beat England in 2 days in first Ashes Test
एशेज का पहला टेस्ट हारा इंग्लैंड, मगर ऑस्ट्रेलिया को हो गया करोड़ों का नुकसान; ट्रैविस हेड बने वजह

एशेज का पहला टेस्ट हारा इंग्लैंड, मगर ऑस्ट्रेलिया को हो गया करोड़ों का नुकसान; ट्रैविस हेड बने वजह

संक्षेप:

एशेज सीरीज 2025-26 का पहला टेस्ट इंग्लैंड की टीम हारी है, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इससे करोड़ों का नुकसान हो गया है। इसके पीछे की वजह ये है कि ट्रैविस हेड ने एक ही सेशन में मैच को खत्म करने का काम कर दिया।

Nov 23, 2025 09:32 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एशेज सीरीज 2025-26 का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दो दिनों के भीतर इंग्लैंड को बुरी तरह हराया। ट्रैविस हेड के तूफानी शतक के आगे इंग्लैंड की टीम पस्त नजर आई। ये मैच कम से कम तीन दिन तक चल सकता था, लेकिन दूसरे दिन के आखिरी सेशन में ही मैच का नतीजा निकल आया। इस जीत से ऑस्ट्रेलिया की टीम बहुत खुश होगी, लेकिन ये जीत क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बहुत चुभ रही होगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि दो दिनों के भीतर मैच खत्म हो गया। इससे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दो दिन के एशेज ओपनर से कई मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ट्रैविस हेड की एशेज के इतिहरास में अब तक की सबसे शानदार पारी और बैजबॉल की लापरवाह बैटिंग की वह से ब्लॉकबस्टर टेस्ट सीरीज का पहला मैच दो दिन तक ही चल सका। पर्थ टेस्ट मैच सोल्ड आउट था। अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बाकी दिनों के पैसे रिफंड करने होंगे। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड को तीसरे और चौथे दिन टिकट से होने वाली कमाई से लगभग 3 मिलियन यूएस डॉलर से ज्यादा का नुकसान होने वाला है।

25 से 30 करोड़ का नुकसान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को होने की संभावना है। इसके अलावा पिछले वित्त वर्ष में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बहुत नुकसान पहले ही हो चुका है और अब ये नई समस्या ट्रैविस हेड की पारी ने पैदा कर दी। अगर ट्रैविस हेड तेज गति से नहीं खेलते तो मैच तीसरे दिन कम से कम जा सकता था।

एक लाख दर्शक पहुंचे पर्थ

पर्थ टेस्ट में रिकॉर्ड 101514 लोग आए। शुक्रवार को 51,531 और फिर शनिवार को 49,983 दर्शकों की उपस्थिति री। यह पिछले साल पर्थ में बने 96,463 के रिकॉर्ड को पार कर गया जब इंडिया ने चार दिन में जीत हासिल की थी। तीसरे दिन भी लगभग सभी टिकट एशेज सीरीज के इस पहले मैच के बिक गए थे। मेल मैकलॉघलिन ने रविवार को चैनल 7 के रिव्यू शो के लिए पर्थ स्टेडियम के बीच में बैठते हुए कहा, "यहां आकर थोड़ा दुख हो रहा है, यह पूरी तरह से खाली है थोड़ा डरावना है, कल जो हमने देखा उसके बाद से हम सब सदमे में हैं।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |