Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Michael Vaughan tweeted Look on the bright side Indian fans after India all out for 46 runs against New Zealand
IND vs NZ 1st Test: कम से कम 36… माइकल वॉन ने उड़ाई टीम इंडिया खिल्ली, फैन्स ने दिखाया आइना

IND vs NZ 1st Test: कम से कम 36… माइकल वॉन ने उड़ाई टीम इंडिया खिल्ली, फैन्स ने दिखाया आइना

संक्षेप:

न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट मैच में जो कुछ भी हुआ, उस पर इंडियन क्रिकेट फैन्स के लिए विश्वास कर पाना काफी मुश्किल है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Oct 17, 2024 02:06 pm ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन का खेल तो नहीं हो पाया, लेकिन दूसरे दिन जो कुछ भी हुआ, उस पर इंडियन क्रिकेट फैन्स को विश्वास ही नहीं हो पा रहा है। पहले दिन बारिश के चलते टॉस तक नहीं हो पाया, दूसरे दिन टॉस हुआ और भारतीय टीम ने टॉस जीता। कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बैटिंग का फैसला लिया, लेकिन यह फैसला टीम इंडिया के लिए ऐसा रहा, जैसे उसने खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार ली हो। टीम इंडिया पहली पारी में महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गई और फिर क्या था, भारतीय क्रिकेट फैन्स के जले पर नमक छिड़कने के लिए इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन आ गए। वॉन ने भारतीय क्रिकेट फैन्स को मिर्ची लगाई, लेकिन जवाब में उन्हें डबल मिर्ची मिली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘इंडियन फैन्स इसकी अच्छी बात देखो… कम से कम आप लोग 36 से आगे बढ़ गए।’ टीम इंडिया 46 रनों पर ऑलआउट हुई, जो भारतीय धरती पर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम स्कोर है।

इसके बाद इंडियन क्रिकेट फैन्स ने वॉन को जवाब देना शुरू किया, जिसमें किसी ने याद दिलाया कि इंग्लैंड टीम ने 2010-11 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। यहां आपको बता दें कि भारत ने लगातार दो टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराया था। वहीं एक फैन ने कहा कि इसकी अच्छी पिक्चर इंग्लिश फैन्स के लिए यह है कि वह भारत की हार सेलिब्रेट कर सकते हैं और इस बीच पाकिस्तान से इंग्लैंड को हार मिले।

मैच की बात करें तो भारत की ओर से पांच बैटर्स तो खाता भी नहीं खोल पाए, जिसमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और आर अश्विन के नाम दर्ज हैं। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 13.2 ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट चटकाए, जबकि विलियम ओरुरके चार विकेट लिए। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रनों का योगदान ऋषभ पंत ने दिया, जो 20 रन बनाकर आउट हुए।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।