माइकल वॉन ने छिड़का भारत के जले पर नमक, हार के बाद बोले- 'यह आधिकारिक है कि...'

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

माइकल वॉन ने भारत की खराब फील्डिंग पर तंज कसा है। इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 में भारतीय खिलाड़ियों ने कई कैच टपकाए, जिसका खामियाजा उन्हें हार के साथ भुगतना पड़ा। भारत यह मैच 56 रनों से हारा।

Michael Vaughan took a dig at Team India's fielding

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने 5वें टी20 के दौरान टीम इंडिया की खराब फील्डिंग पर तंज कसा है। IND vs ENG पांचवें टी20 के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़े और कुछ मिसफील्डिंग भी की। इस खराब परफॉर्मेंस का खामियाजा भारत को हार के साथ उठाना पड़ा। आखिरी टी20 में इंग्लैंड ने भारत को 56 रनों से धूल चटाकर सीरीज में 4-0 से सूपड़ा साफ किया। भारत की हार के बाद वॉन ने X पर भारत के जले पर नमक छिड़का है। इस मैच में इंग्लिश टीम ने पहले बैटिंग करते हुए जोस बटलर के शतक और कप्तान हैरी ब्रूक की 95 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर 257 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया 201 रन ही बना सकी।

माइकल वॉन ने भारतीय पारी खत्म होने के बाद X पर लिखा, ‘यह ऑफिशियल है.. मैं इंडियन टीम के हर खिलाड़ी को अपनी फील्डिंग एकेडमी में डाल रहा हूं..’

शिवम दुबे ने 3 रन पर छोड़ा हैरी ब्रूक का कैच

पावरप्ले के आखिरी ओवर में जब प्रिंस यादव अटैक पर आए तो उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को अपने जाल में फंसा ही लिया था। ब्रूक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में गेंद को हवा में खड़ा कर बैठे। शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में तैनात शिवम दुबे गेंद को सही से जज नहीं कर पाए और कैच टपका दिया। ब्रूक उस समय 3 के स्कोर पर थे। कैच छूटने के बाद ब्रूक ने अगली दो गेंदों पर बैक टू बैक दो छक्के लगाए। अगर ब्रूक यहां आउट हो जाते तो मैच का नतीजा कुछ और भी हो सकता था।

16वें ओवर में छूटा जोस बटलर का कैच

  • अक्षर पटेल के 16वें ओवर में जोस बटलर का कैच छूटा, जब वह 101 के निजी स्कोर पर थे।
  • हैरी ब्रूक को 90 के निजी स्कोर पर एक और जीवनदान मिला। पारी के आखिरी ओवर में ईशान किशन ने इस बार उनका कैच छोड़ा।

फील्डिंग में काफी ढीली पड़ी टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप, 2026 की शुरुआत से भारत की कैचिंग क्षमता 72.1% है। फुल मेंबर्स में सिर्फ आयरलैंड और बांग्लादेश का प्रदर्शन इससे खराब रहा है।

बात मैच की करें तो, 258 रनों की चेज में भारत के लिए ईशान किशन और तिलक वर्मा ने फिफ्टी जरूर जड़ी, मगर टीम इंडिया 201 रन से ज्यादा बोर्ड पर नहीं लगा पाई। अभिषेक शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए, वहीं सीरीज का दूसरा मैच खेल रहे सैमसन का प्रदर्शन भी फीका रहा। कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी आखिरी टी20 में नहीं चला।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।