कुलदीप यादव को मैनचेस्टर टेस्ट में मिले मौका, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने भारतीय टीम को दिया सुझाव
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भारतीय टीम को सुझाव दिया कि आगामी मैच में स्पेशलिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए। भले ही जडेजा और सुंदर ने योगदान दिया, लेकिन आपको कुलदीप को खिलाना चाहिए।

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में मिली हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को एक बड़ी सलाह मिली है। 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने बताया है कि इस अहम मैच में किस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जरूर शामिल किया जाना चाहिए। इस समय भारत के लिए करो या मरो की स्थिति है, क्योंकि एक और मैच हारने पर टीम सीरीज गंवा देगी। अगर भारतीय टीम चौथा मैच जीत जाती है तो सीरीज में जीवित रहेगी, अगर मैच हारी तो सीरीज भी हार जाएगी।
तीसरे मैच में मिडिल ऑर्डर ने थोड़ा सा साथ बल्लेबाजी में जरूर दिया, लेकिन फिर भी टीम 22 रन से मैच हारी। इस विषय पर बात करते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने टीम इंडिया को सुझाव दिया कि आगामी मैच में स्पेशलिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए। कुलदीप ने अभी तक इस सीरीज में कोई भी मैच नहीं खेला है, लेकिन यह उनके लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा मौका है। भारतीय टीम के लिए सीरीज भी दांव पर है। ऐसे में एक स्पेशलिस्ट स्पिनर पर दांव लगाया जा सकता है।
बियोंड23 पॉडकास्ट में माइकल क्लार्क ने कहा, "भारत अपना सिर ऊंचा रख सकता है, खासकर जडेजा, लेकिन फिर से, देखिए, मैंने यह बात खुलकर कही है। मैं अब भी कुलदीप यादव को उस प्लेइंग इलेवन में देखना चाहूंगा। उन्हें शामिल करें, लेकिन अब मुझे नहीं पता कि कैसे? वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी की, कुछ उपयोगी रन बनाए। जडेजा की बल्लेबाजी अद्भुत रही है। उन्होंने कई मौकों पर भारत को बचाया है, कई मौकों पर भारत को मैच जिताए हैं। मुझे लगता है कि अगर कोई दूसरा छोर संभाले रहता और आउट नहीं होता, तो वह टीम को जीत दिला सकते थे। मुझे उनके लिए दुख हुआ और मुझे भारत के लिए भी दुख हुआ। ऐसे मैचों में तो आपको दुख होगा ही।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



