'भले ही जसप्रीत बुमराह उपलब्ध नहीं, लेकिन फिर भी टीम इंडिया है चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे बड़ी दावेदार'

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने दावा किया है कि भले ही जसप्रीत बुमराह उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन अभी भी टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे बड़ी दावेदार है। वे फेवरिट हैं। 19 फरवरी से इसकी शुरुआत हो रही है।

'भले ही जसप्रीत बुमराह उपलब्ध नहीं, लेकिन फिर भी टीम इंडिया है चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे बड़ी दावेदार'

पाकिस्तान और दुबई में 19 फरवरी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेली जानी है। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने एक टीम को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा दावेदार बताया है। ये टीम ऑस्ट्रेलिया नहीं, बल्कि भारत की है। यहां तक कि जसप्रीत बुमराह जैसा सुपरस्टार गेंदबाज इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने दावा किया है कि टीम इंडिया इस मेगा इवेंट की सबसे पसंदीदा टीम है।

माइकल क्लार्क ने बियोंड23 पॉडकास्ट में बड़ा दावा करते हुए कहा, "जसप्रीत बुमराह के बिना भी भारत चैंपियंस ट्रॉफी का फेवरिट है।" जसप्रीत बुमराह चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है, जबकि मोहम्मद सिराज अभी भी रिजर्व खिलाड़ियों के दल का हिस्सा होंगे। भारतीय टीम इस बार नई सोच के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में उतरने वाली है। पांच स्पिनर टीम में शामिल हैं, जिनमें तीन स्पिन ऑलराउंडर और दो प्रोपर स्पिनर हैं। रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर हैं और कुलदीप यादव के साथ-साथ वरुण चक्रवर्ती स्पिनर के तौर पर टीम का हिस्सा हैं।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ग्रुप ए में है, जिसमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम शामिल है। पाकिस्तान और इंडिया के बीच मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाना है, जबकि 20 फरवरी को इंडिया को अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के मैच के साथ करनी है। टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम सिर्फ भारत से ही दुबई में खेलेगी, जबकि बाकी के अपने मैच अपनी सरजमीं पर खेलती नजर आएगी। 19 फरवरी को पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से भिड़ना है, जिसने हाल ही में खेली गई त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल और लीग मैच में मेजबानों को हराया था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।