IPL फाइनल के बाद माइकल क्लार्क का हुआ था भयंकर एक्सीडेंट, उड़ गए थे कार के परखच्चे

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आईपीएल फाइनल के बाद एयरपोर्ट जाते समय माइकल क्लार्क के कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उन्होंने मामूली चोटें आईं थी लेकिन कार का बोनट वाला हिस्सा पूरा पिचक गया थआ।

IPL फाइनल के बाद माइकल क्लार्क का हुआ था भयंकर एक्सीडेंट, उड़ गए थे कार के परखच्चे

आईपीएल 2026 के फाइनल के खत्म होने के बाद जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जश्न में डूबी थी तो वहीं गुजरात टाइटंस की बस में आग लग गई थी हालांकि इस पर तुरंत काबू पा लिया गया था। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बेंगलुरु ने गुजरात को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता था। वहीं इस फाइनल को कवर कर रहे माइकल क्लार्क के साथ भी इसी रात एक भयंकर कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे। माइकल क्लार्क ने उस दुर्घटना की आपबीती सुनाई है।

ट्रेलर ट्रक से हुई कार की टक्कर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क हाईवे पर हुए इस कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे। इस टक्कर में उनकी गाड़ी पूरी तरह से तबाह हो गई थी। रविवार को आईपीएल फाइनल के खत्म होने के बाद माइकल क्लार्क एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे, जहां उनकी कार की टक्कर सड़क पर हुई, जिसमें उन्हें मामूली चोटें आई। ये उसी रात की घटना है, जब गुजरात टाइटंस की बस में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगा था। हालांकि बाद में खिलाड़ियों को दूसरी बस से टीम होटल ले जाया गया। पूर्व ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर क्लार्क टूर्नामेंट की आधिकारिक कमेंट्री पैनल में शामिल थे। वह जिस गाड़ी से एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे, उसमें वह आगे की सीट पर सो गए थे और इसी दौरान उनकी कार की टक्कर एक ट्रेलर ट्रक से होती है। कार और ट्रेलर की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि उनके कार का अगला हिस्सा तहस नहस हो गया था।

कार का आगे का हिस्सा हुआ चकनाचूर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के मुताबिक उनकी कार का एक्सीडेंट आधी रात के बाद हुआ था। उनके ड्राइवर को अचानक ट्रेलर ट्रक दिखा लेकिन तब तक टक्कर हो गई। क्लार्क ने बियॉन्ड23 क्रिकेट पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा, ''ड्राइवर ने मुझे बताया कि ट्रक की ब्रेक लाइट काम नहीं कर रही थी, जिसकी वजह से मेरे ड्राइवर की गाड़ी ट्रक के पीछे से टकरा गई। यह एक बहुत बड़ा सेमी-ट्रेलर था और हमारी कार उसके नीचे चली गई थी। कार का पूरा आगे वाला हिस्सा लगभग खत्म हो गया था।” उन्होंने बताया कि टक्कर का असर इतना जोरदार था कि सेडान कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और कार का डैशबोर्ड अंदर केबिन की तरफ धंस गया।

क्लार्क ने आगे बताया, ''ट्रक से टकराते ही गाड़ी का अगला हिस्सा अंदर की ओर दबा और हमारे पैरों से जा टकराया। मुझे तो बस कुछ मामूली चोटें और खरोंचें आईं, लेकिन मुझे लगता है कि ड्राइवर के पैर की हड्डी में मामूली फ्रैक्चर हुआ था।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।