MI vs SRH Highlights: मुंबई इंडियंस से भी हारी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, आईपीएल 2025 में गंवाया पांचवां मुकाबला MI vs SRH live score ipl 2025 Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Wankhede Stadium 17 april hardik pandya Travis Head - cricket news
Hindi Newsक्रिकेटMI vs SRH Highlights: मुंबई इंडियंस से भी हारी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, आईपीएल 2025 में गंवाया पांचवां मुकाबला

MI vs SRH Highlights: मुंबई इंडियंस से भी हारी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, आईपीएल 2025 में गंवाया पांचवां मुकाबला

MI vs SRH Highlights IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया। हैदराबाद द्वारा मिले 163 रनों के लक्ष्य को मुबंई ने 11 गेंद शेष रहते हासिल किया।

MI vs SRH Highlights: मुंबई इंडियंस से भी हारी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, आईपीएल 2025 में गंवाया पांचवां मुकाबला

मुंबई बनाम हैदराबाद लाइव स्कोर

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान | Fri, 18 Apr 2025 12:08 AM
हमें फॉलो करें

MI vs SRH Highlights IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से मात दी। वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 11 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। मुंबई की ओर से विल जैक्स ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने तीन विकेट लिए। मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2025 में ये तीसरी जीत है, जबकि हैदराबाद ने पांचवां मुकाबला गंवाया।

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को रोहित ने अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन 26 के निजी स्कोर पर वह आउट हो गए। रयान रिकल्टन ने 23 गेंद में 31 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 15 गेंद में 26 रन और विल जैक्स ने 26 गेंद में 36 रन की पारी खेली। हार्दिक ने 9 गेंद में 21 रन बनाए। तिलक वर्मा 17 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। हैदराबाद की ओर से पैट कमिंस ने तीन विकेट लिए। हर्षल को एक विकेट मिला।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद टीम के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा को पहले ओवर में जीवनदान मिला। अभिषेक शर्मा 28 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन दो रन ही बना सके। सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड 29 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हेनरिक क्लासेन ने 28 गेंद में 37 रन का योगदान दिया। अनिकेत ने 8 गेंद में 18 रन और कमिंस ने 4 गेंद में 8 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस ने इतना दबदबा बनाया हुआ था कि मैच का पहला छक्का 18वें ओवर में लगा जो सनराइजर्स की पारी का सबसे बेहतरीन ओवर रहा। इसमें हेनरिक क्लासेन (28 गेंद में 37 रन, तीन चौके और दो छकके) ने 21 रन बनाए, जिससे चाहर (चार ओवर में 47 रन देकर कोई विकेट नहीं) के आंकड़े को खराब कर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्लेबाजी में देर से लय हासिल की। टीम ने आखिरी पांच ओवरों में 57 रन बनाकर अंत में स्कोर में इजाफा किया।मुंबई इंडियंस के लिए विल जैक्स ने तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और ट्रेंट बोल्ट को एक एक विकेट मिला।

Mumbai Indians: 166/6 (18.1)

Sunrisers Hyderabad: 162/5 (20)

17 Apr 2025, 11:56:32 PM IST

MI vs SRH live score: विल जैक्स बने प्लेयर ऑफ द मैच

MI vs SRH live score: मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच मिला। जैक्स ने तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट चटकाए और फिर बल्लेबाजी में 26 गेंद में 36 रन की पारी खेली।

17 Apr 2025, 11:20:14 PM IST

MI vs SRH live score: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया

MI vs SRH live score: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए, इसके जवाब में मुंबई ने 11 गेंद शेष रहते जीत हासिल की।

17 Apr 2025, 11:16:43 PM IST

MI vs SRH live score: नमन धीर भी हुए आउट

MI vs SRH live score: मुंबई को जीत के लिए सिर्फ एक रन चाहिए। नमन धीर तीन गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं।

17 Apr 2025, 11:13:00 PM IST

MI vs SRH live score: हार्दिक पांड्या हुए आउट

MI vs SRH live score: हार्दिक पांड्या 9 गेंद में 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 16 गेंद में एक रन चाहिए। नमन धीर क्रीज पर आए हैं।

17 Apr 2025, 11:04:02 PM IST

MI vs SRH live score: मुंबई को जीत के लिए 24 गेंद में 17 रन

MI vs SRH live score: मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 24 गेंद में 17 रन चाहिए। तिलक 12 और हार्दिक पांड्या 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

17 Apr 2025, 10:55:11 PM IST

MI vs SRH live score: विल जैक्स की पारी का हुआ अंत

MI vs SRH live score: विल जैक्स 26 गेंद में 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मुंबई ने 15वें ओवर में चौथा विकेट गंवाया है। हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए हैं।

17 Apr 2025, 10:46:02 PM IST

MI vs SRH live score: मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा

MI vs SRH live score: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 15 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पैट कमिंस ने उन्हें आउट किया।

17 Apr 2025, 10:32:00 PM IST

MI vs SRH live score: मुंबई का स्कोर 100 के पार

MI vs SRH live score: मुंबई इंडियंस ने 11वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। टीम को जीत के लिए 63 रन चाहिए।

17 Apr 2025, 10:22:42 PM IST

MI vs SRH live score: रयान रिकल्टन लौटे पवेलियन

MI vs SRH live score: सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन 23 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हर्षल पटेल ने उन्हें आउट किया। मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा है। सूर्यकुमार क्रीज पर आए हैं।

17 Apr 2025, 10:15:17 PM IST

MI vs SRH live score: रिकल्टन पवेलियन लौटने के बाद वापस आए

MI vs SRH live score: रयान रिकल्टन सातवें ओवर में कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए थे लेकिन अंपायर ने उन्हें वापस बुलाया क्योंकि विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन का ग्लव्स शॉट लगने के दौरान स्टंप के थोड़ा आगे आ गया था, जिसके कारण इसे नो बॉल दिया गया। सूर्यकुमार क्रीज पर पहुंचने के बाद वापस लौटे।

17 Apr 2025, 10:06:59 PM IST

MI vs SRH live score: मुंबई ने पावरप्ले में बनाए 55 रन

MI vs SRH live score: मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 55 रन बनाए हैं। रिकल्टन 21 और जैक्स 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

17 Apr 2025, 09:54:30 PM IST

MI vs SRH live score: रोहित शर्मा लौटे पवेलियन

MI vs SRH live score: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 16 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पैट कमिंस ने उन्हें आउट किया।

17 Apr 2025, 09:41:26 PM IST

MI vs SRH live score: मुंबई की भी धीमी शुरुआत

MI vs SRH live score: मुंबई इंडियंस ने भी धीमी शुरुआत की है। दो ओवर में सिर्फ 6 रन बनाए हैं। रिकल्टन 4 और रोहित ने दो रन बनाए हैं।

17 Apr 2025, 09:22:33 PM IST

MI vs SRH live score: हैदराबाद ने 20 ओवर में बनाए 162 रन

MI vs SRH live score: सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 162 रन बनाए हैं।

17 Apr 2025, 09:13:43 PM IST

MI vs SRH live score: बुमराह ने दिए सिर्फ चार रन

MI vs SRH live score: जसप्रीत बुमराह ने अपने चौथे ओवर में सिर्फ चार रन दिए हैं। उन्होंने हेनरिक क्लासेन को भी आउट किया।

17 Apr 2025, 09:09:30 PM IST

MI vs SRH live score: जसप्रीत बुमराह ने क्लासेन को किया क्लीन बोल्ड

MI vs SRH live score: जसप्रीत बुमराह ने हेनरिक क्लासेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। क्लासेन 28 गेंद में 37 रन ही बना सके।

17 Apr 2025, 09:01:07 PM IST

MI vs SRH live score: नीतीश रेड्डी हुए आउट

MI vs SRH live score: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज नीतीश रेड्डी 21 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में सिर्फ एक चौका लगाया।

17 Apr 2025, 09:00:18 PM IST

MI vs SRH live score: क्लासेन-रेड्डी भी नहीं बना पा रहे रन

MI vs SRH live score: हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी के बल्ले से भी रन नहीं निकल रहे हैं। मुंबई के गेंदबाज कसी हुई गेंदबाजी कर रहे।

17 Apr 2025, 08:44:23 PM IST

MI vs SRH live score: हैदराबाद ने 14 ओवर में बनाए 95 रन

MI vs SRH live score: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 ओवर में तीन विकेट खोकर 95 रन ही बना सकी है।

17 Apr 2025, 08:34:37 PM IST

MI vs SRH live score: ट्रैविस हेड लौटे पवेलियन

MI vs SRH live score: सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड 29 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। विल जैक्स ने हेड को आउट करके मैच में दूसरी सफलता हासिल की।

17 Apr 2025, 08:25:24 PM IST

MI vs SRH live score: नो बॉल पर कैच आउट हुए ट्रैविस हेड

MI vs SRH live score: ट्रैविस हेड 24 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन नो बॉल होने की वजह से वह बच गए। हार्दिक पांड्या के ओवर में वह फ्री हिट पर सिर्फ एक रन बना सके।

17 Apr 2025, 08:23:05 PM IST

MI vs SRH live score: ईशान किशन सस्ते में लौटे पवेलियन

MI vs SRH live score: ईशान किशन तीन गेंद में दो रन ही बना सके। उन्हें विल जोक्स ने आउट किया।

17 Apr 2025, 08:12:39 PM IST

MI vs SRH live score: हैदराबाद का पहला विकेट गिरा

MI vs SRH live score: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 28 गेंद में 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हार्दिक पांड्या ने उन्हें आउट किया। ईशान किशन क्रीज पर उतरे हैं।

17 Apr 2025, 08:10:25 PM IST

MI vs SRH live score: हार्दिक पांड्या को लगी चोट

MI vs SRH live score: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को सनराइजर्स हैदराबाद के आठवें ओवर के दौरान टखने में समस्या हुई है। वह बॉलिंग के दौरान दर्द में दिखे। ट्रीटमेंट के बाद उन्होंने अपना ओवर पूरा किया।

17 Apr 2025, 08:01:24 PM IST

MI vs SRH live score: पावरप्ले में हैदराबाद ने बनाए 46 रन

MI vs SRH live score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 46 रन बनाए हैं। अभिषेक 35 और हेड ने 8 रन बनाए हैं।

17 Apr 2025, 07:49:45 PM IST

MI vs SRH live score: हैदराबाद की धीमी शुरुआत

MI vs SRH live score: सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन ओवर में बिना विकेट गंवाए 22 रन बनाए हैं। हेड ने 5 और अभिषेक ने 14 रन बनाए हैं।

17 Apr 2025, 07:34:06 PM IST

MI vs SRH live score: विल जैक्स ने अभिषेक का कैच छोड़ा

MI vs SRH live score: तेज गेंदबाज दीपक चाहर के ओवर में मुंबई इंडियंस के विल जैक्स ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का कैच छोड़ा है।

17 Apr 2025, 07:24:26 PM IST

MI vs SRH live score: मुंबई-हैदराबाद ने नहीं किया बदलाव

MI vs SRH live score: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने पिछले मैच की अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

17 Apr 2025, 07:10:09 PM IST

MI vs SRH live score: सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन

MI vs SRH live score: सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, इशान मलिंगा

17 Apr 2025, 07:09:32 PM IST

MI vs SRH live score: मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

MI vs SRH live score: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा

17 Apr 2025, 07:03:05 PM IST

MI vs SRH live score: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस

MI vs SRH live score: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

17 Apr 2025, 06:56:39 PM IST

MI vs SRH live score: कुछ देर में होगा मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के टॉस

MI vs SRH live score: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के लिए कुछ देर में टॉस होने वाला है।

17 Apr 2025, 06:46:27 PM IST

MI vs SRH live score: अभिषेक और हेड पर रहेंगी सबकी नजरें

MI vs SRH live score: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने आईपीएल 2025 में धमाल मचाया है। पिछले कुछ मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे लेकिन पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ दोनों ने पहले विकेट के लिए 171 रन जोड़े। अभिषेक ने शतकीय पारी खेली थी।

17 Apr 2025, 06:21:43 PM IST

MI vs SRH live score: लय में नहीं दिखे जसप्रीत बुमराह

MI vs SRH live score: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट से वापसी के बाद फॉर्म में नहीं दिखे हैं। करीब तीन महीने बाद वापसी करने वाले बुमराह काफी महंगे रहे हैं और टीम के लिए उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने वापसी मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बुमराह की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एक नहीं चली और उन्होंने 44 रन लुटाए। बुमराह को अपनी यार्कर पर नियंत्रण बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इस मैच में दिल्ली के बल्लेबाज करुण नायर ने उन्हें अपने निशाने पर रखा था।

17 Apr 2025, 06:04:00 PM IST

MI vs SRH live score: मुंबई इंडियंस के हाथ लगी दो जीत

MI vs SRH live score: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में 6 मैच खेले हैं और सिर्फ दो में जीत हासिल कर सकी है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम इस सीजन भी चार मुकाबला गंवा चुकी है।

17 Apr 2025, 05:10:42 PM IST

MI vs SRH live score: सनराइजर्स हैदराबाद टीम

MI vs SRH live score: सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, अथर्व तायदे, सिमरजीत सिंह, स्मरण रविचंद्रन

17 Apr 2025, 04:34:30 PM IST

MI vs SRH live score IPL 2025: मुंबई इंडियंस टीम

MI vs SRH live score IPL 2025: मुंबई इंडियंस टीम- रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, राज बावा, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवोन जैकब्स, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर

17 Apr 2025, 03:45:29 PM IST

MI vs SRH live score IPL 2025: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

MI vs SRH live score IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 33वां मैच गुरुवार को खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। ये मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, MI Vs GT, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |