MI vs SRH batting coach Kieron Pollard smashes big shot during batting practice ahead of mi vs srh match कुछ नहीं बदला यार...मुंबई के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड का जलवा अब भी बरकरार, नेट्स में गेंदबाजों के उड़ाए होश, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़MI vs SRH batting coach Kieron Pollard smashes big shot during batting practice ahead of mi vs srh match

कुछ नहीं बदला यार...मुंबई के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड का जलवा अब भी बरकरार, नेट्स में गेंदबाजों के उड़ाए होश

  • कीरोन पोलार्ड ने बुधवार को नेट्स में जमकर गेंदबाजों की धुनाई की। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर बैटिंग कोच का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पुराने अंदाज में गेंदबाजों को मार रहे हैं।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तानWed, 16 April 2025 06:48 PM
share Share
Follow Us on
कुछ नहीं बदला यार...मुंबई के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड का जलवा अब भी बरकरार, नेट्स में गेंदबाजों के उड़ाए होश

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नेट्स में जमकर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कीरोन पोलार्ड ने 2010 में आईपीएल डेब्यू किया था, जिसके बाद से उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 13 साल खेला। पोलार्ड ने आईपीएल 2023 से पहले रिटायरमेंट ले लिया था। पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस को कई बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

मुंबई इंडियंस ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्पिनरों पर लंबे लंबे छक्के मार रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''कुछ नहीं बदला यार...आज भी सब कुछ वैसे का वैसा ही है।'' कीरोन पोलार्ड आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच हैं।

ये भी पढ़ें:IPL में बढ़ेगा रोमांच, 156किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले बॉलर की वापसी

कीरोन पोलार्ड ने 211 आईपीएल मैच खेलते हुए 3915 रन बनाए हैं। उन्होंने मुंबई के लिए 18 अर्धशतक लगाए हैं। पोलार्ड ने 258 छक्के भी जड़े हैं। उन्होंने मुंबई की ओर से 79 विकेट भी चटकाए हैं।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज , आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |