MI vs PBKS Pitch Report: वानखेड़े की मिट्टी आज बदलेगी रंग या फिर होगा हाईस्कोरिंग मैच? देखें MI vs PBKS पिच रिपोर्ट

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

MI vs PBKS Pitch Report: मुंबई इंडियंस वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। मुंबई बनाम पंजाब मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

MI vs PBKS Pitch Report: वानखेड़े की मिट्टी आज बदलेगी रंग या फिर होगा हाईस्कोरिंग मैच? देखें MI vs PBKS पिच रिपोर्ट

MI vs PBKS Pitch Report: मुंबई इंडियंस वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 का 24वां मैच आज यानी गुरुवार, 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। मुंबई बनाम पंजाब मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि इस मैच का टॉस 7 बजे होगा। जबरदस्त फॉर्म में चल रही श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब की टीम ने अभी तक इस सीजन हार का मुंह नहीं देखा है। उनका एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा है, वहीं तीन मैच जीते हैं। आज मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज कर पंजाब की नजरें टेबल टॉपर बनने पर होगी। वहीं जीत की लय तलाश रही मुंबई इंडियंस लगातार तीन हार झेलने के बाद अपने पॉइंट्स में इजाफा करना चाहेगी। आईए एक नजर MI vs PBKS पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं-

MI vs PBKS पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 125 IPL मैच हो चुके हैं, जिसमें आखिरी T20 यहां 12 अप्रैल 2026 को खेला गया था। यह RCB बनाम MI मैच था जिसमें RCB ने 240/4 का स्कोर बनाया था, जो अब इस मैदान पर सबसे बड़ी टीम इनिंग है। पहले बैटिंग करते हुए एवरेज स्कोर 171.38 है, यानी 8.62 रन प्रति ओवर। IPL 2026 में अब तक वानखेड़े की सभी 4 इनिंग में 220 या उससे ज्यादा का टोटल बना है। यह हिस्टॉरिकल एवरेज से काफी ज्यादा है। इस मैदान पर सबसे बड़ा रन चेज 224/4 है, जो MI ने खुद KKR के खिलाफ 29 मार्च 2026 को बनाया था।

वानखेड़े की लाल मिट्टी पेस बॉलिंग को बल्ले पर अच्छी तरह आने में मदद करती है। यह सरफेस ज्यादा स्विंग के बिना कैरी और पेस देती है, यही वजह है कि एग्रेसिव ओपनर यहां बैटिंग करना पसंद करते हैं। वानखेड़े का मैदान चेज करने के लिए जाना जाता है, इस वजह से टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बॉलिंग ही चुनेगा।

वानखेड़े स्टेडियम आईपीएल रिकॉर्ड

मैच- 125

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 58 (46.40%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 67 (53.60%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 65 (52.00%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 60 (48.00%)

हाईएस्ट स्कोर- 240/4

लोएस्ट स्कोर- 67

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 224/4

एवरेज रन पर विकेट- 27.49

एवरेज रन पर ओवर- 8.62

एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 171.38

MI vs PBKS हेड टू हेड

मुंबई इंडियंस वर्सेस पंजाब किंग्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड में काफी कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। MI vs PBKS आईपीएल में कुल 34 मैच हुए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 17-17 बार जीत दर्ज की है। वहीं पिछले पांच मुकाबलों में पंजाब 3-2 से लीड कर रहा है। आज भी फैंस को रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।

MI vs PBKS स्क्वॉड

पंजाब किंग्स स्क्वॉड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद, अजमतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस

मुंबई इंडियंस स्क्वॉड: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, अथर्व अंकोलेकर, रॉबिन मिंज, एएम ग़ज़नफ़र, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।