MI VS PBKS Highlights: वानखेड़े में पस्त हुई मुंबई की पलटन, पंजाब ने IPL 2026 में लगाया जीत का 'चौका'

MI VS PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। मुंबई इंडियंस की जारी सीजन में चौथी हार है, जबकि पंजाब ने चौथा मुकाबला जीता है।

MI VS PBKS Highlights: वानखेड़े में पस्त हुई मुंबई की पलटन, पंजाब ने IPL 2026 में लगाया जीत का 'चौका'

MI VS PBKS LIVE Score

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

PBKS Score: 198/3 (16.3)

MI Score: 195/5 (20)

MI VS PBKS IPL 2026 Highlights: पंजाब किंग्स ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए, इसके जावब में पंजाब किंग्स ने 21 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। पंजाब किंग्स ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। पंजाब किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने नाबाद 80 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 66 रन बनाए। वहीं मुंबई के लिए गजनफर ने दो विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। मुंबई के लिए क्विंटन डिकॉक ने नाबाद 112 रन की दमदार पारी खेली। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट चटकाए। 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम को पावरप्ले में दो झटके लगे। प्रियांस आर्या 9 गेंद में 15 और कूपर कॉनली 12 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर 35 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन ने 39 गेंद में 11 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। मार्कस स्टायनिस ने 10 रन का योगदान दिया।

मुंबई इंडियंस की वानखेड़े स्टेडियम में शुरुआत खराब रही है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे ओवर में रयान रिकल्टन (2) और सूर्यकुमार यादव (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। नमन धीर 31 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने 12 गेंद में 14 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 60 गेंद में नाबाद 112 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और सात छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 8 रन बनाए। तिलक रन आउट हुए। डिकॉक ने 60 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा नमन धीर (50 रन, 31 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए उस समय 122 रन की साझेदारी की जब टीम तीसरे ओवर में 12 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

मुंबई-पंजाब प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

पंजाब-मुंबई मैच में किसने जीता टॉस?

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज का आईपीएल मैच

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। पंजाब की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि हार्दिक मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं।

वानखेड़े की पिच

इस सीजन वानखेड़े में अब तक चार बार 200 से ज्यादा के स्कोर बन चुके हैं। केकेआर ने यहां 220/4, मुंबई इंडियंस ने 224/4 और 222/5, जबकि आरसीबी ने 240/4 का स्कोर बनाया है। 200 प्लस स्कोर के मामले में वानखेड़े और चिन्नास्वामी स्टेडियम संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं, दोनों के नाम 4-4 स्कोर हैं। रन रेट के लिहाज से भी वानखेड़े और चिन्नास्वामी (11.4) सबसे आगे हैं।

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मंबई इंडियंस ने चोटिल रोहित शर्मा और बीमार मिचेल सैंटनर की जगह क्विंटन डिकॉक और मयंक रावत को मौका दिया है। पंजाब ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। पंजाब की टीम ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। जारी सीजन में श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पंजाब किंग्स की टीम ने चार मुकाबले खेले और तीन में जीत दर्ज की है। कोलकाता के खिलाप एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम चार मैच खेलते हुए सिर्फ एक में जीत हासिल कर सकी है।

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने गुरुवार को आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। पंजाब की ये चौथी जीत है। पंजाब ने 196 रनों के लक्ष्य को 21 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स का तीसरा विकेट गिरा

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स को 16वें ओवर में तीसरा झटका लगा है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर 35 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें आउट किया।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: श्रेयस अय्यर ने लगाई फिफ्टी

MI VS PBKS LIVE Score: श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 31 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स को जीत के लिए चाहिए 35 रन

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स को जीत के लिए 36 गेंद में 35 रन चाहिए। टीम ने 14 ओवर में दो विकेट खोकर 161 रन बना लिए हैं। श्रेयस 44 और प्रभसिमरन 78 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: प्रभसिमरन-श्रेयस ने पारी को संभाला

MI VS PBKS LIVE Score: प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 70 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। श्रेयस 28 और प्रभसिमरन 59 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने 9 ओवर में बनाए 89 रन

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने 9 ओवर में 2 विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह 18 गेंद में 35 और श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: कूपर कॉनली भी लौटे पवेलियन

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज कूपर कॉनली 12 गेंद में 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। गजनफर को दूसरी सफलता मिली। पंजाब ने 5 ओवर में 52 रन बनाए हैं।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स का पहला विकेट गिरा

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या 9 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। गजनफर ने उन्हें पवेलियन भेजा।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स की बैटिंग शुरू

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स की पारी की शुरुआत के लिए प्रियांश और प्रभसिमरन क्रीज पर मौजूद हैं। पंजाब ने दो ओवर में 26 रन बनाए हैं।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने पंजाब को दिया 196 रनों का लक्ष्य

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक नाबाद 112 रन बनाए। अर्शदीप ने तीन विकेट चटकाए।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या का विकेट गंवा दिया है। हार्दिक का बाउंड्री पर श्रेयस अय्यर ने कैच पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। मार्को यानसेन ने उनका कैच पूरा किया।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: क्विंटन डिकॉक ने जड़ा शतक

MI VS PBKS LIVE Score: क्विंटन डिकॉक ने गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक जड़ दिया है। डिकॉक ने 53 गेंद में 100 रन पूरे किए। वह अपनी पारी में सात चौके और इतने ही छक्के लगा चुके हैं।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने 16 ओवर में बनाए 160 रन

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 ओवर में तीन विकेट खोकर 160 रन बना लिए हैं। क्विंटन डिकॉक 50 गेंद में 95 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस को 14वें ओवर में तीसरा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज नमन धीर 31 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। शशांक सिंह को ये सफलता मिली।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई का स्कोर 100 के पार

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने 11वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। डिकॉक और नमन के बीच 100 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: क्विंटन डिकॉक ने लगाई फिफ्टी

MI VS PBKS LIVE Score: क्विंटन डिकॉक ने 28 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। डिकॉक 29 गेंद में 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और तीन छक्के लगाए।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: नमन-डिकॉक के बीच बड़ी साझेदारी

MI VS PBKS LIVE Score: नमन धीर और डिकॉक के बीच तीसरे विकेट के लिए 70 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। नमन 37 और डिकॉड 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई ने पावरप्ले में बनाए 48 रन

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में 6 ओवर में दो विकेट खोकर 48 रन बनाए हैं। नमन ने 16 गेंद में 27 और डिकॉक 11 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: युजवेंद्र चहल ने नमन का कैच छोड़ा

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब के युजवेंद्र चहल ने पांचवें ओवर में नमन धीर का कैच छोड़ दिया है। नमन 10 के स्कोर पर बैटिंग कर रहे हैं। इससे पहले चहल ने सूर्यकुमार का कैच पकड़ा था।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: अर्शदीप सिंह हैट्रिक से चूके

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक लेने से चूक गए। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर रयान रिकल्टन और सूर्यकुमार यादव को पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि तीसरी गेंद को नमन ने डिफेंड किया।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: अर्शदीप सिंह ने मुंबई को दिए डबल झटके

MI VS PBKS LIVE Score: अर्शदीप सिंह ने मुंबई इंडियंस को तीसरे ओवर में डबल झटके दिए हैं। उन्होंने सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन और फिर सूर्यकुमार यादव को लगातार गेंदों पर आउट किया।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस की बैटिंग शुरू

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस की शुरुआत धीमी रही है। टीम ने शुरुआती दो ओवर में 12 रन बनाए हैं। रिकल्टन 2 और डिकॉक 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: रोहित शर्मा और सैंटनर हुए बाहर

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मंबई इंडियंस ने चोटिल रोहित शर्मा और बीमार मिचेल सेंटनर की जगह क्विंटन डिकॉक और मयंक रावत को मौका दिया है। पंजाब ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Share

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डिकॉक (विकेट कीपर), रयान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

Share

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई ने इस मैच में बदलाव किया है।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला मुकाबले के लिए कुछ देर में टॉस होगा। मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: रोहित शर्मा हो सकते हैं बाहर

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। पिछले रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बड़े स्कोर वाले मैच के दौरान मुंबई इंडियन्स की पारी के छठे ओवर में रोहित को अपने पैर की मांसपेशियों में परेशानी महसूस हुई थी जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने लगातार तीसरा मैच गंवाया

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस की टीम ने एक बार आईपीएल सीजन में खराब शुरुआत किया है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई की टीम ने 4 मैच खेले हैं और सिर्फ एक में जीत मिली है। मुंबई को अपने पिछले तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने नहीं गंवाया एक भी मुकाबला

MI VS PBKS LIVE Score: श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में है। टीम ने चार मुकाबले खेले हैं और तीन में जीत दर्ज की है। कोलकाता के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स टीम

MI VS PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, कूपर कोनोली, मार्को यानसन, मुशीर खान, मिशेल ओवेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विशाल निशाद, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर।

Share

MI VS PBKS LIVE Score:मुंबई इंडियंस टीम

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), क्विंटन डकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडे, मो. इज़हार, रघु शर्मा।

Share

MI VS PBKS LIVE Score: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच

MI VS PBKS LIVE Score: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत पंजाब किंग्स से होगी, जोकि टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में फैंस को रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटMI VS PBKS Highlights: वानखेड़े में पस्त हुई मुंबई की पलटन, पंजाब ने IPL 2026 में लगाया जीत का 'चौका'