MI vs KKR Pitch Report: वानखेड़े की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा?

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

MI vs KKR Pitch Report IPL 2026: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा।

MI vs KKR Pitch Report: वानखेड़े की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा?

MI vs KKR Pitch Report IPL 2026: मुंबई इंडियंस वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 का दूसरा मैच आज यानी रविवार, 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। 2020 में आखिरी आईपीएल खिताब जीतने वाली 5 बार की चैंपियन मुंबई की नजरें अपने रिकॉर्ड 6ठे खिताब पर होगी। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली यह टीम पिछले सीजन प्लेऑफ तक पहुंची थी, मगर पंजाब से हारकर उन्हें बाहर होना पड़ा था। वहीं 2024 की चैंपियन केकेआर इस सीजन खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। उनकी नजरें पहले एक परफेक्ट XI चुनने पर होगी। आईए एक नजर मुंबई वर्सेस कोलकाता पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

MI vs KKR पिच रिपोर्ट

MI का मशहूर घरेलू मैदान पिछले सीजन में लीग स्टेज के दौरान उनके लिए काफी अच्छा रहा था; पांच बार की चैंपियन टीम को यहां सिर्फ दो बार हार का सामना करना पड़ा था। वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है, लेकिन यह पूरी तरह से बल्लेबाजों के पक्ष में झुका हुआ नहीं है—जैसा कि पिछले सीजन से पहले बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम हुआ करता था। टीमें तेज गेंदबाजी की मदद से शुरुआती विकेट लेने की कोशिश करेंगी। दूसरी ओर, KKR इस बात पर जोर-शोर से काम कर रही होगी कि बल्लेबाजी के दौरान पावरप्ले का ज्यादा से ज्यादा फायदा कैसे उठाया जाए—भले ही उन्हें इस दौरान जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों का सामना करना पड़े।

वानखेड़े स्टेडियम एक चेजिंग ग्राउंड रहा है। यहां टॉस जीतने वाले कप्तान की नजरें पहले फील्डिं करने पर होती है।

वानखेड़े स्टेडियम IPL रिकॉर्ड और आंकड़े

मैच- 123

पहले बैटिंग करके जीते गए मैच- 57 (46.34%)

दूसरी बैटिंग करके जीते गए मैच- 66 (53.66%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 64 (52.03%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 59 (47.97%)

हाईएस्ट स्कोर- 235/1

लोएस्ट स्कोर- 67

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 214/4

प्रति विकेट औसत रन- 27.19

प्रति ओवर औसत रन- 8.57

पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 170.43

MI vs KKR हेड टू हेड

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल के इतिहास में 35 बार आमना सामना हुआ है, जिसमें 24 मैच जीतकर मुंबई ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं कोलकाता को इस दौरान 11 ही जीत मिली है। आज के मुकाबले में भी मुंबई का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।