MI vs KKR IPL 2026 Highlights: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, कोलकाता को वानखेड़े में 6 विकेट से हराया

MI vs KKR IPL 2026 Highlights: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। ये मुंबई इंडियंस के इतिहास की सबसे सफल रन चेज बन गई है।

MI vs KKR IPL 2026 Highlights: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, कोलकाता को वानखेड़े में 6 विकेट से हराया

MI vs KKR IPL 2026 Live Score

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Mumbai Score: 224/4 (19.1)

Kolkata Score: 220/4 (20)

MI vs KKR IPL 2026 Highlights: मुंबई इंडियंस ने रविवार को आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने वानखेड़े स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए अजिंक्य रहाणे की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए, इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन के बीच शतकीय साझेदारी की मदद से 5 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। मुंबई ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बनाए। मुंबई की ओर से रोहित ने 78 और रिकल्टन ने 81 रन की पारी खेली। मुंबई ने 13 साल बाद आईपीएल में अपना पहला मैच जीता है।

मुंबई इंडियंस ने 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार शुरुआत की। पावरप्ले में टीम ने बिना विकेट गंवाए 80 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 38 गेंद में 78 रन की पारी खेली। रोहित और रेयान के बीच पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी हुई। सूर्यकुमार ने 8 गेंद में 16 रन बनाए। रिकल्टन ने 43 गेंद में 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वह रन आउट हुए। तिलक 14 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक ने 18 और नमन ने 5 रन का योगदान दिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 220 रन बनाए। कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन ऐलन की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 69 रन जोड़े। छठें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने फिन ऐलन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। फिन ऐलन ने 17 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रनों की पारी खेली। नौवें ओवर में शार्दुल ने कैमरुन ग्रीन (18) का शिकार कर लिया।

14वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने अजिंक्य रहाणे को आउट कर केकेआर को तीसरा झटका दिया। रहाणे ने 40 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 67 रनों की पारी खेली। 19वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने अंगकृष रघुवंशी को कैच आउट करा दिया। अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में छह चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 51 रन बनाये। केकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 33 रन बनाये। मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर ने 39 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। कप्तान हार्दिक पंड्या को एक विकेट मिला।

आईपीएल के 19वें सीजन के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जसप्रीत बुमराह मैच खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर एएम गजनफर और शेरफाने रदरफोर्ड को पदार्पण कराया है।केकेआर के लिए कैमरन ग्रीन, फिन एलन, सुनील नरेन और ब्लेसिंग मुजारबानी विदेशी खिलाड़ी हैं। भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।

मुंबई और कोलकाता मैच में किसने जीता टॉस?

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मुंबई इंडियंस-कोलकाता प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस ने 14 साल बाद जीता पहला मैच

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल में 13 साल बाद अपना पहला मैच जीता है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2012 में मुंबई ने अपना पहला मैच जीता था।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की टीम ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: तिलक वर्मा हुए आउट

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा 14 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम जीत के करीब पहुंच गई है।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस को जीत के लिए चाहिए 20 रन

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस को जीत के लिए तीन ओवर में 20 रन चाहिए। मुंबई ने 17 ओवर में 3 विकेट खोकर 201 रन बना लिए हैं। हार्दिक 10 और तिलक 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: रेयान रिकल्टन 81 रन बनाकर हुए आउट

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: सलामी बल्लेबाज रेयान रिकल्टन 43 गेंद में 81 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रिकल्टन ने अपनी पारी में 4 चौके और 8 छक्के लगाए। वह रन आउट हुए

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 8 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। कार्तिक त्यागी ने उन्हें आउट किया।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस को 12वें ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 38 गेंद में 78 रन बनाकर वैभव का शिकार बने। रोहित ने अपनी पारी में 6 चौके और इतने ही छक्के लगाए।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई ने 9 ओवर में बनाए 112 रन

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस ने 9 ओवर में बिना विकेट गंवाए 112 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 30 गेंद में 60 और रिकल्टन 26 गेंद में 50 रन बाकर खेल रहे हैं।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: रोहित शर्मा ने लगाई फिफ्टी

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 23 गेंद में अर्धशतक जड दिया है। रोहित तीन चौके और 5 छक्के लगाकर खेल रहे हैं। मुंबई ने 6 ओवर में 80 रन बना लिए हैं।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस ने पूरे किए 50 रन

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस ने पांचवें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित और रिकल्टन दमदार पारी खेल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती के पहले ओवर में काफी रन बने हैं।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: अजिंक्य रहाणे मैदान से बाहर गए

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे क्रैम्प के कारण मैदान से बाहर चले गए। उनके गैरमौजूदगी में रिंकू सिंह टीम की कमान संभाल रहे हैं।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की दमदार शुरुआत

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा मिले 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने दमदार शुरुआत की है। रोहित और रिकल्ट क्रीज पर मौजूद हैं।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने बनाए 220 रन

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंद में 67 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट चटकाए।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: रघुवंशी अर्धशतक बनाकर हुए आउट

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: अंगकृष रघुवंशी 29 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता को 19वें ओवर में चौथा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या ने उन्हें पवेलियन भेजा। रघुवंशी ने अपनी पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: रिंकू-रघुवंशी ने पारी को संभाला

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 ओवर में 3 विकेट खोकर 177 रन बना लिए हैं। रिंकू 16 और रघुवंशी 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: अजिंक्य रहाणे पवेलियन लौटे

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14वें ओवर में तीसरा विकेट गंवा दिया है। कप्तान रहाणे 40 गेंद में 67 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने 13 ओवर में बनाए 144 रन

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर 144 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 67 और रघुवंशी 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: अजिंक्य रहाणे ने लगाई फिफ्टी

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 गेंद में अर्धशतक लगाया। रहाणे अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगा चुके हैं।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: केकेआर का दूसरा विकेट गिरा

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स के कैमरन ग्रीन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। ग्रीन ने 10 गेंद में 19 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर को दूसरी सफलता मिली है। ग्रीन ने अपनी पारी में एक चौका और छक्का लगाया।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने पूरे किए 100 रन

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। रहाणे 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। कैमरन ग्रीन ने भी कुछ अच्छे शॉट खेले हैं।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता का पहला विकेट गिरा

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स को छठे ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलन 17 गेंद में 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए। शार्दुल ठाकुर ने मुंबई को पहली सफलता दिलाई।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: रहाणे-एलन ने दिलाई दमदार शुरुआत

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स को फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने दमदार शुरुआत दिलाई है। कोलकाता ने 4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 57 रन बना लिए हैं।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने पहले ओवर में बनाए 10 रन

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पहले ओवर में 10 रन बनाए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 6 गेंद में 8 रन बनाए। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने पहला ओवर किया।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: सूर्यकुमार यादव हुए बाहर

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। हालांकि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उनकी वापसी संभव है।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता के कप्तान रहाणे गेंदबाजी के पक्ष में

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वह पहले गेंदबाजी करना चाहते थे और उन्होंने भी कहा कि विकेट अधिक हरी नजर आ रही है। रहाणे ने कहा कि उनके खिलाड़ियों की तैयारी भी अच्छी है और मुंबई इंडियंस के अच्छे रिकॉर्ड पर उन्होंने कहा कि यह अतीत की बात है और उनकी टीम वर्तमान में रहना चाहती है।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: टॉस पर हार्दिक ने क्या कहा

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद हार्दिक ने कहा कि ट्रैक अच्छा दिख रहा है और आमतौर पर मिलने वाली पिचों की तुलना में अधिक घास नजर आ रही है इसलिए वह देखना चाहते हैं कि विकेट कैसा बर्ताव करती है। हार्दिक ने कहा कि उनकी टीम को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिला है और वह सीज़न की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हैं। हार्दिक ने कहा कि उनकी टीम में कप्तानों की कमी नहीं है। हार्दिक ने कहा कि जसप्रीत बुमराह खेल रहे हैं, उनकी टीम में छह गेंदबाज और पांच बल्लेबाज हैं।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बुमराह मैच खेल रहे हैं।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: गजनफर और रदरफोर्ड करेंगे डेब्यू

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की टीम में दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। टॉस से पहले ए.एम. गजनफर और शेरफेन रदरफोर्ड को डेब्यू कैप सौंपी गई है। मैदान पर सचिन तेंदुलकर भी मौजूद है।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कुछ देर में होगा टॉस

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए कुछ देर में टॉस होगा। मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता खिलाड़ियों के चोटों से परेशान

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों की चोटों से परेशान है। हर्षित राणा और आकाशदीप बाहर हो गए हैं। मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर टीम से रिलीज करना पड़ा। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी प्रतिभाशाली हैं लेकिन उन पर दबाव हो सकता है।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: हैदराबाद का पिछला सीजन रहा था खराब

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए पिछला सीजन खराब रहा था। टीम 14 मुकाबले में से सिर्फ 6 जीत सकी और सात में उसे हार का सामना करना पड़ा। पॉइंट्स टेबल में टीम छठे नंबर पर थी।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन प्लेऑफ में बनाई थी जगह

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था, जहां दूसरे क्वालीफायर में मुंबई को पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई ने पिछले सीजन 16 मैच खेले और 9 में जीत दर्ज की। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई बनाम कोलकाता हेड टू हेड

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल इतिहास में प्रतिद्वंद्विता हमेशा से एकतरफा रही है। मुंबई इंडियंस ने ज्यादातर मुकाबलों में जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक आईपीएल में कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई ने 24 में जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता ने 11 मैच जीते हैं।

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स टीम

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस स्क्वॉड

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, ट्रेंट बाउल्ट, राज बावा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेलटन, एएम ग़ज़नफ़र, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, अश्विनी कुमार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार, विल जैक, मिशेल सेंटनर, मयंक रावत, अथर्व। अंकोलेकर, रघु शर्मा

Share

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला रविवार को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मुंबई की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है, जबकि अजिंक्य रहाणे कोलकाता का नेतृत्व कर रहे।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Highlights: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, कोलकाता को वानखेड़े में 6 विकेट से हराया