MI vs GT Match Live Score: गुजरात ने तीन विकेट से जीता मैच
MI vs GT Match Live Score: गुजरात ने तीन विकेट से मैच जीत लिया है। गुजरात को 19वें ओवर में 15 रनों की जरूरत थी। दीपक चाहर यह रन डिफेंड नहीं कर सके।

गुजरात टाइटंस
MI vs GT Match Highlights: मुंबई इंडियंस (एमआई) का आईपीएल 2025 में विजय रथ रुक गया है। लगातार छह जीत के बाद एमआई को गुजरात टाइटंस के हाथों रोमांचक मैच में तीन विकेट से शिकस्त मिली। यह मैच बारिश से प्रभावित रहा। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 155 रन बनाए लेकिन बारिश के कारण गुजरात को डकवर्थ लुईस पद्धति से 19 ओवर में 147 रन का टारगेट मिला, जो उसने सात विकेट गंवाकर आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। दीपक चाहर 19वें ओवर में 15 रन डिफेंड नहीं कर सके और जीटी जीत दर्ज करते ही अंक तालिका में नंबर-1 वन बन गई। उसके खाते में अब 11 मैचों में 16 अंक हो गए हैं। मुंबई 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई।
लक्ष्य का पीछा करते हुए जीटी ने अच्छा आगाज नहीं किया। साई सुदर्शन (5) दूसरे ओवर में आउट हो गए। इसके बाद, कप्तान शुभमन गिल (46 गेंदों में 43) ने जोस बटलर (27 गेंदों में 30) के साथ जीटी की पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। बटलर के 12वें ओवर में आउट होने के बाद शेरफेन रदरफोर्ड (15 गेंदों में 28) ने तोबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 35 रनों की पार्टनरशिप की। गिल 15वें ओवर में लौटे। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। शाहरुख खान (6) और राशिद खान (2) का बल्ला नहीं चला। राहुल तेवतिया 9 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे। अरशद खान (नाबाद 1) ने आखिरी गेंद पर विजयी परमच बनाया। गेराल्ड कोएत्जी ने 6 गेंदों मे 12 रनों का अहम योगदान दिया। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और अश्वनी कुमार ने दो-दो विकेट लिए।
इससे पहसे, टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी एमआई के लिए विल जैक्स ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों के दम पर 53 रन बनाए। मुंबई की शुरुआत खराब रही। रियान रिकेल्टन (2) पहले ओवर में पवेलियन लौट गए। 'हिटमैन' रोहित शर्मा (7) का बल्ला भी नहीं चला। ऐसे में जैक्स ने सूर्यकुमार यादव (24 गेंदों में 35, पांच चौके) के साथ मोर्चा। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। सूर्या 11वें ओवर में आउट हुए, जिसके बाद एमआई की रनों की रफ्तार थम गई। जैक्स ने 12वें ओवर में विकेट गंवाया।
हार्दिक पांड्या (1), तिलक वर्मा (7) और नमन धीर (7) सस्ते में लौटे। कोर्बिन बॉश (22 गेंदों में 27, एक चौका, दो सिक्स) ने आठवें नंबर पर उतरने के बाद छोटी मगर अहम पारी खेली और मुंबई को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। बॉश आखिरी ओवर में रनआउट हुए। दीपक चाहर 8 और कर्ण शर्मा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। जीटी की ओर से साई किशोर ने दो विकेट चटकाए। प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, राशिद खान और गेराल्ड कोएत्जी ने एक-एक विकेट हासिल किया।
GT 147/7 (19 ओवर)
MI 155/8 (20 ओवर)
MI vs GT Match Live Score: गुजरात ने तीन विकेट से जीता मैच
MI vs GT Match Live Score: गुजरात ने तीन विकेट से मैच जीत लिया है। गुजरात को 19वें ओवर में 15 रनों की जरूरत थी। दीपक चाहर यह रन डिफेंड नहीं कर सके।
MI vs GT Match Live Score: बारिश ने फिर डाला खलल
MI vs GT Match Live Score: बारिश ने एक बार फिर खलल डाल दिया है। 18 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 132/6 है। तेवतिया और कोएत्जी 5-5 रन बनाकर नाबाद हैं। जीटी डीएलएस स्कोर से चार रन पीछे है। अगर खेल शुरू नहीं हुआ तो मुंबई को जीत मिलेगी।
MI vs GT Match Live Score: राशिद खान लौटे पवेलियन
MI vs GT Match Live Score: मुंबई का छठा विकेट राशिद खान के रूप में गिरा है। उन्होंने 3 गेंदों में दो रन बनाए। राशिद को अश्वनी कुमार ने 18वें ओवर में किया। जीटी को 12 गेंदों में 28 रन की जरूरत है।
MI vs GT Match Live Score: बुमराह ने शाहरुख को किया बोल्ड
MI vs GT Match Live Score: गुजरात की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। बुमराह ने 17वें ओवर में शाहरुख खान को बोल्ड किया। उन्होंने 6 गेंदो में 6 रन बनाए। जीटी को आखिरी तीन ओवर में 31 रनों की दरकार है। तेवतिया 3 और राशिद खान 2 रन बना चुके हैं।
MI vs GT Match Live Score: रदरफोर्ड बने बोल्ट का शिकार
MI vs GT Match Live Score: जीटी का चौथा विकेट शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में गिरा है। उन्होंने 15 गेंदों में 28 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। रदरफोर्ड को बोल्ट ने 16वें ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट किया। गुजरात को 24 गेंदों में 38 रन चाहिए। राहुल तेवतिया और शाहरुख खान दो-दो रन बनाकर क्रीज पर हैं।
MI vs GT Match Live Score: फिफ्टी से चूके कप्तान शुभमन
MI vs GT Match Live Score: शुभमन गिल फिफ्टी से चूक गए हैं। उन्होंने 46 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक सिक्स शामिल है। गिल को बुमराह ने 15वें ओवर में बोल्ड किया। गुजरात को अब आखिरी पांच ओवर में जीत के लिए 43 रन चाहिए। रदरफोर्ड 27 रन बनाकर टिके हैं।
MI vs GT Match Live Score: कुछ देर में शुरू होगा मैच
MI vs GT Match Live Score: बारिश रुक गई है। 11 बजकर 20 मिनट पर मैच शुरू होगा। गिल और रदरफोर्ड फिर से बैटिंग के लिए तैयार हैं।
MI vs GT Match Live Score: बारिश ने दी दस्तक
MI vs GT Match Live Score: बारिश के कारण मैच रुक गया है। फिलहाल जीटी का स्कोर 14 ओवर में 107/2 है। डीएलएस के अनुसार जीटी आगे है। अगर खेले शुरू नहीं हुआ तो गुजरात को विजेता घोषित किया जाएगा। शुभमन गिल ने 42 गेंदों में 38 रन जुटा लिए हैं। शेरफेन रदरफोर्ड 12 गेंदों में 26 रन बना चुके हैं।
MI vs GT Match Live Score: बटलर की पारी हुई समाप्त
MI vs GT Match Live Score: गुजरात का दूसरा विकेट जोस बटलर के रूप में गिरा है। उन्होंने 27 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रनों की पारी खेली। उन्हें अश्वनी कुमार ने 12वें ओवर में विकेट के पीछे कैच कराया। बटलर ने गिल (36*) के साथ 72 रनों की साझेदारी की।
MI vs GT Match Live Score: गुजरात टाइटंस पहुंची 50 के पार
MI vs GT Match Live Score: गुजरात का 8 ओवर के बाद स्कोर 58/1 है। हार्दिक ने आठवें ओवर में 18 रन दिए, जिसमें दो वाइड और दो नो बॉल थीं। बटलर ने चौका और गिल ने छक्का मारा। गिल 22 और बटलर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MI vs GT Match Live Score: गुजरात ने पावरप्ले में दिखाई सुस्ती
MI vs GT Match Live Score: गुजरात ने पावरप्ले में सुस्ती दिखाई। जीटी ने शुरुआती 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर सिर्फ 29 रन बटोरे। गिल 21 गेंदों में 12 और बटलर 10 गेंदों में 10 बनाकर टिके हैं।
MI vs GT Match Live Score: गुजरात ने चार ओवर में बनाए 19
MI vs GT Match Live Score: गुजरात ने चार ओवर में एक विकेट गंवाकर 19 रन बनाए हैं। गिल 9 और जोस बटलर 3 के निजी स्कोर पर हैं।
MI vs GT Match Live Score: सुदर्शन बने बोल्ट का शिकार
MI vs GT Match Live Score: गुजरात ने खराब आगाज किया है। बोल्ट ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन को पवेसियन भेज दिया। शानदार फॉर्म में चल रहे सुदर्शन पांच गेंदों में पांच रन ही बना सके। उन्होंने विकेटकीपर रिकेल्टन को कैच दिया।
MI vs GT Match Live Score: गुजरात टाइटंस की पारी शुरू
MI vs GT Match Live Score: गुजरात टाइटंस की पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन लक्ष्य का पीछा करने उतरे हैं। दीपक चाहर ने मुंबई के बॉलिंग अटैक की कमान संभाली और पहले ओवर में 6 रन दिए, जिसमें एक वाइड शामिल है। सुदर्शन के बल्ले से पांच रन निकले।
MI vs GT Match Live Score: गुजरात को मिला 156 का टारगेट
MI vs GT Match Live Score: मुंबई ने गुजरात को गुजरात को 156 रनों का टारगेट दिया है। प्रसिद्ध ने 20वें ओवर में 18 रन लुटाए। इस दौरान कोर्बिन बॉश (27) रनआउट हुए। दीपक चाहर 8 और कर्ण शर्मा 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
MI vs GT Match Live Score: नमन धीर भी लौटे पवेलियन
MI vs GT Match Live Score: मुंबई की हालत खस्ता है। नमन धीर भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 10 गेंदों 7 रन जोड़े। नमन को प्रसिद्ध ने 17वें ओवर में अपने जाल में फंसाया।
MI vs GT Match Live Score: तिलक वर्मा का नहीं चला बल्ला
MI vs GT Match Live Score: तिलक वर्मा का बल्ला नहीं चला। वह 7 गेंदों में 7 रन ही जुटा पाए। उन्हें गेराल्ड कोएत्जी ने 14वें ओवर में आउट किया। तिलक ने शुभमन को कैच दिया। नमन 7 और कोर्बिन बॉश 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
MI vs GT Match Live Score: हार्दिक पांड्या हुए फुस्स
MI vs GT Match Live Score: कप्तान हार्दिक पांड्या फुस्स हो गए हैं। वह 3 गेंदों में केवल 1 रन ही बना सके। उन्हें साई किशोर ने 13वें ओवर में कप्तान शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। तिलक वर्मा 6 और नमन धीर 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
MI vs GT Match Live Score: जैक्स बने राशिद का शिकार
MI vs GT Match Live Score: एमआई का चौथा विकेट विल जैक्स के रूप में गिरा है। उन्होंने 35 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेली। जैक्स को राशिद खान ने 12वें ओवर में अपना शिकार बनाया।
MI vs GT Match Live Score: सूर्या लौटे पवेलियन
MI vs GT Match Live Score: मुंबई का तीसरा विकेट सूर्यकुमार यादव के रूप में गिरा है, जिन्होंने 24 गेंदों मे 35 रन बनाए। सूर्या ने पांच चौके लगाए। उन्हें साई किशोर ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। सूर्या ने जैक्स (53*) के साथ 71 रनों की पार्टरनशिप की। जैक्स ने किशोर के ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर पचासा कंप्लीट किया। उन्होंने 29 गेंदों में ऐसा किया।
MI vs GT Match Live Score: फिफ्टी के करीब विल जैक्स
MI vs GT Match Live Score: विल जैक्स फिफ्टी के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने 25 गेंदों में 42 रन जुटा लिए हैं। सूर्या 19 गेंदों में 32 रना बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
MI vs GT Match Live Score: पावरप्ले में 50 के पार पहुंची मुंबई
MI vs GT Match Live Score: मुंबई ने पावरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 56 रन बटोरे। जैक्स ने छठे ओवर में अरशद के खिलाफ तीन चौके मारे। वह 30 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। सूर्यकुमार ने 16 रन बना लिए हैं।
MI vs GT Match Live Score: रोहित शर्मा सस्ते में आउट
MI vs GT Match Live Score: रोहित शर्मा सस्ते में आउट हो गए हैं। उन्होंने 8 गेंदों में केवल 7 रन बनाए। अरशद खान ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों लपकवाया। उन्होंने जैक्स (16*) के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 रनों की साझेदारी की। जैक्स का साथ देने के लिए सूर्यकुमार यादव (1*) आए हैं।
MI vs GT Match Live Score: सिराज ने लुटाए 15 रन
MI vs GT Match Live Score: सिराज ने तीसरे ओवर में 15 रन लुटाए। विल जैक्स और रोहित शर्मा ने सिराज को आड़े हाथ लिया। जैक्स ने पहली गेंद पर छक्का जबकि दूसरी पर चौका मारा। वहीं, रोहित ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया।
MI vs GT Match Live Score: मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत
MI vs GT Match Live Score: मुंबई इंडियंस ने खराब शुरुआत की है। मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर रयान रिकेल्टन को पवेलियन भेजा, जिन्होंने दो रन बनाए। पिछले दो मैचों में अर्धशतक लगाने वाले रिकेल्टन ने कवर्स पर सुदर्शन को कैच थमाया।
MI vs GT Match Live Score: इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट लिस्ट
MI vs GT Match Live Score: गुजरात टाइटंस: वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, दासुन शनाका, शेरफेन रदरफोर्ड
मुंबई इंडियंस: कर्ण शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, अश्विनी कुमार
MI vs GT Match Live Score: दोनों की प्लेइंग इलेवन
MI vs GT Match Live Score: गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा।
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
MI vs GT Match Live Score: रबाडा को क्यों नहीं मिला मौका?
MI vs GT Match Live Score: पेसर कगिसो रबाडा की आज वापसी की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि, जीटी ने रबाडा को मुंबई के खिलाफ नहीं उतारा। जीटी कैप्टन गिल ने कहा कि रबाडा वापस आ गए हैं लेकिन उन्हें अपनी लय में वापस आने के लिए कुछ अभ्यास सत्र और कुछ गेम की आवश्यकता होगी। रबाडा को मनोरंजन के लिए प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण प्रतिबंध झेलना पड़ा था। वह हाल ही में जीटी से दोबारा जुड़े हैं।
MI vs GT Match Live Score: गुजरात ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
MI vs GT Match Live Score: गजुरात ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
MI vs GT Match Live Score: कुछ देर में होगा टॉस
MI vs GT Match Live Score: मुंबई बनाम गुजरात मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त .नहीं बचा है। कप्तान हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल टॉस के लिए सात बजे मैदान पर होंगे।
MI vs GT Match Live Score: रोहित का इस्तेमाल इंपैक्ट प्लेयर की तरह
MI vs GT Match Live Score: मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि रोहित शर्मा को ‘इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट’ के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला पहले से तय नहीं था और ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि टीम को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत महसूस हुई, जो गेंदबाजी के साथ क्षेत्ररक्षण में बेहतरीन हो। जयवर्धने ने बताया कि रोहित चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के विजयी अभियान के दौरान मामूली रूप से चोटिल हुए थे और टीम उनकी चोट को बढ़ने नहीं देना चाहती है।
MI vs GT Match Live Score: रबाडा खेलने के लिये उपलब्ध
MI vs GT Match Live Score: मनोरंजन के लिए प्रतिबंधित ड्रग का सेवन करने के कारण अस्थायी निलंबन झेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा खेलने के लिए उपलब्ध हैं। उन्हें ‘ड्रग सेवन उपचार कार्यक्रम’ पूरा करने के बाद खेलने की इजाजत मिली। दक्षिण अफ्रीका ड्रगरहित खेल संस्थान के एक बयान के अनुसार रबाडा अब मैदान पर उतर सकते हैं। क्या रबाडा आज खेलेंगे? सभी की नजरें इसपर होंगी।
MI vs GT Match Live Score: मुंबई का घर पर शानदार रिकॉर्ड
MI vs GT Match Live Score: 2023 में होम-अवे फॉर्मेट की वापसी के बाद से मुंबई का घर पर सबसे अच्छा जीत प्रतिशत (63.1%) है। उसके बाद गुजरात (60.0%) है
MI vs GT Match Live Score: मुंबई को इस रिकॉर्ड से चिंता
MI vs GT Match Live Score: गुजरात की सफलता की कुंजी उसके बल्लेबाजों का प्रदर्शन रही है। दूसरी ओर मुंबई को भी लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात के शानदार रिकॉर्ड से चिंता हो रही होगी। गुजरात ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन मैच भारी अंतर से जीते हैं ।
MI vs GT Match Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
MI vs GT Match Live Score: एमआई और जीटी ने आईपीएल में आपस में अब तक 6 मैच खेले हैं। गुजरात का इस दौरान पलड़ा भारी रहा। जीटी ने जहां चार मैचों में बाजी मारी तो एमआई को सिर्फ दो जीत नसीब हुई।
MI vs GT Match Live Score: गुजरात टाइटंस स्क्वॉड
MI vs GT Match Live Score: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, अरशद खान, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जानत, जयंत यादव, दासुन शनाका, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत।
MI vs GT Match Live Score: मुंबई इंडियंस स्क्वॉड
MI vs GT Match Live Score: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, कर्ण शर्मा, राज बावा, अश्विनी कुमार, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवॉन जैकब्स, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, मिचेल सेंटनर।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।