Hindi News क्रिकेट MI vs DC live score 2022: टिम डेविड ने दिल्ली के मुंह से छीनी जीत, मुंबई ने 5 विकेट से जीता मैच, आरसीबी प्लेऑफ में पहुंची

MI vs DC live score 2022: टिम डेविड ने दिल्ली के मुंह से छीनी जीत, मुंबई ने 5 विकेट से जीता मैच, आरसीबी प्लेऑफ में पहुंची

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 'करो या मरो' के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को सात विकेट पर 159 रन बनाये। दिल्ली के लिये रोवमैन पॉवेल (43) और कप्तान ऋषभ पंत (39) रन की पारी खेली।

MI vs DC live score 2022: टिम डेविड ने दिल्ली के मुंह से छीनी जीत, मुंबई ने 5 विकेट से जीता मैच, आरसीबी प्लेऑफ में पहुंची
MI vs DC live score 2022
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Himanshu SinghEdited By: Lokesh Khera
Sat, 21 May 2022 11:30 PM

MI vs DC live score 2022: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के 69वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स पर 5 विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई की इस जीत के साथ आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है, वहीं दिल्ली का सफर यहीं समाप्त हो गया है। दिल्ली ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे। इस स्कोर को एमआई ने 5 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई यह मैच हार जाएगी, मगर तब टिम डेविड ने 11 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। डेविड के अलावा ईशान किशन ने 48 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। आरसीबी के अलावा गुजरात, लखनऊ और राजस्थान प्लेऑफ में पहुंच गई है।

Sat, 21 May 2022 11:30 PM

MI vs DC Live Score: रमनदीप का चौका और आरसीबी को मिला प्लेऑफ का टिकट

आखिरी ओवर लेकर आए खलील अहमद ने पहली बीमर डाली और फ्री हिट पर रमनदीप ने थर्ड मैन की दिशा में चौका लगाकर मुंबई को जीत दिलाई। एमआई की जीत से आरसीबी ने प्लेऑफ में कदम रखा।

Sat, 21 May 2022 11:23 PM

IPL 2022 Today match Live Score: तिलक वर्मा हुए आउट

नॉर्खिया की पांचवी गेंद पर विकेट के पीछे शॉट खेलने के प्रयास में तिलक वर्मा 21 रन बनाकर हुए आउट। मुंबई को लगा 5वां झटका। आखिरी ओवर में टीम को 5 रनों की दरकार। रमनदीप के साथ सैम्स क्रीज पर मौजूद।

Sat, 21 May 2022 11:17 PM

Mumbai vs Delhi Live Score: मुंबई को 12 गेंदों पर 14 रनों की दरकार

18वें ओवर में 15 रन खर्चने के साथ शार्दुल ठाकुर ने टिम डेविड को बड़ा विकेट लिया। 19वां ओवर नॉर्खिया डालेंगे और यह ओवर तय करेगा मैच किस तरफ जा रहा है।

Sat, 21 May 2022 11:13 PM

Mumbai Indians vs Delhi Capitals Live Score: टिम डेविड हुए आउट

शार्दुल ठाकुर की पांचवी गेंद पर आउट हुए टिम डेविड, मैच में फिर बड़ा रोमांच। डेविड ने बनाए 34 रन। अब मुंबई को 13 गेंदों पर 15 रनों की दरकार।

Sat, 21 May 2022 11:11 PM

MI vs DC Live Score: मुंबई को जीत की ओर ले जाते हुए टिम डेविड

18वां ओवर लेकर आए शार्दुल ठाकुर की तीसरी और चौथी गेंद गेंद पर टिम डेविड ने सामने की तरफ लगाए बैक टू बैक लंबे छक्के। डेविड 10 गेंदों पर 34 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Sat, 21 May 2022 11:07 PM

Mumbai vs Delhi Live Score: खलील अहमद के खोले धागे

खलील अहमद के 17वें ओवर में मुंबई के बल्लेबाज ने खोले धागे, जड़ दिए 17 रन। तिलक वर्मा ने पहली गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया, वहीं टिम डेविड ने कवर्स की दिशा में चौथी गेंद पर चार रन बटोरे। आखिरी ओवर में टिम ने सामने की तरफ छक्का जड़ इस ओवर को बड़ा बनाया। आखिरी 18 गेंदों पर अब मुंबई को 29 रनों की दरकार।

Sat, 21 May 2022 11:01 PM

IPL 2022 Today match Live Score: मुंबई के नाम रहा 16वां ओवर

नॉर्खिया के 16वें ओवर से मुंबई ने 13 रन बटोरे। आखिरी चार ओवर में अब एमआई को जीत के लिए 46 रनों की दरकार है। अगर मुंबई को यह स्कोर हासिल करना है तो तिलक वर्मा और टिम डेविड को आखिरी तक खड़ा रहना होगा।

Sat, 21 May 2022 10:58 PM

Mumbai Indians vs Delhi Capitals Live Score: तिलक वर्मा ने जड़ा छक्का

तिलक वर्मा ने भी खोले अपने हाथ, 16वां ओवर लेकर आए नॉर्खिया की चौथी गेंद पर सामने की तरफ जड़ दिया शानदार छक्का। यह छक्का 85 मीटर का था। वर्मा अब 9 गेंदों पर 13 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Sat, 21 May 2022 10:56 PM

MI vs DC Live Score: आखिरी 5 ओवर में दिल्ली को 59 रनों की दरकार

15वें ओवर से शार्दुल ठाकुर ने डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट लेने के साथ खर्च किए 9 रन। टिम डेविड ने शार्दुल की आखिरी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में लंबा छक्का लगाया।

Sat, 21 May 2022 10:49 PM

MI vs DC live score 2022: ब्रेविस लौटे पवेलियन

देवाल्ड ब्रेविस 33 गेंद में 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मुंबई को ये तीसरा झटका लगा है। टीम को जीत के लिए अब 33 गेंदों में 65 रन बनाने हैं। तिलक वर्मा 6 गेंद में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Sat, 21 May 2022 10:38 PM

MI vs DC live score 2022: ऋषभ पंत ने छोड़ा ब्रेविस का कैच

ऋषभ पंत ने देवाल्ड ब्रेविस का कैच छोड़ दिया है। कुलदीप की गेंद पर ब्रेविस बड़ा शॉट लगाने का प्रयास कर रहे थे। गेंद बल्ले का किनारा लेकर काफी ऊंची उठी थी। पंत के पास कैच लेने का काफी समय था, लेकिन गेंद दस्तानों में जाने के बाद छिटक गई। ब्रेविस 26 रन पर थे।

Sat, 21 May 2022 10:34 PM

MI vs DC live score 2022: ईशान किशन हुए आउट

मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लगा है। ईशान किशन 35 गेंद में 48 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और 4 छक्के लगाए।

Sat, 21 May 2022 10:28 PM

MI vs DC live score 2022: कुलदीप के ओवर में लगे दो छक्के

कुलदीप यादव के दूसरे ओवर में मुंबई के बल्लेबाजों ने रन बटोर लिए हैं। इस ओवर में दो छक्के और एक चौका लगे। कुल 18 रन इस ओवर में बने। 

Sat, 21 May 2022 10:22 PM

Mumbai Indians vs Delhi Capitals live: मुंबई को 66 गेंदों में 116 रन चाहिए

मुंबई इंडियंस की टीम ने 9 ओवर में एक विकेट खोकर 44 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 11 ओवर में 116 रन चाहिए। ईशान 26 गेंद में 30 रन और ब्रेविस 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Sat, 21 May 2022 10:13 PM

MI vs DC live score 2022: पिछले 5 ओवर में मुंबई ने बनाए 18 रन

पिछले 5 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने काफी कसी हुई गेंदबाजी की है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुंबई की टीम पिछले 5 ओवरों में सिर्फ 18 रन बना सकी है। 

Sat, 21 May 2022 10:09 PM

MI vs DC live score 2022: पावरप्ले में मुंबई ने बनाए 27 रन

मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले की शुरुआत अच्छी की थी। पहले दो ओवर में टीम ने 15 रन बना लिए थे। लेकिन बाकी के 4 ओवर में टीम सिर्फ 12 रन बना सकी और कप्तान का विकेट भी गंवाया है। 

Sat, 21 May 2022 10:05 PM

Mumbai Indians vs Delhi Capitals live: कप्तान रोहित शर्मा लौटे पवेलियन

मुंबई इंडियंस को पावरप्ले में पहला झटका लगा है। धीमी पारी खेल रहे रोहित शर्मा 13 गेंद में दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। नार्खिय ने उन्हें कैच आउट करवाया। 

Sat, 21 May 2022 09:58 PM

MI vs DC live score 2022 : रोहित ने 10 गेंद में बनाए 1 रन

मुंबई इंडियंस के कप्तान पूरी तरह से दबाव में हैं। वह 10 गेंदों में सिर्फ 1 रन बना सके हैं। हालांकि दूसरे छोर से ईशान किशन बड़े शॉट खेलने से नहीं हिचक रहे हैं। वह 14 गेंद में 22 रन बना चुके हैं। 

Sat, 21 May 2022 09:54 PM

Mumbai Indians vs Delhi Capitals live: खलील ने रोहित को किया हैरान

खलील अहमद ने अपनी स्विंग और बाहर जाती गेंदों से कप्तान रोहित शर्मा को हैरान परेशान कर दिया। तीसरा ओवर करने आए खलील ने रोहित को समझने तक का मौका नहीं दिया और देखते ही देखते पूरे ओवर में सिर्फ एक रन बना वो भी वाइड का। रोहित पूरे ओवर के दौरान गेंद को मारने में नाकाम रहे। 

Sat, 21 May 2022 09:47 PM

MI vs DC live score 2022: ईशान की दमदार शुरुआत

ईशान किशन ने शुरुआती दो ओवरों में ही अपनी मंशा साफ कर दी है। नार्खिया के पहले ओवर में उन्होंने दो चौके और 1 छक्का लगाया। ईशान ने 10 गेंदों में 15 रन बना लिए हैं।