लंदन के लॉर्ड्स की साख खतरे में, बदली जा सकती हैं 'क्रिकेट के मक्का' की पिचें; झटपट गिर गए थे 40 विकेट
लंदन के लॉर्ड्स की साख अब खतरे में है, क्योंकि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच में 40 विकेट जल्दी गिर गए थे। ऐसे में 'क्रिकेट के मक्का' की पिचें बदल सकती हैं।

किकेट के मक्का कहे जाने वाले लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब यानी एमसीसी चलाता है। एमसीसी इस वजह से निराश है, क्योंकि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच में 166 ओवर में ही 40 विकेट गिर गए थे। इस पर इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी सवाल उठाया था और कहा था कि ऐसी परिस्थिति में पिच ऐसा बर्ताव करेगी तो फिर टेस्ट क्रिकेट का फ्यूचर खतरे में रहेगा। इस आलोचना के बाद अब खबर है कि एमसीसी लॉर्ड्स में ड्रॉप इन पिच का इस्तेमाल कर सकता है।
इंग्लैंड की टीम को 115 रनों से जीत मिली, जबकि बारिश और खराब मौसम से बाधित इस मैच का नतीजा चौथे दिन की सुबह निकल गया। पिच में वैरिएबल बाउंस था, कई गेंदें नीची रह गईं तो कुछ बल्लेबाजों के शरीर पर लगीं और 40 में से 24 बल्लेबाज या तो बोल्ड हुए या एलबीडब्ल्यू के तौर पर आउट हुए। आईसीसी की पिच रेटिंग क्या होगी? यह भी एक सवाल है। ICC अगले हफ़्ते बताएगा कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट की राय में पिच ने “बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का मुकाबला” होने दिया या नहीं।
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि MCC ‘ड्रॉप-इन’ पिच बनाने के लिए तैयार है, जिन्हें लॉर्ड्स की साइट पर कहीं और उगाया और संवारा जाएगा, फिर उन्हें ट्रे में बीच में ले जाया जाएगा या पूरी पिच खोदी जाएगी। हाल के सालों में यह पहली बार नहीं है जब लॉर्ड्स की पिच की बुराई की गई है। पहले भी कई बार इस मैदान पर इस तरह के परिणाम टेस्ट मैच में निकले हैं। इसके अलावा लॉर्ड्स का स्लॉप भी बल्लेबाज और गेंदबाजों के लिए एक समस्या पैदा करता है, जहां बल्लेबाजी करना बहुत कठिन माना जाता है।
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच पर एक नजर डालें तो इंग्लैंड की टीम 39.4 ओवर में 140 रन पर ढेर हो गई थी। इसके बाद जब न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो 29.5 ओवर में 113 रन ही बना सकी। मामूली सी बढ़त के बाद इंग्लैंड की टीम ने फिर से बल्लेबाजी की। इस बार इंग्लैंड ने 226 रन 56 ओवर में बनाए। न्यूजीलैंड के सामने 254 रनों का लक्ष्य था, लेकिन कीवी टीम 40.3 ओवर में 138 रनों पर सिमट गई और मैच 115 रनों से हार गई। कई बार बारिश ने मैच में बाधा भी डाली। इसी वजह से मैच चौथे दिन तक गया था।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



