Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mazak Bana Rakha hai Test Cricket Ko Rishabh Pant got angry at Kuldeep Yadav IND vs SA mid match VIDEO
मजाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को…जब बीच मैच में कुलदीप यादव पर भड़के ऋषभ पंत; VIDEO

मजाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को…जब बीच मैच में कुलदीप यादव पर भड़के ऋषभ पंत; VIDEO

संक्षेप:

ऋषभ पंत ने कहा कि यार 30 सेकंड का टाइमर है, घर पर खेल रहे हो क्या? एक बॉल डाल जल्दी…यार कुलदीप, दोनों बार वॉर्निंग ले ली है। पूरा एक ओवर थोड़ी ना चाहिए…मजाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को।

Nov 23, 2025 01:05 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 2 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। शुभमन गिल के चोटिल होने की वजह से इस मैच में ऋषभ पंत कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। गुवाहटी टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय कप्तान ऋषभ पंत स्पिनर कुलदीप यादव पर भड़कते हुए नजर आए। दरअसल, ऋषभ पंत के गुस्से की वजह से अंपायर द्वारा मिली 2 वॉर्निंग थी। पहली पारी के दौरान ऋषभ पंत दो बार स्लो ओवर रेट के चलते अंपायर की डांट खा चुके थे, अगर तीसरी बार वह गलती करते है तो भारतीय टीम पर 5 मैच का जुर्माना लगेगा। इस जुर्माने से बचने के लिए ही पंत ने कुलदीप यादव को डांट लगाई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:T20 में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टूटा रसेल का रिकॉर्ड

बता दें, टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर के खत्म होने के बाद फील्डिंग टीम को दूसरा ओवर शुरू करने के लिए 30 सेकंट का टाइम मिलता है। अगर तय समय में ओवर शुरू नहीं होता अंपायर कप्तान को वॉर्निंग देते हैं। दो बार वॉर्निंग मिलने के बाद भी अगर फील्डिंग टीम नहीं सुधरती तो उन पर 5 रन की पेनेल्टी लगती है।

ये भी पढ़ें:लक्ष्य सेन ने जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब, ईनाम में मिली करोड़ों की रकम

ऋषभ पंत को पहले ही दो वॉर्निंग मिल चुकी है, जब कुलदीप यादव फिर से ओवर शुरू करने में देरी करने लगे तो पंत भड़क गए। उन्होंने कहा, “यार 30 सेकंड का टाइमर है, घर पर खेल रहे हो क्या? एक बॉल डाल जल्दी…यार कुलदीप, दोनों बार वॉर्निंग ले ली है। पूरा एक ओवर थोड़ी ना चाहिए…मजाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को।”

साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन भारत पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे दिन के पहले सेशन में मेहमान टीम ने कोई विकेट नहीं खर्च किया, अब साउथ अफ्रीका का स्कोर 400 के पार पहुंच गया है। सेनुरन मुथुसामी अपने पहले शतक की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं मार्को जेनसन की तूफानी बल्लेबाजी जारी है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |