मयंक यादव भारतीय टीम के साथ बिताए गए पलों को साझा करते हैं और प्रेरित करते हैं, मैच जीतने के बाद बोले कप्तान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, 21 अगस्त:
Follow us on Google News
share

ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के बाद कप्तान सिमरजीत सिंह ने मयंक यादव के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की है।

mayank yadav
दिल्ली प्रीमियर लीग में मयंक यादव

ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। मैच के बाद कप्तान सिमरजीत सिंह ने टीम के बदले हुए नजरिए, टूर्नामेंट की धीमी शुरुआत के बाद उनकी रणनीति और मयंक यादव के साथ अपनी शानदार गेंदबाजी साझेदारी पर खुलकर बात की।

सिमरजीत ने कहा कि, "हमने बतौर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देने और मजबूत मानसिकता के साथ मैदान पर लौटने की कोशिश की। हर मैच को बहुत ज्यादा दबाव में लेने या इस चिंता में रहने के बजाय कि हम टूर्नामेंट में हैं या बाहर हो गए हैं, हमने अच्छा क्रिकेट खेलने पर ध्यान दिया। हम कोचिंग स्टाफ, मैनेजमेंट और प्रशंसकों को यह दिखाना चाहते थे कि हम क्या करने में सक्षम हैं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या ईस्ट दिल्ली राइडर्स अन्य टीमों की प्लेऑफ की उम्मीदों को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है, सिमरजीत ने इस विचार को खारिज करते हुए लंबे समय के विकास पर जोर देते हुए कहा कि, "हम दूसरी टीमों के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हमारा ध्यान अपने खेल पर है और बतौर क्रिकेटर भविष्य के लिए सीखने पर है। घरेलू और राज्य स्तर का क्रिकेट आने वाला है, इसलिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पहले की गई गलतियां दोबारा न हों। हमारा लक्ष्य व्यक्तिगत रूप से अच्छा प्रदर्शन करना और टीम के तौर पर टूर्नामेंट का अंत मजबूत अंदाज में करना है।"

सिमरजीत ने तेज गेंदबाज सनसनी मयंक यादव की भी जमकर तारीफ की और मैदान के अंदर और बाहर टीम के लिए उनके योगदान को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि, "मेरे हिसाब से मयंक भारत के सबसे तेज गेंदबाज हैं। यह देखना शानदार है कि वह दिल्ली क्रिकेट से कितने जुड़े हुए हैं। वह मस्ती करते हैं, भारतीय टीम के साथ अपने समय के किस्से साझा करते हैं और जूनियर खिलाड़ियों को बहुमूल्य प्रेरणा देते हैं। व्यक्तिगत रूप से मुझे उनके साथ गेंदबाजी करना बहुत पसंद है।”

उच्च दबाव वाले मुकाबलों में अपनी और मयंक की गेंदबाजी साझेदारी के बारे में बताते हुए कप्तान ने कहा कि, "हम मैच के दौरान लगातार बात करते रहते हैं कि किस समय किसे आक्रमण करना चाहिए और दोनों छोर से हमारे लिए सबसे बेहतर विकल्प क्या हो सकते हैं। अगर मैं गेंदबाजी कर रहा हूं तो हम चर्चा करते हैं कि मयंक की भूमिका क्या होनी चाहिए और इसके उलट भी। हम मैच की स्थिति के साथ लगातार तालमेल बनाए रखते हैं, ताकि खेल पर हमारा नियंत्रण बना रहे।"

ऐसा रहा मैच का हाल

इससे पहले ईस्ट दिल्ली राइडर्स के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 19.1 ओवर में महज 134 रन पर समेट दिया। वॉरियर्स की टीम लगातार दबाव में रही और 68 रन पर सात विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद हर्ष त्यागी ने 33 गेंदों पर 36 रन की जुझारू पारी खेलकर टीम को कुछ हद तक संभाला। मयंक यादव 3/22 के आंकड़ों के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि आशीष मीणा ने 3/25 और सिमरजीत सिंह ने 2/20 का योगदान दिया। 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को शुरुआती झटकों का सामना करना पड़ा, लेकिन काव्या गुप्ता और वैभव बैसला ने शानदार संयम दिखाया। दोनों ने नाबाद 71 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। काव्या ने 32 गेंदों पर नाबाद 48 रन, जबकि वैभव ने 23 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए। दोनों ने मिलकर ईस्ट दिल्ली राइडर्स को काफी गेंदें शेष रहते सात विकेट से जीत दिलाई और टीम के शानदार प्रदर्शन को पूरा किया।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़मयंक यादव भारतीय टीम के साथ बिताए गए पलों को साझा करते हैं और प्रेरित करते हैं