कौन है मयंक रावत? पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के लिए किया डेब्यू

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

मयंक रावत को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला। रावत ने घरेलू क्रिकेट में काफी दमदार प्रदर्शन किया है।

कौन है मयंक रावत? पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के लिए किया डेब्यू

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को बदलाव के साथ उतरना पड़ा। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर इस मैच से बाहर रहे, उनकी जगह पर क्विंटन डिकॉक और मयंक रावत को मौका मिला। डिकॉक ने पहले ही मैच में शतक जड़ दिया। वहीं रावत को अपना हुनर दिखाने का ज्यादा मौका नहीं मिला। अपना डेब्यू मैच खेलने उतरे मयंक को हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस की कैप सौंपी।

मयंक रावत को मुंबई इंडियंस की टीम ने 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। उन्हें मुंबई ने घरेलू प्रदर्शन को देखते हुए चुना था। रावत ने जूनियर क्रिकेट में शुरुआती दौर में ही प्रभावित किया था। उन्होंने अंडर-14 स्तर पर हरियाणा के खिलाफ 220 रनों की शानदार पारी खेली और इसके तुरंत बाद 244 रनों की एक और विशाल पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गई। इस जीत से टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम पंजाब किंग्स पांच मैच में नौ अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। मुंबई की टीम इतने ही मैच में दो अंक के साथ नौवें स्थान पर है। इससे पहले मौजूदा सत्र में अपना पहला मैच खेल रहे डिकॉक ने 60 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा नमन धीर (50 रन, 31 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की जिससे मुंबई इंडियन्स ने छह विकेट पर 195 रन बनाए।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

पंजाब किंग्स की टीम मुंबई के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन की 39 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी की और कप्तान श्रेयस अय्यर (66 रन, 35 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी बदौलत 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज करने में सफल रही। मुम्बई इंडियंस की यह पांच मैचों में लगातार चौथी हार है। मुंबई इंडियंस की टीम इस समय पॉइट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। मंबई इंडियंस ने चोटिल रोहित शर्मा और बीमार मिचेल सेंटनर की जगह क्विंटन डिकॉक और मयंक रावत को मौका दिया है। पंजाब ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।