T20 WC में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में क्यों होगी कड़ी टक्कर? मैट हैनरी ने बताई ऐतिहासिक वजह
मैट हैनरी को उम्मीद है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच कड़ी टक्कर होगी। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हैनरी ने इसकी ऐतिहासिक वजह बताई है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबलों को कड़ा बताते हुए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हैनरी ने शुक्रवार को कहा कि दोनों टीमों के बीच लंबे समय से चली आ रही प्रतिद्वंद्विता टी20 वर्ल्ड कप 2025 के अहम मैच में एक नया आयाम जोड़ेगी जिससे ग्रुप के विजेता का फैसला हो सकता है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप डी में अभी हार नहीं मिली है। दोनों टीम के बीच मैच अक्सर कड़े होते हैं। हैनरी ने माना कि इतिहास और खेल संस्कृति ने इस मुकाबले की प्रतिद्वंद्विता को बनाने में अपनी भूमिका निभाई है।
हैनरी ने अहमदाबाद में मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''आप हमेशा सबसे अच्छी टीम के साथ खेलना चाहते हैं। जब हम बड़े हो रहे थे, चाहे वह रग्बी हो या क्रिकेट, न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हमेशा ऐसे मैच होते थे जिनका आप हिस्सा बनना चाहते थे। दोनों देशों के बीच एक स्वाभाविक प्रतिस्पर्धा है और विश्व कप में कुछ भी नहीं बदलता है।'' उन्होंने कहा, ''यह एक कड़ा मुकाबला है और कुछ ऐसा है जिसमें शामिल होना हमें बहुत पसंद है।''
शनिवार के मैच से ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का फैसला हो सकता है, लेकिन हैनरी ने कहा, ''दक्षिण अफ्रीका हर विभाग में मजबूत है। उनके पास बल्ले की ताकत, गेंद की विविधता और अपार अनुभव है। जब आप ऐसी टीम के सामने होते हैं तो आप जानते हैं कि आपको खेल के हर पहलू में बेहतरीन होना होगा।''
उन्होंने कहा, ''विश्व कप में हर मैच का महत्व होता है। हर जीत से आत्मविश्वास बढ़ता है और लय बनती है। हमारे लिए यह कल अपना सर्वश्रेष्ठ करने और बहुत आगे की नहीं सोचने की बात है।'' अफगानिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के दो सुपर ओवर मैच के बारे में बात करते हुए हैनरी ने कहा, ''हम अपनी नजरे उस मैच से हटा नहीं पा रहे थे, यह एक जबरदस्त मैच था और इसमें सब कुछ था।''
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय




