मैट हेनरी ने 5 विकेट लेकर पूरे किए 100 विकेट, नील वैगनर के रिकॉर्ड की बराबरी की

Oct 17, 2024 03:07 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

  • न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने गुरुवार को भारत के खिलाफ टेस्ट में 100 विकेट पूरे किए। उन्होंने नील वैगनर के सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने के रिकॉर्ड की बराबरी भी की।

मैट हेनरी ने 5 विकेट लेकर पूरे किए 100 विकेट, नील वैगनर के रिकॉर्ड की बराबरी की

तेज गेंदबाज मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने वर्षा बाधित टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत को पहली पारी में उसके न्यूनतम स्कोर 46 रन पर समेट दिया। तेज गेंदबाज विलियम ओरूर्क ने भी चार विकेट झटके। हेनरी ने 13.2 ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट लिए। पांच विकेट हॉल लेने के साथ हैनरी न्यूजीलैंड के लिए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज 100 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड रिचर्ड हैडली के नाम है। उन्होंने 25 मैचों में ये कारनामा किया था। नील वैगनर और मैट हेनरी ने 26-26 मैचों में ये उपल्बिध हासिल की। ब्रूस टेलर ने 27वें मैच में न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में 100 विकेट पूरे किए थे। मैट हेनरी ने सरफराज खान, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, अश्विन और कुलदीप यादव को आउट किया।

चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत 31.2 ओवर में सिर्फ 46 रन ही बना सकी। इसी के साथ घरेलू पिच पर सबसे कम स्कोर बनाने का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा। इससे पहले भारतीय टीम 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में 75 रन पर ऑलआउट हुई थी।

न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले खिलाड़ी

25 मैच - रिचर्ड हैडली

26 मैच - नील वैगनर

26 मैच - मैट हेनरी

27 मैच - ब्रूस टेलर

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;