वैभव सूर्यवंशी को धक्का- मुक्की के लिए उकसाने वाले श्रीलंकाई प्लेयर विशेन पर लगा जुर्माना

Vimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी को धक्का मुक्की के लिए उकसाने वाले श्रीलंका प्लेयर विशेन हलमबेज पर मैच रेफरी ने जुर्माना लगा दिया है। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी पर कोई ऐक्शन लिया गया है या नहीं ऐसी कोई जानकारी फिलहाल, सामने नहीं आई है।

वैभव सूर्यवंशी को धक्का- मुक्की के लिए उकसाने वाले श्रीलंकाई प्लेयर विशेन पर लगा जुर्माना

श्रीलंका ए और भारत ए के बीच खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में सोमवार को वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलमबेज के साथ धक्का- मुक्की हुई थी, जिसकी तस्वीरें सामने आई थीं। इससे पहले से ही मैदान पर दोनों के बीच बातचीत और कहासुनी हुई थी। इस घटना के बाद अब मैच रेफरी ने श्रीलंका के खिलाड़ी पर कड़ा ऐक्शन लेते हुए जुर्माना ठोक दिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, विशेन हलमबेज को मैदान पर वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई कहासुनी के बाद मैच रेफरी प्रदीप जयप्रगाश द्वारा जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, सूर्यवंशी पर कोई प्रतिबंध लगाया गया है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

15 जून को वैभव और विशेन के बीच हुई थी धक्का-मुक्की और बातचीत

रिपोर्ट के मुताबिक, 15 जून को खेले गए मुकाबले में सुपर ओवर में भारत की हार के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी ने वैभव सूर्यवंशी को कुछ उकसाने वाले शब्द कहे थे जिसके बाद 15 वर्षीय वंडर बॉय गुस्से में नजर आए थे और उन्होंने उस खिलाड़ी को धक्का दे दिया था। इसके बाद बीच बचाव में अन्य खिलाड़ी आए थे और काफी गहमा- गहमी देखने को मिली थी। श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन ने वैभव को मैच खत्म होने के बाद घर जाने के लिए कहा था और उनकी मानसिक शांति को भंग करने का प्रयास किया था। रिपोर्टस के अनुसार, इस मामले में श्रीलंका क्रिकेट के कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने खेल भावना को ध्यान में रखते हुए वैभव सूर्यवंशी से संपर्क किया और मैदान पर हुई घटना पर अफसोस जताया है।

पहले मैच से ही वैभव को स्लेजिंग कर रहे थे विशेन

खबरों के अनुसार, श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलमबेज पहले मैच से ही वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ लगातार स्लेजिंग कर रहे थे और उनका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे। यह भी बताया जा रहा है कि मैदान पर जो कुछ हुआ, उससे श्रीलंका ए टीम के कई खिलाड़ी भी खुश नहीं थे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मैच के बाद श्रीलंका ए के ड्रेसिंग रूम में इस बात पर चर्चा हुई कि भारतीय टीम से आधिकारिक तौर पर माफी मांगी जानी चाहिए या नहीं। हालांकि, अभी तक श्रीलंका क्रिकेट या टीम प्रबंधन की ओर से किसी आधिकारिक माफी की पुष्टि नहीं हुई है।

वैभव पर ऐक्शन की स्पष्टता नहीं

वैभव सूर्यवंशी ने भी भले ही प्रतिक्रिया में ही ऐसा किया हो, लेकिन कुछ लोग उन पर भी एक्शन होने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक वैभव सू्र्यवंशी पर इस घटनाक्रम के लिए कोई ऐक्शन लिया गया है, या नहीं लिया गया है इसकी जानकारी नहीं आई है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।