बॉल दिख नहीं रहा है… मैच अधिकारियों पर उठे सवाल, कैसी दी गई खराब रोशनी में खेलने की इजाज़त?
इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए मैच काफी ज्यादा विवादित रहा। वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ लड़ाई से पहले इस मैच में बहुत कुछ हुआ था। सुपर ओवर खराब रोशनी में कराया गया और वह भी तेज गेंदबाजों से।

दांबुला में सोमवार 15 जून को खेला गया इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए मैच काफी ज्यादा विवादित रहा। वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ लड़ाई से पहले इस मैच में बहुत कुछ हुआ था। रिपोर्ट्स तो यहां तक कहती हैं कि सुपर ओवर होना ही नहीं चाहिए था, क्योंकि मैच की पर्याप्त सन लाइट नहीं थी। बावजूद इसके अंपायरों ने तेज गेंदबाजों को सुपर ओवर में खराब रोशनी होने के बावजूद ऑपरेट करने दिया। एक खिलाड़ी को तो यह तक कहते हुए सुना गया कि यार बॉल नहीं दिख रहा है।
इंडिया वर्सेस श्रीलंका ए ट्राई नेशन वनडे सीरीज का मैच टाई हो गया था। इसमें भी विवाद था, क्योंकि पहले तो अंपायर्स ने 10 रन की पेनल्टी भारत पर लगाई थी। अंपायरों ने विपराज निगम को दो बार पिच के डेंजर जोन में दौड़ते पकड़ा था। आखिरी गेंद पर नो शॉट ऑफर के बावजूद खिलाड़ियों ने रन दौड़ा। इस पर भी आपत्ति भारत ने दर्ज कराई थी, लेकिन अंपायरों ने नहीं सुनी। रीप्ले में देखा गया कि रन जायज था। सुपर ओवर खराब रोशनी में कराया गया। मैदानी अंपायर ने हाईट की नो बॉल नहीं दी थी, लेकिन थर्ड अंपायर ने नो बॉल करार दी थी।
श्रीलंका ने जैसे ही इंडिया ए के स्कोर की बराबरी की तो भारतीय खिलाड़ियों और ऑन फील्ड अंपायर्स के बीच एक लंबी बातचीत चली। अंपायर सुपर ओवर नहीं कराना चाहते थे, क्योंकि विजिबिलिटी अच्छी नहीं थे। वहीं, भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने श्रीलंका के कप्तान से मिलकर यह फैसला लिया कि सुपर ओवर इन्हीं परिस्थितियों में खेला जाए। अंपायरों ने यह भी कहा था कि अगर उन्हें लगा कि परिस्थितियां अच्छी नहीं हैं तो फिर मैच को रोक दिया जाएगा।
स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट की मानें तो एक सूत्र ने बताया है कि अधिकारियों ने पहले ही भारतीय टीम को बता दिया था कि परिस्थितियां खराब रहीं तो मैच को आगे नहीं कराया जाएगा। मैच टाई होने के बाद लंबी बातचीत चली और इस दौरान परिस्थितियां और खराब हो गईं। जब सुपर ओवर शुरू हुआ तो और भी कम रोशनी बची थी।
खराब रोशनी में तेज गेंदबाजी इजाजत कैसे?
इसके बाद से जिस बात की जांच हो रही है, वह है तेज गेंदबाजों को ऐसे हालात में गेंदबाजी करने की इजाज़त देना। खराब रोशनी में सिर्फ स्पिनर गेंदबाजी करते हैं, लेकिन इस सुपर ओवर में पेसर्स ने गेंदबाजी की। विवाद तब और गहरा गया जब श्रीलंका A की सुपर ओवर इनिंग्स की आखिरी गेंद पर नो बॉल दी गई, जिससे भारतीय खेमे में विरोध शुरू हो गया और मैच में एक और लंबी देरी हुई। मैच में यहां भी विघ्न पड़ा और रोशनी और खराब हो गई।
जब वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे सुपर ओवर में 17 रन चेज करने के लिए उतरे, तब तक विज़िबिलिटी एक बड़ी चिंता बन गई थी। बावजूद इसके श्रीलंका ए की ओर से भी तेज गेंदबाज को बॉलिंग की इजाजत दी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम के अंदर बैठे दर्शकों को बॉल ट्रैक करने में मुश्किल हुई, जबकि खिलाड़ियों को भी ऐसी ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक खिलाड़ी को टीम के साथियों से कहते सुना गया, "यार, बॉल दिख ही नहीं रही है।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



