टेस्ट क्रिकेट में 49 साल बाद हुआ ऐसा, लाबुशेन का दोनों पारियों में एक जैसा स्कोर; भारतीय दिग्गज ने भी बनाया था

लाइव हिन्दुस्तान
share

मार्नस लाबुशेन साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक से चूकने के बावजूद चौंकाने में कामयाब रहे। वह दोनों मर्तबा एक जैसे रन बनाकर लौटे। लाबुशेन ने गेंदें भी समान ही खेलीं।

Marnus Labuschagne
डरबन टेस्ट की दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन सोमवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भी फिफ्टी नहीं लगा पाए। उन्होंने डरबन के किंग्समीड में 58 गेंदों का सामना करने के बाद 37 रन जोड़े, जिसमें चार चौके शामिल हैं। उन्हें स्पिनर केशव महाराज ने अपना शिकार बनाया। लाबुशेन ने डरबन टेस्ट की पहली पारी में 58 गेंदों छह चौकों की मदद से 37 रन जुटाए थे। लाबुशेन भले ही दोनों पारियों में अर्धशतक से चूक गए लेकिन टेस्ट क्रिकेट में एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला। दरअसल, टेस्ट मैच की दोनों पारियों में एक बल्लेबाज द्वारा समान गेंदें खेलकर समान रन बनाने का कमाल सिर्फ दो ही बार हुआ है। यहां हम एक टेस्ट की उन्हीं दो पारियों की बात कर रहे, जिनमें कम से कम 20 प्लस गेंदें खेली गईं और 20 प्लस रन बने।

49 साल पहले भारतीय दिग्गज ने किया था ऐसा

लाबुशेन से पहले एक टेस्ट की दोनों पारियों में 20 प्लस गेंद खेलकर 20 प्लस रन बनाने का कमाल सैयद किरमानी ने किया था। भारत के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर किरमानी ने 49 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया। किरमानी ने 1977 में मेलबर्न में आयोजित टेस्ट की पहली पारी में 62 गेंदों का सामना करने के बाद 29 रन बनाए थे, जिसमें एक चौका शामिल है। उन्होंने दूसरी पारी में 62 गेंदों में दो चौकों के जरिए 29 रन बटोरे थे। 32 वर्षीय लाबुशेन टेस्ट की दोनों पारियों में एक जैसा स्कोर बनाने वाले छठे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले क्रिस रोजर्स, स्टीव वॉ, ज्योफ मार्श, बर्ट ओल्डफील्ड और हैरी ट्रॉट ने ऐसा किया।

टेस्ट की दोनों पारियों में एक जैसा स्कोर बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई

55, 55 - क्रिस रोजर्स बनाम भारत, 2015

47, 47 - स्टीव वॉ बनाम भारत, 2001

42, 42 - ज्योफ मार्श बनाम इंग्लैंड, 1989

42, 42 - हैरी ट्रॉट बनाम इंग्लैंड, 1895

39, 39 - बर्ट ओल्डफील्ड बनाम इंग्लैंड, 1925

37, 37 - मार्नस लाबुशेन बनाम साउथ अफ्रीका, 2026

डरबन टेस्ट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को चौथे दिन साउथ अफ्रीका के सामने 421 रनों का टारगेट रखा। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 390 का स्कोर बनाने के बाद साउथ अफ्रीका को 284 रनों पर ढेर किया। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 106 रनों की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 314/6 के स्कोर पर घोषित की। पहली पारी में 190 बनाने वाले मैट रेनशॉ ने 82 रनों का योगदान दिया। दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के बल्ले से 41 गेंदों में 27 रन निकले। स्मिथ ने लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़टेस्ट में 49 साल बाद हुआ ऐसा, लाबुशेन का दोनों पारियों में एक जैसा स्कोर