Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mark Wood Gives Australia both mirth and tension English Pacer Says They are favourites for Ashes but
मार्क वुड ने एकसाथ ऑस्ट्रेलिया को दी खुशी और टेंशन, इंग्लिश गेंदबाज ने कहा- वो एशेज के दावेदार मगर…

मार्क वुड ने एकसाथ ऑस्ट्रेलिया को दी खुशी और टेंशन, इंग्लिश गेंदबाज ने कहा- वो एशेज के दावेदार मगर…

संक्षेप:

इंग्लैंड के पेसर मार्क वुड ने एकसाथ ऑस्ट्रेलिया को खुशी और टेंशन दी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को एशेज का प्रबल दावेदार बताया लेकिन कहा कि इंग्लैंड भी आत्मविश्वास से भरा है। एशेज का आगाज 21 नवंबर से होगा।

Nov 08, 2025 12:41 pm ISTMd.Akram पर्थ, भाषा
share Share
Follow Us on

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का मानना ​​है कि मेजबान ऑस्ट्रेलिया आगामी एशेज सीरीज में प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम भी इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए आत्मविश्वास से भरी है। इंग्लैंड की टीम 2010-11 से ऑस्ट्रेलिया में सीरीज नहीं जीत पाई है और उसका लक्ष्य इस बार यह इंतजार खत्म करने का होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार वुड ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया निश्चित रूप से सीरीज में प्रबल दावेदार है, लेकिन मुझे लगता है कि हमारी टीम में भी इस बात का आत्मविश्वास है कि हम यहां अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।’’ इस तेज गेंदबाज ने 15 महीनों से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है और वह फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में भी नहीं खेले हैंं। इस टूर्नामेंट के दौरान उन्हें घुटने में चोट लग गई थी। वह इंग्लैंड की गेंदबाजी योजनाओं का एक अहम हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का ऐलान, कप्तान बदला; नया प्लेयर भी टीम में शामिल

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं शत प्रतिशत फिट हूं। मुझे लगता है कि अभ्यास के दौरान हमेशा अपना शत प्रतिशत देना बहुत मुश्किल है। मैं लंबे समय तक दौड़ नहीं लगा पाया था लेकिन धीरे-धीरे मैं अपनी क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दे रहा हूं। मुझे विश्वास है कि मैं पहले टेस्ट मैच तक में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हो जाऊंगा।’’ पहला टेस्ट यहां 21 नवंबर से शुरू होगा और वुड पर्थ स्टेडियम में खेलने के लिए उत्सुक हैं, जहां उन्होंने 2022 टी 20 विश्व कप के दौरान केवल एक बार गेंदबाजी की है।

ये भी पढ़ें:सबसे खराब ऑस्ट्रेलियाई टीम...वॉर्नर की एशेज भविष्यवाणी पर ब्रॉड का तीखा हमला

उन्होंने कहा, ‘‘यहां का विकेट तेज है और मैं इस पर गेंदबाजी करने के लिए उत्सुक हूं।’’ इंग्लैंड को इस श्रृंखला से पहले बहुत अधिक अभ्यास मैच खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन वुड कार्यक्रम से खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा जैसा कार्यक्रम रहा है उससे मैं खुश हूं। भारत के खिलाफ श्रृंखला से भी पहले हमने बहुत अधिक अभ्यास मैच नहीं खेले थे। हम सीधे मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे और पहला टेस्ट जीतने में सफल रहे।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |