
मारिजैन कप्प ने वुमेंस वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, टूटा झूलन गोस्वामी का ‘महारिकॉर्ड’; इस मामले में बनीं नंबर-1
मारिजैन कप्प वुमेंस वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बन गई हैं, इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। मारिजैन कप्प के नाम अब वुमेंस वर्ल्ड कप में 44 विकेट हैं, वहीं झूलन ने इस टूर्नामेंट में 43 विकेट चटकाए थे।
साउथ अफ्रीका की सबसे अनुभवी प्लेयर मारिजैन कप्प ने वुमेंस वर्ल्ड कप में उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 5 विकेट हॉल लिया। इस दमदार प्रदर्शन की मदद से ना सिर्फ उन्होंने अपनी टीम को पहली बार फाइनल में पहुंचाया, बल्कि इतिहास भी रचा। मारिजैन कप्प अपने इस पंजे के दम पर वुमेंस वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बन गई हैं, इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। मारिजैन कप्प के नाम अब वुमेंस वर्ल्ड कप में 44 विकेट हैं, वहीं झूलन ने इस टूर्नामेंट में 43 विकेट चटकाए थे।

मैरिजेन कैप ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में पंजा खेलते हुए 7 ओवर में मात्र 20 रन खर्च कर 5 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 3 मेडन ओवर भी डाले।
वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाली बॉलर्स-
44- मारिजैन कैप (साउथ अफ्रीका)
43- झूलन गोस्वामी (भारत)
39- मेगन शुट्ट (ऑस्ट्रेलिया)
39- लिन फुलस्टन (ऑस्ट्रेलिया)
37- सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
37- कैरोल हॉजेस (इंग्लैंड)
बात मैच की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 319 रन बोर्ड पर लगाए। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने इस दौरान 169 रनों की धमाकेदार पारी खेल जीत की नींव रखी। पहले विकेट के लिए लौरा और ताजमिन ब्रिट्स (45) के बीच शतकीय साझेदारी हुई और दोनों ने मिलकर 116 रन जोड़े। इनके अलावा मैरिजेन कैप ने 42 और क्लो ट्रायॉन ने 33 रनों का योगदान दिया।
सेमीफाइनल में 320 रनों का टारगेट पहाड़ जैसा ही महसूस होता है। इस स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम दबाव में थी, इसका असर उनकी बैटिंग पर पड़ा। टॉप-3 बैटर एमी जोन्स, टैमी ब्यूमोंट और हीथर नाइट 0 पर आउट हो गईं। इंग्लैंड का स्कोर एक समय पर 3 विकेट के नुकसान पर मात्र 1 रन था। इसके बाद कप्तान नैट साइवर-ब्रंट (64) और एलिस कैप्सी (50) ने अर्धशतकीय पारी खेल टीम को संभाला तो मगर वह जीत नहीं दिला पाए। इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं टिक पाई और 42.3 ओवर में 194 रनों पर ढेर हो गई। मैरिजेन कैप ने इस दौरान पंजा खेलते हुए 7 ओवर में मात्र 20 रन खर्च कर 5 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 3 मेडन ओवर भी डाले।
साउथ अफ्रीका ने यह मैच 125 रनों के विशाल अंतर से जीता। लौरा वोल्वार्ड्ट को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।






