Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Marco Jansen is the 12th player to be dismissed in the nervous nineties while batting from No 9 or lower in Tests
बदकिस्मत खिलाड़ियों की इस लिस्ट में जुड़ा मार्को यान्सन का नाम, ऐसा करने वाले बने साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी

बदकिस्मत खिलाड़ियों की इस लिस्ट में जुड़ा मार्को यान्सन का नाम, ऐसा करने वाले बने साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी

संक्षेप:

यह रिकॉर्ड है टेस्ट क्रिकेट में नंबर-9 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए नर्वस 90 में आउट होने का। यान्सन इस लिस्ट में शामिल होने वाले पहले साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी बने हैं, वहीं कुल 12वें खिलाड़ी हैं।

Nov 23, 2025 04:49 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मार्को यान्सन नर्वस 90 का शिकार बने। मार्को ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 93 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। मार्को यान्सन की इस पारी के दम पर साउथ अफ्रीका 489 के शानदार स्कोर तक तो पहुंचने में कामयाब रहा, मगर वह खुद अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए। उन्हें कुलदीप यादव ने बोल्ड कर साउथ अफ्रीकी पारी का अंत किया। नर्वस 90 में आउट होने के बाद मार्को यान्सन के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जो आज तक किसी साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी के नाम दर्ज नहीं हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके मार्को येन्सन, भारत के खिलाफ जड़े 7 छक्के

यह रिकॉर्ड है टेस्ट क्रिकेट में नंबर-9 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए नर्वस 90 में आउट होने का। यान्सन इस लिस्ट में शामिल होने वाले पहले साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी बने हैं, वहीं कुल 12वें खिलाड़ी हैं।

बता दें, नंबर-9 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए नर्वस 90 में आउट होकर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के नाम है। स्टार्क भारत के खिलाफ 99 के निजी स्कोर पर 2013 में मोहाली टेस्ट में आउट हुए थे।

बात मैच की करें तो, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने सेनुरन मुथुसामी के शतक और मार्को यान्सन की 93 रनों की पारी के दम पर 489 रन बोर्ड पर लगाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, वहीं रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को दो-दो विकेट मिले।

ये भी पढ़ें:यान्सन ने तोड़ा विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड, IND के खिलाफ भारत में किया ये कारनामा

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना विकेट खोए 9 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। मैच के तीसरे दिन यानी कल यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

बता दें, भारत ने पहली पारी में 450 से अधिक रन लुटाने के बाद मात्र तीन ही बार मैच जीता है। आखिरी बार ऐसा 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था, जब करुण नायर ने तिहरा शतक जड़ा था।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |