'गलती छोटा शब्द, कुलदीप यादव को न खिलाना एक बड़ी भूल', गौतम गंभीर की हुई आलोचना

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह ने कुलदीप यादव को टेस्ट क्रिकेट में कम मौके देने पर गौतम गंभीर की आलोचना की है। उनका कहना है कि गंभीर हमेशा ऐसे खिलाड़ी की तलाश में रहते हैं जो बैटिंग-बॉलिंग दोनों कर सके।

Shubman Gill, Gautam Gambhir and Kuldeep Yadav
कुलदीप यादव

भारतीय सरजमीं पर एक से बढ़कर एक महान स्पिनर हुए हैं, जिन्होंने घर पर भारत का दबदबा बनाने में अहम भूमिका निभाई। बिशन सिंह बेदी, ईएएस प्रसन्ना, भगवत चंद्रशेखर, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे स्पिन के जादुगरों ने अपने कप्तान का काम हमेशा आसान किए रखा। 2000 के दशक में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी ने कहर बरपाया। इनके जाने के बाद यह जिम्मेदारी आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने संभाली। अश्विन अब रिटायरमेंट ले चुके हैं। वहीं जडेजा भी करियर के आखिरी चरण में चल रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि घर पर स्पिन डिपार्टमेंट की कमान संभालेगा कौन?

गौतम गंभीर की अगुवाई में भारतीय टीम मैनेजमेंट अश्विन-जडेजा का उत्तराधिकारी ढूंढने में असफल रहा है। भारत को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले दो होम सीरीज समें हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया अब श्रीलंका दौरे पर है, जहां भारत को 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। श्रीलंका की पिच पर भी स्पिनर्स का बोलबाला रहने वाला है। ऐसे में भारतीय स्पिन अटैक जांच के घेरे में रहने वाला है।

पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह का मानना है कि सिलेक्शन की अलग-अलग पॉलिसी की वजह से भारत को स्पिनर्स की इन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदुस्तान टाइम्स न्यूजपेपर से बात करते हुए भारत के पूर्व लेफ्ट-आर्म स्पिनर मनिंदर सिंह ने कहा, “सक्सेशन प्लान में, मुझे लगता है कि आपको कुलदीप जैसे बॉलर्स को कॉन्फिडेंस देना होगा। वे उसे कहीं नहीं खिला रहे हैं, और जब आपको मौका नहीं मिल रहा होता है तो नैचुरली एक प्लेयर का कॉन्फिडेंस कम हो जाता है। वह ऐसा खिलाड़ी है जो मैच-विनर हो सकता है।”

2017 में टेस्ट डेब्यू करने के बाद से, रिस्ट स्पिनर ने 79 विकेट लेकर अपनी विकेट लेने की काबिलियत साबित करने के बावजूद सिर्फ 18 टेस्ट खेले हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में, वह पूरे समय बेंच पर ही रहे।

मनिंदर ने कहा, “प्रॉब्लम यह है कि जब हम टेस्ट मैच या कोई भी मैच खेलते हैं, तो हम ऐसे प्लेयर्स की तलाश करते हैं जो थोड़ी बॉलिंग और थोड़ी बैटिंग कर सकें। अगर आप मैच-विनर खिलाते हैं तो आपको इसकी ज़रूरत नहीं पड़ेगी, ऐसी सिचुएशन नहीं आएगी जहां आपको ऐसे बॉलर की जरूरत हो जो थोड़ी बैटिंग भी कर सके, जबकि उनकी बॉलिंग ठीक-ठाक हो।

गलती बहुत हल्का शब्द है (उसे न खिलाने के लिए), यह एक बड़ी गलती थी। इंग्लैंड में नतीजा क्या था, 2-2? अगर कुलदीप पहले टेस्ट से खेल रहे होते, तो यह भारत के पक्ष में 3-1 हो सकता था।”

सक्सेशन प्लान के काम करने के लिए, थिंक-टैंक को तीन-चार अच्छे स्पिनरों का एक पूल पहचानना होगा, जिन्हें सपोर्ट करने की जरूरत होगी।

श्रीलंका में सीरीज भी थोड़ा एक्सपेरिमेंट करने का मौका होगी। उसमें, भारत की स्पिन यूनिट में कुलदीप के अलावा अनुभवी जडेजा, मानव सुथार और सारांश जैन हैं।

सुथार के अपने डेब्यू मैच (अफ़गानिस्तान के खिलाफ 7 विकेट) में शानदार प्रदर्शन ने एक्सपर्ट्स को इम्प्रेस किया है। हालांकि, अश्विन की जगह लेने के लिए ऑफ-स्पिन ऑप्शन बहुत अच्छे नहीं हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'गलती छोटा शब्द, कुलदीप यादव को न खिलाना एक बड़ी भूल', गौतम गंभीर की हुई आलोचना